फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Men's Day: पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम, बचाव के लिए इन बातों पर गंभीरता से दें ध्यान

Sat, 19 Nov 2022 06:45 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 19 Nov 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
International Men's Day, prostate cancer symptoms causes and prevention
प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को समझिए - फोटो : istock

कैंसर का जोखिम हर उम्र वालों में हो सकता है, हालांकि लिंग के आधार पर भी कैंसर के जोखिमों पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। अध्ययनों में पाया गया है कि जहां महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा अधिक होता है, वहीं पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर के मामले ज्यादा देखे जाते रहे हैं। वैसे तो 40 वर्ष से कम उम्र में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम होता है पर इसके बाद जोखिम बढ़ता जाता है। वैश्विक स्तर पर इस गंभीर समस्या का खतरा काफी तेजी से बढ़ता हुआ देखा गया है। प्रोस्टेट कैंसर दुनियाभर में पुरुषों में होने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है।



पुरुषों की सांस्कृतिक, राजनीतिक और सामाजिक, आर्थिक उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए 19 नवंबर को प्रतिवर्ष वर्ल्ड मेंस डे के रूप में मनाया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इन सबके बीच पुरुषों को अपनी सेहत को लेकर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम जिस तरह से वैश्विक स्तर पर बढ़ा है, इसे ध्यान में रखते हुए कम उम्र से ही इससे बचाव के उपाय करते रहना जरूरी है।

1990 के दशक में पुरुषों में यह आंठवे सबसे आम कैंसर के जोखिम के तौर पर जाना जाता था, हालांकि 2015 में यह तीसरे स्थान पर आ गया है। आइए इसके लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में जानते हैं।

International Men's Day, prostate cancer symptoms causes and prevention
प्रोस्टेट कैंसर के संकेतों को जानिए - फोटो : istock

प्रोस्टेट कैंसर की पहचान कैसे करें?

डॉक्टर्स कहते हैं, अधिकांश मामलों में प्रोस्टेट कैंसर के शुरुआती चरणों में इसके लक्षण नजर नहीं आते हैं। हालांकि कुछ संकेत हैं जिनपर सभी लोगों को गंभीरता से ध्यान देते रहने की आवश्यकता होती है। अगर आपमें भी इस तरह की दिक्कतें कुछ समय से बनी हुई हैं तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ से सलाह लेकर जांच जरूर करा लें। 

  • पेशाब करने में परेशानी।
  • पेशाब की धारा में बल कम होना।
  • पेशाब में खून आना।
  • वीर्य से रक्त आना।
  • बिना प्रयास के तेजी से वजन कम होना
  • नपुंसकता की समस्या।
प्रोस्टेट कैंसर का जल्द पता चल जाने से सफल उपचार और इसके ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है।
 
International Men's Day, prostate cancer symptoms causes and prevention
स्वस्थ आहार का सेवन जरूरी - फोटो : iStock

स्वस्थ आहार का सेवन बहुत आवश्यक

प्रोस्टेट या फिर किसी भी स्वास्थ्य समस्या से बचे रहने के लिए आहार पर ध्यान रखना बहुत आवश्यक माना जाता है। इसके लिए फलों और सब्जियों से भरपूर स्वस्थ चीजों का सेवन करें। फलों और सब्जियों में कई प्रकार के विटामिन्स और पोषक तत्व होते हैं जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। कई फलों में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-कैंसर गुण भी पाए जाते हैं जो कैंसर के जोखिमों को कम करके शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Men's Day, prostate cancer symptoms causes and prevention
नियमित योग-व्यायाम के लाभ - फोटो : istock

व्यायाम को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा

व्यायाम आपके समग्र स्वास्थ्य में सुधार करता है, यह वजन को नियंत्रित रखने में भी मददगार है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी लोगों को सप्ताह में कम से कम 150 मिनट व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। यदि आप जिम नहीं जा सकते तो घर पर ही योग या फिर रनिंग, साइकिलिंग या तैराकी जैसे अभ्यास कर सकते हैं। व्यायाम करने से रक्त का संचार बेहतर बना रहता है। 

विज्ञापन
International Men's Day, prostate cancer symptoms causes and prevention
वजन को रखें कंट्रोल - फोटो : iStock

वजन को कंट्रोल करें

यदि आपका वजन ठीक है, तो यह कई गंभीर बीमारियों से बचाव में आपके लिए सहायक हो सकता है। अधिक वजन को प्रोस्टेट कैंसर के कारक के तौर पर जाना जाता है। इसके अलावा वजन अधिक होना, हृदय रोग, आर्थराइटिस जैसी बीमारियों के जोखिम को भी बढ़ा देता है। आहार और व्यायाम के माध्यम से शरीर के वजन को कंट्रोल करने और कई प्रकार की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed