फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: ब्लड प्रेशर, वजन और शुगर, तीनों को नियंत्रित करने के लिए कीजिए इस चमत्कारी चीज का सेवन

Mon, 17 Jan 2022 11:41 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Jan 2022 11:41 AM IST
विज्ञापन
Is Walnut good for diabetes and high blood pressure, health benefits of walnut
बेहतर सेहत के उपाय - फोटो : iStock

पिछले एक दशक में जिन बीमारियों का खतरा सबसे अधिक बढ़ा है, उनमें ब्लड प्रेशर, वजन और ब्लड शुगर की समस्या सबसे अधिक रही है। इन तीनों ही समस्याओं को स्वास्थ्य विशेषज्ञ बहुत ही खतरनाक मानते हैं क्योंकि यह कई अन्य अंतर्निहित बीमारियों का कारण बन सकती हैं। ऐसे में समय रहते इनको नियंत्रित करना बहुत आवश्यक हो जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि इन तीनों को नियंत्रित करने में एक सूखे मेवे का सेवन करना विशेष लाभदायक हो सकता है, वह है- अखरोट।



अध्ययनों से पता चलता है कि अखरोट स्वस्थ वसा, फाइबर, कई तरह के विटामिन्स और खनिजों का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है जो कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद कर सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में रोजाना अखरोट खाने से सेहत को होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Is Walnut good for diabetes and high blood pressure, health benefits of walnut
वजन कम करने में मददगार है अखरोट - फोटो : Pixabay

वजन कम करने में सहायक
अखरोट के सेवन को अध्ययनों में वजन कम करने के लिए बहुत ही फायदेमंद पाया गया है। अखरोट खाने से आपको भूख को नियंत्रित करने में भी मदद मिल सकती है। मोटापा के शिकार 10 लोगों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि प्लेसबो ड्रिंक की तुलना में पांच दिनों तक दिन में एक बार लगभग 48 ग्राम अखरोट से बनी स्मूदी पीने से भूख को कम करने में मदद मिल सकती है। यह वजन को घटाने में विशेष लाभदायक हो सकती है।

Is Walnut good for diabetes and high blood pressure, health benefits of walnut
शुगर को कम करने में सहायक है अखरोट - फोटो : iStock

मधुमेह रोगियों के लिए लाभकारी
अध्ययनों से पता चलता है कि अखरोट, टाइप 2 मधुमेह के जोखिम और वजन को कम करने में भी लाभदायक हो सकता है। अधिक वजन के कारण ब्लड शुगर बढ़ने का भी जोखिम अधिक होता है। टाइप 2 मधुमेह वाले 100 लोगों पर किए गए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि 3 महीने तक रोजाना 1 बड़ा चम्मच कोल्ड प्रेस्ड अखरोट के तेल का सेवन करने से मधुमेह को कम करने में मदद मिल सकती है। यह फास्टिंग ब्लड शुगर में 8 फीसदी तक की कमी कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Is Walnut good for diabetes and high blood pressure, health benefits of walnut
ब्लड प्रेशर को कम करने के तरीके - फोटो : Pixabay

ब्लड प्रेशर की समस्या में फायदेमंद
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कई गंभीर रोगों के जोखिम को बढ़ा सकती है। इसे हृदय रोग और स्ट्रोक का प्रमुख जोखिम कारक माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि अखरोट खाने से उच्च रक्तचाप वाले लोगों को लाभ मिल सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक अखरोट हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में कई तरीके से लाभदायक हो सकता है। इसके सेवन के अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं।

----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed