फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Joint Pain: जोड़ों के दर्द से हैं परेशान? तो अपनाएं ये तीन उपाय बिना दवाओं के भी पा सकते हैं आराम

Wed, 07 May 2025 03:52 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 07 May 2025 03:52 PM IST
सार

अक्सर लोग जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। हमारे देश के लगभग 15% लोग इस समस्या से ग्रस्त हैं। अगर आप भी जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, तो आइए इस लेख में कुछ ऐसे उपाय जानते हैं, जिनसे आपको बिना दवाओं के काफी राहत मिल सकती है।
 

विज्ञापन
Joint Pain Care Remedies To Reduce Joint Pain Without Medicine know in hindi
कंधे का दर्द - फोटो : Adobe Stock

Joint Pain: जोड़ों का दर्द एक ऐसी आम समस्या है जिससे दुनिया भर में लाखों लोग प्रभावित हैं। यह शरीर के किसी भी जोड़ में हो सकता है; जैसे घुटने, कंधे, कोहनी, कूल्हे, हाथ या पैर की उंगलियां। यह दर्द हल्का और रह-रह कर होने वाला भी हो सकता है, या इतना गंभीर कि रोजमर्रा के काम करना मुश्किल हो जाए। आमतौर पर यह समस्या अधिक उम्र के लोगों में देखने को मिलती है, लेकिन कुछ मामलों में यह कम उम्र के लोगों को भी प्रभावित करती है।



भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, भारत में लगभग 15% लोग जोड़ों के दर्द से पीड़ित हैं, और यह समस्या महिलाओं में अधिक देखी जाती है। हालांकि दवाएं राहत दे सकती हैं, लेकिन कई बार इन दवाइयों के दुष्प्रभाव भी देखने को मिलते हैं। ऐसे में बिना दवाओं के कुछ प्राकृतिक उपाय जोड़ों के दर्द को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।

Joint Pain Care Remedies To Reduce Joint Pain Without Medicine know in hindi
कमर दर्द - फोटो : Freepik.com

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, गठिया और जोड़ों के दर्द के कारणों व लक्षणों के आधार पर हर व्यक्ति के लिए उपचार अलग हो सकता है। गठिया मुख्य रूप से दो प्रकार का होता है, इंफ्लामेटरी और नॉन-इंफ्लामेटरी। नॉन-इंफ्लामेटरी गठिया में दवाओं के बिना भी कुछ उपायों से लक्षणों में राहत मिल सकती है। यदि आपको भी अक्सर जोड़ों में दर्द रहता है तो इन उपायों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए।

Joint Pain Care Remedies To Reduce Joint Pain Without Medicine know in hindi
योग (गोमुखासन) - फोटो : Adobe Stock

नियमित व्यायाम और स्ट्रेचिंग
जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए नियमित व्यायाम और स्ट्रेचिंग बेहद प्रभावी हो सकते हैं। कम प्रभाव वाले व्यायाम जैसे योग, तैराकी और तेज चलना जोड़ों में लचीलापन बढ़ाते हैं और मांसपेशियों को मजबूत करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, 'सुबह 10-15 मिनट की स्ट्रेचिंग जोड़ों में चिकनाहट बनाए रखती है और जकड़न कम करती है।' योग में ताड़ासन, वज्रासन और भुजंगासन जैसे आसन जोड़ों के लिए फायदेमंद होते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Joint Pain Care Remedies To Reduce Joint Pain Without Medicine know in hindi
कमर दर्द - फोटो : Freepik.com

हीट और कोल्ड थेरेपी
हीट और कोल्ड थेरेपी जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने का प्राकृतिक तरीका है। गर्म पानी की बोतल या हीटिंग पैड को प्रभावित जोड़ों पर 15-20 मिनट तक लगाएं। गर्मी रक्त प्रवाह को बढ़ाती है और मांसपेशियों को आराम देती है, जिससे जकड़न कम होती है। अगर जोड़ों में सूजन या तीव्र दर्द है, तो कोल्ड थेरेपी (बर्फ की सिकाई) करें। बर्फ को कपड़े में लपेटकर 10-15 मिनट तक जोड़ पर लगाएं। यह सूजन और दर्द को नियंत्रित करता है।

विज्ञापन
Joint Pain Care Remedies To Reduce Joint Pain Without Medicine know in hindi
Weight Loss - फोटो : freepik

वजन को नियंत्रित करें
शरीर का अधिक वजन जोड़ों, खासकर घुटनों और कूल्हों पर अतिरिक्त दबाव डालता है, जिससे दर्द बढ़ता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 5-10% वजन कम करने से जोड़ों के दर्द में बहुत राहत मिलती है। बैलेंस डाइट जिसमें फाइबर, प्रोटीन, और हरी सब्जियां शामिल हों, वेट कंट्रोल करने में मदद करता है। चीनी, तले हुए फूड प्रोडक्ट और प्रोसेस्ड फूड से परहेज करें।



नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed