फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अध्ययन: कुछ ही दिनों में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित कर सकते हैं ये फल, क्या आप करते हैं इनका सेवन?

Sun, 16 Jan 2022 07:05 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 16 Jan 2022 07:05 PM IST
विज्ञापन
best fruits for cholesterol control in hindi, how to lower cholesterol level fast
कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले तरीके - फोटो : Pixabay

शरीर के लिए कुछ चीजों को जितना आवश्यक माना जाता है, उसकी अनियंत्रित मात्रा उतनी ही हानिकारक भी हो सकती है। कोलेस्ट्रॉल के साथ भी ऐसा ही है। कोलेस्ट्रॉल, रक्त में पाया जाने वाला एक मोम जैसा पदार्थ होता है, यह स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। हालांकि कोलेस्ट्रॉल के स्तर का बढ़ना कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है, हृदय रोग उनमें से एक है।



क्या आप भी कोलेस्ट्रॉल के बढ़े हुए स्तर को लेकर परेशान हैं? स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को इसको नियंत्रित करने के उपाय करते रहने चाहिए जिससे शरीर में गंभीर रोगों के खतरे को कम किया जा सके। अध्ययनों से पता चलता है कि कुछ प्रकार के फलों का सेवन करना इसमें आपकी मदद कर सकता है। हालांकि फलों का सेवन भी कम मात्रा में ही करना चाहिए क्योंकि इसमें फ्रुक्टोज की अधिकता होती है जो आपके ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ फलों को बारे में जानते हैं जिनका सेवन करना कोलेस्ट्रॉल की समस्या में काफी फायदेमंद हो सकता है।

best fruits for cholesterol control in hindi, how to lower cholesterol level fast
सेब खाना है फायदेमंद - फोटो : Getty Images

सेब
सेब को लेकर आपने एक पुरानी कहावत सुनी होगा। 'रोज एक सेब खाओ, डॉक्टर से दूर रहो'। कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम करने में भी सेब का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि इस फल को पेक्टिन नामक यौगिक का एक समृद्ध स्रोत माना जाता है जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद कर सकता है। रोजाना एक सेब का सेवन करना आपके लिए और भी कई तरीके से लाभदायक हो सकता है।

best fruits for cholesterol control in hindi, how to lower cholesterol level fast
साइट्रिक फलों का सेवन करना फायदेमंद - फोटो : iStock

खट्टे फल
सर्दी के मौसम में विभिन्न प्रकार के खट्टे फल जैसे संतरा, अंगूर और नींबू आदि प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं। ये फल विटामिन सी का अच्छा स्रोत होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल प्रबंधन के अलावा, प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में भी मदद कर सकते हैं। विटामिन सी वाली चीजों का नियमित रूप से सेवन करना कोरोना के इस दौर में आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
best fruits for cholesterol control in hindi, how to lower cholesterol level fast
अंगूर खाने से होने वाले फायदे - फोटो : Istock

अंगूर
अध्ययनों में पता चलता है कि अंगूर खाना वजन कम करने वाले लोगों को लिए विशेष लाभदायक हो सकता है, पर क्या आप जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी इसे बहुत ही लाभदायक माना जाता है। अंगूर में पाए जाने वाले फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के कारण इसे कोलेस्ट्रॉल के प्रबंधन में काफी लाभदायक माना जाता है।

विज्ञापन
best fruits for cholesterol control in hindi, how to lower cholesterol level fast
एवोकैडो के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay

एवोकैडो 
एवोकैडो असाधारण पोषक तत्व वाले फल माने जाते हैं। मोनोअनसैचुरेटेड फैट और फाइबर का समृद्ध स्रोत माने जाने वाला यह फल बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। एक अध्ययन में पाया गया कि हाई एलडीएल कोलेस्ट्रॉल वाले जिन लोगों ने रोजाना एक एवोकैडो खाया, उनका कोलेस्ट्रॉल का स्तर आसानी से नियंत्रित हो गया।

-----------------------------------
स्रोत और संदर्भ

foods that lower cholesterol

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed