सर्दियों की शुरुआत हो गई है। सर्दियों में ठंड से बचने के लिए कई लोग रूम हीटर का इस्तेमाल करते हैं। रूम हीटर का इस्तेमाल करने से ठंड से तो बचा जा सकता है, परंतु रूम हीटर का अधिक इस्तेमाल सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। रूम हीटर का अधिक इस्तेमाल जानलेवा भी हो सकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे रूम हीटर का अधिक इस्तेमाल करने से आपको किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय आप किन बातों का ध्यान रखना है।
{"_id":"5fd49aef348be73cf675bd8a","slug":"room-heater-blower-in-winter-side-effects-disadvantages-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में रूम हीटर का अधिक इस्तेमाल आपको कर सकता है बीमार, इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सर्दियों में रूम हीटर का अधिक इस्तेमाल आपको कर सकता है बीमार, इन बातों का रखें ध्यान
Sat, 12 Dec 2020 04:14 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 12 Dec 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
सर्दियों में ठंड से बचने के लिए कई लोग रूम हीटर का इस्तेमाल करते हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
हीटर का अधिक इस्तेमाल करने से हवा में नमी की मात्रा कम हो जाती है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
हवा में नमी का मात्रा को कम करता है हीटर
- हीटर का अधिक इस्तेमाल करने से हवा में नमी की मात्रा कम हो जाती है। हवा में नमी की कमी होने की वजह से आपको स्किन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
अस्थमा के मरीजों को हीटर का अधिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
सांस संबंधित समस्याएं हो सकती हैं
- हीटर का अधिक इस्तेमाल करने से सांस संबंधित समस्याओं का खतरा भी रहता है। अस्थमा के मरीजों को हीटर का अधिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
हीटर का अधिक इस्तेमाल करने से कमरे में ऑक्सीजन का स्तर कम होने लगता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
कमरे में ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है
- हीटर का अधिक इस्तेमाल करने से कमरे में ऑक्सीजन का स्तर कम होने लगता है। ऑक्सीजन का स्तर कम होने की वजह से आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
अगली स्लाइड्स में जानिए हीटर का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखें...
विज्ञापन
कमरे में हीटर का इस्तेमाल करते समय कमरे के कोने में पानी का एक कटोरा रखें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
कमरे के कोने में पानी का कटोरा रखें
- कमरे में हीटर का इस्तेमाल करते समय कमरे के कोने में पानी का एक कटोरा रखें। यह वाष्पीकरण की तरह काम करेगा और हवा में नमी के स्तर को बनाए रखेगा। इसके साथ ही हीटर को हमेशा उचित तापमान पर ही सेट करें।