फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होली खेलने के बाद हो गई है शरीर में थकान, इन चीजों को खाने से मिलेगी तुरंत ऊर्जा

Mon, 29 Mar 2021 05:12 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 29 Mar 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
instant energy food to take after holi
- फोटो : अमर उजाला

होली खेलने के बाद शरीर में थकान और नींद आना स्वाभाविक है। कुछ लोगों की हालत तो ऐसे हो जाती है कि बिस्तर पर जाने के बाद उठने की हिम्मत ही नहीं होती है। शाम के समय में मित्रों और रिश्तेदारों के मिलने आने के समय आप खुद के एकदम सुस्त और बुझे-बुझे पाते हैं। लेकिन ये सब बातें पिछले साल की थीं, इस बार होली खेलने के बाद भी आप ऊर्जा से भरपूर रह सकते हैं। थकान और शरीर के टूटने जैसी समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं, बस कुछ उपायों के प्रयोग में लाकर।


अगली स्लाइडों में हम आपको ऐसे ही कुछ उपायों और खाने की चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो होली खेलने के बाद भी आपको ऊर्जा में कोई कमी महसूस नहीं होने देंगी।

instant energy food to take after holi
lemon water - फोटो : social media

नींबू पानी का करें सेवन
होली खेलकर नहाने के बाद शरीर में अगर सुस्ती महसूस हो रही हो तो एक गिलास नींबू पानी पी लें। आप चाहें तो नींबू पानी में चुटकी भर नमक और चीनी भी मिला सकते हैं। नमक और चीनी के मिलाने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बना रहता है जिससे शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है। इसके अलावा होली में भागदौड़ के कारण शरीर में डिहाइड्रेशन होने का भी डर रहता है, इस स्थिति में भी नींबू पानी पीना आपके लिए फायदेमंद माना जाता है।

instant energy food to take after holi
चाय-कॉफी

कॉफी या चाय
होली के बाद जब आप नहा लेते हैं तो शरीर रिलैक्स हो जाता है, ऐसे में नींद आना और थकान होना लाजमी है। यदि बिस्तर से आपका उठने का बिल्कुल भी मन न हो रहा हो तो आप एक कप कॉफी या चाय पी सकते हैं।  कॉफी और चाय में कैफीन पाई जाती है जो नींद और थकान को दूर करने में आपकी मदद कर सकती है। थकान को दूर करने में ब्लैक कॉफी को ज्यादा कारगर माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
instant energy food to take after holi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तरबूज और केला जैसे फल खाएं
होली खेलने के बाद आप फलों का सेवन कर सकते हैं। इसमें भी विशेषकर तरबूज और केला। तरबूज में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की अच्छी मात्रा होती है जो शरीर को हाइड्रेट रहता है। वहीं केला में विटामिन बी, फाइबर और पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है जिससे शरीर को तुरंत ऊर्जा प्राप्त होता है। इन फलों का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन
instant energy food to take after holi
Chickpeas Sprouts - फोटो : Pixabay

प्रोटीन युक्त हल्का नाश्ता करें
शरीरिक को ऊर्जा दिलाने के लिए होली खेलने के बाद प्रोटीन से भरपूर नाश्ता कर सकते हैं। इसके लिए आप अंकुरित अनाज, दूध-दही भी ले सकते हैं। प्रोटीन व फाइबर युक्त नाश्ता करने से न सिर्फ आपकी थकावट दूर होगी साथ ही शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण भी प्राप्त हो सकेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed