फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Diet: बरसात में हरी सब्जियां खानी चाहिए या नहीं? जानें रोग प्रतिरोधक क्षमता पर इसका असर

Fri, 23 Aug 2024 03:28 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 23 Aug 2024 03:28 PM IST
सार

बरसात में मिलने वाली हरी सब्जियां पौष्टिक और स्वादिष्ट होती हैं। इनके सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए बरसात के मौसम में कौन सी सब्जियों का सेवन करना चाहिए और रोग प्रतिरोधक क्षमता पर सब्जियों का क्या असर होता है।

विज्ञापन
Immunity Booster Vegetables During Monsoon Diet Know What to Eat and Avoid in Rainy Season
सब्जियां - फोटो : istock

Immunity Booster Vegetables During Monsoon : मानसून में मौसम की नमी और तापमान में बदलाव के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। ऐसे में बरसात के मौसम में पौष्टिक और सही प्रकार के खानपान की जरूरत होती है।



बाजारों में भी तरह-तरह की सब्जियों की भरमार इस मौसम में देखने को मिलती है लेकिन कुछ लोग कहते हैं कि बारिश के मौसम में हरी सब्जियां नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसमें कीड़े होते हैं। हालांकि ऐसा सोचना गलत है। बरसात में मिलने वाली हरी सब्जियां पौष्टिक और स्वादिष्ट होती हैं। इनके सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

इस लेख के माध्यम से जानिए बरसात के मौसम में कौन सी सब्जियों का सेवन करना चाहिए और रोग प्रतिरोधक क्षमता पर सब्जियों का क्या असर होता है।

Immunity Booster Vegetables During Monsoon Diet Know What to Eat and Avoid in Rainy Season
लौकी का रायता - फोटो : iStock

लौकी

लौकी हल्की, पचने में आसान और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो शरीर का हाइड्रेट रखती है।  यह पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होती है और वजन कम करने में भी मदद करती है। साथ ही इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाती है।

Immunity Booster Vegetables During Monsoon Diet Know What to Eat and Avoid in Rainy Season
तरोई - फोटो : Instagram

तोरी

तोरी में विटामिन्स और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह रक्त में शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता है और डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा, यह वजन कम करने और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Immunity Booster Vegetables During Monsoon Diet Know What to Eat and Avoid in Rainy Season
भिंडी के फायदे - फोटो : istock

भिंडी

भिंडी में फाइबर और विटामिन सी होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। इसमें मौजूद आयरन त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। बरसात में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। भिड़ी इंफेक्शन और एनीमिया की बीमारी से बचा सकती है। पीरियड की दिक्कत होने पर महिलाओं को भिंडी का सेवन करना चाहिए।

विज्ञापन
Immunity Booster Vegetables During Monsoon Diet Know What to Eat and Avoid in Rainy Season
करेला - फोटो : Instagram

करेला

करेला में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं जो शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालते हैं। यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक है और त्वचा के लिए भी फायदेमंद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed