फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid-19: चीन में संक्रमण बढ़ाने वाला JN.1 वैरिएंट भारत में भी दे चुका है दस्तक, सर्दियों में फिर बढ़ेंगे केस?

Thu, 21 Dec 2023 11:01 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 21 Dec 2023 11:01 AM IST
विज्ञापन
jn.1 covid variant details in hindi COVID subvariant JN.1 in Kerala raises concern
भारत में कोरोना संक्रमण का खतरा - फोटो : istock

दुनियाभर में कोरोना महामारी को चार साल होने वाले हैं लेकिन इसका डर अब भी लोगों को परेशान कर रहा है। दिसंबर 2019 से चीन में शुरू हई कोरोना महामारी को इसी साल मई में भले ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 'ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी' की सूची से बाहर कर दिया हो पर संक्रमण का खतरा अब भी कम नहीं हुआ है।



पिछले कुछ महीनों से दुनियाभर में संक्रमण की रफ्तार काफी नियंत्रित देखी जा रही थी हालांकि पिछले दिनों चीन में सब-वैरिएंट JN.1 के कारण  एक बार फिर से संक्रमण के मामले बढ़ने की खबर है। अब तक यहां सात लोगों के इससे संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस सब-वैरिएंट को लेकर सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं।

चिंताजनक बात यह है कि JN.1सब-वैरिएंट भारत में भी दस्तक दे चुका है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केरल में 8 दिसंबर को COVID-19 सब-वेरिएंट JN.1 का एक मामला सामने आया था। इसके साथ देश में संक्रमण के दैनिक मामलों में भी बढ़ोतरी की खबर है। आइए जानते हैं कि ये नया सब-वैरिएंट कितना चिंताजनक है, क्या इसके कारण एक बार फिर से हालात बिगड़ने की आशंका है?

jn.1 covid variant details in hindi COVID subvariant JN.1 in Kerala raises concern
कोरोना के नए वैरिएंट्स - फोटो : Istock

सिंगापुर में भी बढ़े कोरोना के केस

चीन के अलावा सिंगापुर में भी कोरोना के मामले बढ़ने की खबर है। सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय (एमओएच) ने बताया 3 से 9 दिसंबर तक मामलों की अनुमानित संख्या बढ़कर 56,043 हो गई, जो इससे पिछले सप्ताह के 32,035 मामलों की तुलना में 75% अधिक है। यहां अधिकतर लोगों को JN.1 सब-वैरिएंट से ही संक्रमित पाया जा रहा है।

एमओएच ने एक मीडिया विज्ञप्ति में लोगों से मास्क लगाने और कोविड से बचाव के लिए आवश्यक उपाय करते रहने की अपील की है। 

jn.1 covid variant details in hindi COVID subvariant JN.1 in Kerala raises concern
कोरोना का नया वैरिएंट JN.1 - फोटो : iStock

केरल में दस्तक दे चुका है JN.1

चीन और सिंगापुर के बाद JN.1 सब-वैरिएंट केरल में भी देखा जा चुका है। यहां 79 वर्षीय महिला के सैंपल टेस्टिंग में इस वैरिएंट के कारण संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है। उसमें संक्रमण के हल्के लक्षण थे हालांकि वह अब ठीक भी हो चुकी हैं। इससे पहले, सिंगापुर में एक भारतीय यात्री में भी JN.1 सब-वैरिएंट का पता चला था। वह व्यक्ति तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले का मूल निवासी था और उसने 25 अक्टूबर को सिंगापुर की यात्रा की थी। हालांकि तिरुचिरापल्ली जिले या तमिलनाडु के अन्य स्थानों में इस स्ट्रेन पाए जाने के बाद मामलों में कोई वृद्धि नहीं देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
jn.1 covid variant details in hindi COVID subvariant JN.1 in Kerala raises concern
कोविड-19 का जोखिम - फोटो : istock

कैसी है इस नए कोरोना वैरिएंट की प्रकृति

कोरोना के इस वैरिएंट को लेकर अब तक प्राप्त जानकारियों के मुताबिक यह सब-वैरिएंट ओमिक्रॉन के BA.2.86 वैरिएंट का ही रूप है, इसके स्पाइक प्रोटीन में एक अतिरिक्त म्यूटेशन नोट किया गया है। इससे पहले संयुक्त राज्य अमेरिका में भी इसके कारण मामले सामने आए थे, जिसने दुनियाभर के स्वास्थ्य अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया था।

सितंबर 2023 में अमेरिका में सबसे पहले देखे गए JN.1 को अब तक 11 अन्य देशों में रिपोर्ट किया जा चुका है। यूएस सीडीसी के अनुसार, यह कहना जल्दबाजी होगा कि यह अधिक व्यापक रूप से फैलेगा या नहीं? पर जिस तरह से BA.2.86 की प्रकृति रही है, इसके कारण भी तेजी से मामलों के बढ़ने की आशंका है।

विज्ञापन
jn.1 covid variant details in hindi COVID subvariant JN.1 in Kerala raises concern
कोरोना के नए वैरिएंट्स का खतरा - फोटो : Pixabay

कितना चिंताजनक है ये नया सब-वैरिएंट

आमतौर पर कहें तो COVID-19 लक्षण ओमिक्रॉन के ज्यादातर सब-वैरिएंट्स में एक जैसे ही देखे जाते रहे हैं। सीडीसी के मुताबिक जेएन.1 के कारण लोगों में खांसी, सांस की तकलीफ या सांस लेने में कठिनाई, थकान, मांसपेशियों-शरीर में दर्द, सिरदर्द, गले में खराश, नाक बंद या नाक बहने जैसी समस्या देखी जा रही है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं पिछले तीन साल से सर्दियों में कोरोना के मामलों में उछाल देखा जाता रहा है और इस बार फिर से एक नए वैरिएंट को लेकर अलर्ट किया जा रहा है, ऐसे में सभी लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। हालांकि इस नए सब-वैरिएंट के कारण बड़ी समस्या आएगी, इस बात की आशंका कम है।



--------------------
स्रोत और संदर्भ
Update on SARS-CoV-2 Variant JN.1 Being Tracked by CDC

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed