फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Iron Deficiency: मुंह-जीभ में ऐसे बदलाव हो सकते हैं आयरन की कमी का संकेत, लक्षणों को हल्के में न लें

Fri, 01 Apr 2022 03:58 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 01 Apr 2022 03:58 PM IST
विज्ञापन
Iron Deficiency Symptoms and Causes In Hindi, tongue and mouth signs of anemia
आयरन की कमी के संकेतों को पहचानें - फोटो : Pixabay

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए तमाम तरह के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। यही कारण है कि सभी लोगों को नियमित रूप से आहार के माध्यम से विटामिन्स, प्रोटीन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों की प्राप्ति सुनिश्चित करने की सलाह दी जाती है। आयरन ऐसा ही एक तत्व है जोकि स्वस्थ शरीर के लिए बहुत आवश्यक माना जाता है। लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने के लिए आयरन आवश्यक है, ये कोशिकाएं पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करती हैं। आयरन की कमी से एनीमिया नामक बीमारी हो सकती है, इसके कारण लोगों में थकान, ऊर्जा की कमी और त्वचा में पीलापन होने के साथ अन्य कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को भोजन में आयरन युक्त चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए, ताकि शरीर के लिए इसकी आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सके। आमतौर पर जिन लोगों में आयरन की कमी हो जाती है उन्हें बहुत अधिक कमजोरी और चक्कर आने की दिक्कत होती रहती है। विशेषज्ञों का कहना है कि इन लक्षणों के अलावा मुंह में होने वाली कुछ समस्याएं भी इस पोषक तत्व की कमी की ओर इशारा हो सकती हैं। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Iron Deficiency Symptoms and Causes In Hindi, tongue and mouth signs of anemia
आयरन की कमी के कारण होने वाली समस्याएं - फोटो : iStock

आयरन की कमी के लक्षण
मायोक्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआत में आयरन की कमी के कारण होने वाला एनीमिया इतना हल्का हो सकता है कि इस पर किसी का ध्यान नहीं जाता। लेकिन जैसे-जैसे शरीर में आयरन की कमी बढ़ती जाती है, एनीमिया की स्थिति बिगड़ सकती है। ऐसे में शुरुआती समय से ही इसके लक्षणों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

  • अत्यधिक थकान-कमजोरी।
  • त्वचा में पीलापन।
  • सीने में दर्द, दिल की धड़कन का तेज होना या सांस की तकलीफ
  • सिरदर्द, चक्कर आना 
  • हाथ और पैरों का अक्सर ठंडा रहना।
  • नाखूनों का कमजोर होना।
  • भूख न लगना
Iron Deficiency Symptoms and Causes In Hindi, tongue and mouth signs of anemia
आयरन की कमी के संकेत - फोटो : Pixabay

मुंह में होने वाली समस्याएं 
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक आपके मुंह में दिखाई देने वाले कुछ संकेत बता सकते हैं कि आपके शरीर में आयरन की कमी है। एनएचएस गाइडलाइंस के अनुसार भोजन से अजीबो-गरीब स्वाद आना आयरन की कमी का लक्षण हो सकता है। आपको सामान्य भोजन के स्वाद में अजीब तरह का बदलाव महसूस हो सकता है। अगर आपको लगातार इस तरह की दिक्कत का अनभुव होता है तो इस बारे में डॉक्टर से सलाह ले लें। ऐसी स्थिति में जीपी नामक एक साधारण रक्त परीक्षण करके समस्या की पुष्टि की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Iron Deficiency Symptoms and Causes In Hindi, tongue and mouth signs of anemia
माउथ अल्सर की समस्या क्यों होती है - फोटो : iStock

मुंह में बार-बार छाले होना
रिपोर्ट के अनुसार आयरन की कमी की स्थिति में आपके मुंह के एक या दोनों तरफ दर्द, लाल परतदार दरारें दिखाई दे सकती हैं। होंठ फटने की तुलना में यह अधिक गंभीर हो सकता है। इसके अलावा बार-बार मुंह में छाले होना या मुंह के अंदर सफेद धब्बे बनने लगना भी इस बात की ओर इशारा है कि आपमें आयरन की कमी हो रही है। इन लक्षणों को अनदेखा करने की गलती न करें।

विज्ञापन
Iron Deficiency Symptoms and Causes In Hindi, tongue and mouth signs of anemia
जीभ के रंग में बदलाव का संकेत - फोटो : iStock

जीभ भी देते हैं संकेत
मुंह के अलावा जीभ में भी होने वाले कुछ परिवर्तनों के आधार पर आयरन की कमी का पता लगाया जा सकता है। ऐसी स्थिति में जीभ में सूजन, पीलापन, दर्द और अजीब तरह से चिकनाहट का  एहसास हो सकता है। जीभ का रंग हल्का गुलाबी से बदलकर सफेद होने लगना भी इस समस्या की ओर इशारा हो सकता है। इस बारे में किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूरी हो जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed