{"_id":"5fd4a1776e0fd5303701a00b","slug":"jaggery-benefits-advantages-in-hindi-gud-khane-ke-fayde-health-benefits-of-jaggery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नहीं जानते होंगे गुड़ खाने के ये खास फायदे? अस्थमा से लेकर जोड़ों का दर्द होगा दूर","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
नहीं जानते होंगे गुड़ खाने के ये खास फायदे? अस्थमा से लेकर जोड़ों का दर्द होगा दूर
Sat, 12 Dec 2020 04:33 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 12 Dec 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
गुड़ हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
इंसानी शरीर को वैसे तो कई प्रकार की बीमारियां घेरे रखती हैं, लेकिन जैसे-जैसे मौसम बदलता है तो वैसे-वैसे इन बीमारियों में भी बदलाव देखने को मिलता है। जैसे बात अगर आजकल के मौसम यानी सर्दियों की करें तो ऐसे समय में हमें अपना इम्यूनिटी सिस्टम सही रखना चाहिए, जिसके लिए हमारा खान-पान बेहद अच्छा होना चाहिए। लेकिन आपके मन में ये सवाल जरूर उठेगा कि आखिर क्या खाएं और क्या ना खाएं? तो आपको बता दें कि गुड़ तो जरूर खाएं, क्योंकि गुड़ सिर्फ मीठा ही नहीं, बल्कि हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं इसके कई फायदों के बारे में।
गुड़ हमारे शरीर की कई तरीकों से पूर्ति करता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
अस्थमा के लिए गुड़ है काम की चीज
- गुड़ हमारे शरीर की कई तरीकों से पूर्ति करता है। इसमें कोलीन, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस, कोलीन आदि होते हैं। सर्दियों में तो गुड़ हमारे शरीर के लिए काफी अच्छा होता ही है, साथ ही ये अस्थमा और ब्रोंकाइटिस को रोकने मे काम करता है। गुड़ उन लोगों को जरूर खाना चाहिए, जिन्हें सांस से जुड़ी किसी भी तरह की कोई दिक्कत होती है। इसके अलावा गुड़ को तिल के साथ मिलाकर खाने से श्वसन संक्रमण या सांस से जुड़ी दिक्कतें दूर होने में मदद मिलती है।
, जिन लोगों को जोड़ों का दर्द रहता है, उन्हें रोज गुड़ खाना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
जोड़ों का दर्द होगा दूर
- आपसे भी आपके चाहने वाले, दोस्त, घर वाले या कई अन्य लोग अक्सर ये जरूर कहते होंगे कि उनके जोड़ों में दर्द रहता है या फिर घर में बड़े-बुजुर्गों को अक्सर ये कहते हुए सुना जाता है कि हम जोड़ों के दर्द से परेशान हैं। ऐसे में अगर आप जोड़ों के दर्द से हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसमें गुड़ आपकी काफी मदद कर सकता है। दरअसल, जिन लोगों को जोड़ों का दर्द रहता है, उन्हें रोज गुड़ खाना चाहिए। वहीं, अदरक के साथ भी गुड़ को खाने से फायदा जल्दी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़ खाने से शरीर के अंदर गर्मी पैदा होती है, जिससे सर्दी-जुकाम और फ्लू आपसे कोसों दूर रह सकता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सर्दी और खांसी होगी छूमंतर
- सर्दियों में खांसी होना और सर्दी लगना तो आम बात है, लेकिन कई बार ये चीजें इतनी बढ़ जाती हैं कि फिर हमें फ्लू तक हो जाता है। ऐसे में व्यक्ति का बिस्तर पड़ना और डॉक्टर के वहां से लंबा बिल बनना तो तय है। इसलिए अगर आप इन सब चीजों से बचना चाहते हैं तो फिर आपको गुड़ जरूर खाना चाहिए। गुड़ खाने से शरीर के अंदर गर्मी पैदा होती है, जिससे सर्दी-जुकाम और फ्लू आपसे कोसों दूर रह सकता है। इसके अलावा ज्यादा लाभ लेने के लिए आप गुड़ की चाय या फिर गुड़ को गर्म करके उसे दूध में मिलाकर भी पी सकते हैं।
विज्ञापन
थोड़ा सा गुड़ आपका वेट लॉस करने में काफी मदद कर सकता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
बढ़ते वजन को रोकेगा गुड़
- आज के दौर में लोग अपना वजन कम करने के लिए ना जाने कितने तरीकों को अपनाते हैं, लेकिन उसके बाद भी उनका वेट कम हो जाए इसकी कोई गारंटी नहीं। लेकिन थोड़ा सा गुड़ आपका वेट लॉस करने में काफी मदद कर सकता है। दरअसल, गुड़ पोटेशियम का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो कि इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करने में मददगार होता है। साथ ही गुड़ मांसपेशियों को मजबूत करने के अलावा मेटाबॉलिज्म भी बढ़ाता है। वहीं, पोटेशियम वजन घटान में प्रमुख भूमिका निभाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।