फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉ. रेड्डीज लैब का दावा: अगले कुछ हफ्ते में भारत को मिल सकती है कोरोना की तीसरी वैक्सीन

Mon, 29 Mar 2021 03:15 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 29 Mar 2021 03:15 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in India Dr Reddy lab expects Sputnik V to get approval in India in next few weeks
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

भारत में फिलहाल कोरोना की दो ही वैक्सीन का इस्तेमाल हो रहा है, कोविशील्ड और कोवैक्सीन और अब माना जा रहा है कि देश को जल्द ही एक और वैक्सीन मिल जाएगी। हैदराबाद की मशहूर फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज को उम्मीद है कि रूस की कोरोना वैक्सीन 'स्पूतनिक-वी' को अगले कुछ हफ्ते में भारतीय औषधि नियामकों से मंजूरी मिल जाएगी। यह जानकारी कंपनी के एक अधिकारी ने दी है। दरअसल, डॉ. रेड्डीज लैब ने स्पूतनिक-वी टीके को भारत में लाने के लिए 'रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड' के साथ करार किया है। 

Coronavirus vaccine updates in India Dr Reddy lab expects Sputnik V to get approval in India in next few weeks
भारत में कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

रविवार शाम को एक वेबिनार के दौरान अपने विचार रखते हुए डॉ. रेड्डीज लैब के सीईओ, एपीआई और सर्विसेज, दीपक सापरा ने कहा, 'हमें अगले कुछ हफ्ते में मंजूरी मिलने की उम्मीद है। यह दो खुराक वाली वैक्सीन होगी। पहली खुराक लेने के बाद दूसरी खुराक 21वें दिन लेनी होगी और टीका लेने के 28वें और 42वें दिन के बीच इम्यूनिटी यानी प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाएगी।' 

Coronavirus vaccine updates in India Dr Reddy lab expects Sputnik V to get approval in India in next few weeks
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हाल ही में भारत में इस रूसी कोरोना वैक्सीन 'स्पूतनिक-वी' के तीसरे चरण का ट्रायल पूरा हुआ है। डॉ. रेड्डीज लैब के मुताबिक, इस वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल 1500 लोगों पर किया गया था। दरअसल, भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से मंजूरी मिलने के बाद डॉ. रेड्डीज लैब ने देश में इसका ट्रायल शुरू किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in India Dr Reddy lab expects Sputnik V to get approval in India in next few weeks
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

हालांकि इस वैक्सीन के ट्रायल के नतीजे अभी जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि ट्रायल के नतीजे अगले महीने यानी अप्रैल में आ जाएंगे। अगर इस वैक्सीन को भारत में मंजूरी मिल जाती है, तो यह तीसरी ऐसी कोरोना वैक्सीन होगी, जिसे कोरोना टीकाकरण अभियान में शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in India Dr Reddy lab expects Sputnik V to get approval in India in next few weeks
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

फिलहाल भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण चल रहा है। देश में 16 जनवरी से कोरोना का टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था और अब तक देशभर में कुल छह करोड़ पांच लाख से अधिक लोगों को कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं। एक मार्च से टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण शुरू होगा और इस चरण में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed