Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुड न्यूज: बर्ड फ्लू से बचाव के लिए भारत ने लॉन्च की पहली स्वदेशी वैक्सीन, जानें क्यों है ये खास

Fri, 20 Nov 2026 04:54 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 20 Nov 2026 04:54 PM IST
सार

भारत ने मुर्गियों को बर्ड फ्लू से बचाने के लिए पहली स्वदेशी H5N1 वैक्सीन विकसित की है। भोपाल स्थित आईसीएआर संस्थान ने इसे तैयार किया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे लॉन्च किया। वैक्सीन बर्ड फ्लू के खतरनाक वायरस के एक खास प्रकार के खिलाफ बनाई गई है।

विज्ञापन
India Launches Its First Indigenous H5N1 Vaccine to Protect Chickens
एच5एन1 के लिए स्वदेशी वैक्सीन - फोटो : Amarujala.com/AI

हाल के वर्षों में बर्ड फ्लू की दुनियाभर में खूब चर्चा रही है, इससे कई स्थानों से मौत की खबरें भी सामने आई थीं। वैसे तो बर्ड फ्लू को मुर्गियों से फैलने वाली बीमारी माना जाता रहा है, हालांकि अमर उजाला में प्रकाशित हालिया रिपोर्ट में हमने बताया था कि गायों से इंसान में बर्ड फ्लू का मामला रिपोर्ट किया गया था।



यह बीमारी इतनी गंभीर हो सकती है कि संक्रमित पक्षियों में मौत का आंकड़ा लगभग 100 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। ऐसे में मुर्गियों को इस जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश में पहली बार H5N1 बर्ड फ्लू वायरस के स्ट्रेन के खिलाफ स्वदेशी वैक्सीन तैयार की गई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में इस वैक्सीन को लॉन्च किया।

यह वैक्सीन न सिर्फ भारत की वैज्ञानिक क्षमता और आत्मनिर्भरता को दिखाती है, बल्कि पोल्ट्री क्षेत्र को बर्ड फ्लू जैसी गंभीर बीमारी से बचाने की दिशा में भी अहम कदम मानी जा रही है।

Trending Videos
India Launches Its First Indigenous H5N1 Vaccine to Protect Chickens
एच5एन1 का बढ़ता संक्रमण और बचाव - फोटो : Freepik.com

देश में विकसित पहली स्वदेशी H5N1 वैक्सीन

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को भोपाल में मुर्गियों को बर्ड फ्लू से बचाने के लिए देश में विकसित पहली स्वदेशी H5N1 वैक्सीन लॉन्च की। कार्यक्रम में वैक्सीन लॉन्च करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, यह वैक्सीन भारत की आत्मनिर्भरता का उदाहरण है।
 

  • इस वैक्सीन को भोपाल स्थित आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज (राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान) ने विकसित किया है। यह संस्थान पशुओं और पक्षियों में फैलने वाली गंभीर संक्रामक बीमारियों पर रिसर्च करता है।
  • यह भारत में पहली ऐसी वैक्सीन है, जिसे बेहद खतरनाक एवियन इन्फ्लूएंजा (HPAI) के H5N1 वायरस के क्लेड 2.3.2.1a प्रकार के खिलाफ तैयार किया गया है। 
  • क्लेड का मतलब वायरस का एक खास समूह या प्रकार है, जिसकी आनुवंशिक बनावट दूसरे प्रकारों से कुछ अलग हो सकती है।


हाइली पैथोजेनिक एवियन इन्फ्लूएंजा (एचपीएआई) को आम भाषा में बर्ड फ्लू कहा जाता है। यह मुर्गियों और दूसरी पक्षियों को प्रभावित करने वाली एक गंभीर बीमारी है। इस बीमारी के फैलने पर संक्रमित पक्षियों में लगभग 100 प्रतिशत तक मौतें हो सकती हैं। हाल के दिनों में इंसानों में भी बर्ड फ्लू का खतरा देखा गया है।

India Launches Its First Indigenous H5N1 Vaccine to Protect Chickens
इंसानों में संक्रमण के मामले - फोटो : Freepik.com

इंसानों में बर्ड फ्लू संक्रमण के मामले

एच5एन1 संक्रमण का इंसानों में भी मामला देखा गया है। 
 

  • अमेरिका में इंसान में एच5एन1 संक्रमण का पहला मामला अप्रैल 2022 में सामने आया था। कोलोराडो में पोल्ट्री के संपर्क में आए एक कर्मचारी को इसका शिकार पाया गया था।
  • इसके बाद अप्रैल 2024 में अमेरिका में गाय से इंसान में संक्रमण का पहला संभावित मामला सामने आया। यह मामला टेक्सास का था, जहां संक्रमित डेयरी गायों के संपर्क में आने वाले एक कर्मचारी में संक्रमण पाया गया था।
  • पैन अमेरिकन हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (पीएएचओ) के आंकड़ों के अनुसार, साल 2003 से 7 अगस्त 2026 तक दुनिया के 25 देशों में इंसानों में एच5एन1 संक्रमण के कुल 1,002 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें 479 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • साल 2026 में ही दुनियाभर में इस संक्रमण के नौ मामले सामने आए, जिनमें दो लोगों की मौत हुई।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed