फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईवीएफ तकनीक से बनना चाहते हैं मां-बाप तो बड़े काम आएंगी ये जानकारियां

Fri, 07 Feb 2020 04:29 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 07 Feb 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
Ivf Technique Know Every Detail About This Process before pregnancy
IVF - फोटो : सोशल मीडिया

नि:संतान मां-बाप के लिए आईवीएफ तकनीक बड़े काम की साबित हुई है। गांव-समाज में बांझपन का कलंक झेल रही महिलाओं के लिए तो यह तकनीक वरदान की तरह है। आईवीएफ तकनीक के जरिए मां-बाप बनने की प्लानिंग करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। 

Ivf Technique Know Every Detail About This Process before pregnancy
सांकेतिक तस्वीर

ऐसा नहीं है कि कोई महिला आईवीएफ करवाने गईं और अगले दिन यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। दरअसल यह एक लंबी प्रक्रिया है, जिसमें कई बार डॉक्टर के चक्कर लगाने पड़ते हैं। अगर आप आईवीएफ के विकल्प को चुन रहे हैं तो आपको धैर्य और संयम रखने की जरूरत होती है। 

Ivf Technique Know Every Detail About This Process before pregnancy

आईवीएफ में शुरुआती 15 दिनों में दवाइयां दी जाती हैं ताकि ओवरीज मल्टीपल एग्स प्रड्यूस करने लगे। इस दौरान आपको हर दिन ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड के लिए क्लिनिक जाना पड़ता है। स्टिमुलेशन प्रोसेस के बाद डॉक्टर महिला के शरीर से एग्स निकालकर पुरुष के स्पर्म के साथ उसे लैब में इन्फ्यूज करते हैं। 5 से 6 दिन बाद तैयार भ्रूण को महिला के गर्भाशय  में डाला जाता है। इसके दो हफ्ते बाद इसकी जांच होती है कि आईवीएफ सफल रहा या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ivf Technique Know Every Detail About This Process before pregnancy

हर कोई चाहता है कि आईवीएफ सफल हो और किसी तरह की समस्या न हो। इसके लिए कुछ चीजें जरूरी है, जैसे-

  • आप पूरी तरह स्वस्थ हों, आपका वजन सही हो
  • एल्कोहल या तंबाकू का सेवन ना करें
  • फास्टफूड या जंकफूड से दूरी बनाकर रखें
  • पोषण से भरपूर हेल्दी डायट लें
  • आईवीएफ से पहले अपना मेडिकल टेस्ट करा लें
  • हाई ब्लडप्रेशर और डायबिटीज को कंट्रोल रखना भी जरूरी है
विज्ञापन
Ivf Technique Know Every Detail About This Process before pregnancy

आईवीएफ के दौरान शरीर के हार्मोन में हो सकते हैं बदलाव
इस प्रक्रिया के दौरान शरीर में कई हॉर्मोनल और इमोशनल बदलाव होते रहते हैं, जोकि इस प्रक्रिया का हिस्सा है।

  • पेल्विक एरिया में क्रैम्पिंग हो सकती है
  • ब्रेस्ट में दर्द या नरमी हो सकती है 
  • कई बार आईवीएफ की वजह से ओवरीज ज्यादा अंडाणु बनाने लगती है 
  • इस वजह से वजन बढ़ने, पेट में सूजन होने या चक्कर आने जैसी दिक्कतें भी हो सकती है


(नोट: चिकित्सकीय परामर्श के आधार पर तैयार यह लेख केवल आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए है। आईवीएफ तकनीक अपनाने से पहले विशेषज्ञ से बात कर लेना बेहतर होगा।)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed