Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
इस कोरोना काल में लोग सबसे ज्यादा अपनी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने पर दे रहे हैं। विशेषज्ञ इस महामारी की शुरुआत से ही ये कहते आ रहे हैं कि जिनकी इम्यूनिटी मजबूत होती है, वे कोरोना से संक्रमित होने के बाद भी जल्दी ठीक हो जाते हैं। यही वजह है लोग अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए तरह-तरह के ड्रिंक्स, काढ़े व चाय का सेवन कर रहे हैं। इन्हीं में से एक है अदरक, लहसुन और हल्दी की चाय, जिसे सेहत के लिए फायदेमंद और इम्यूनिटी बढ़ाने वाला माना जा रहा है। आइए जानते हैं इस इम्यूनिटी बूस्टर चाय बनाने के तरीके के बारे में...
{"_id":"60994c658ebc3ed1e7670f18","slug":"immunity-booster-drink-ginger-garlic-and-turmeric-tea-benefits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलाह: अदरक, लहसुन और हल्दी की चाय है सेहत के लिए फायदेमंद, बढ़ाती है इम्यूनिटी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सलाह: अदरक, लहसुन और हल्दी की चाय है सेहत के लिए फायदेमंद, बढ़ाती है इम्यूनिटी
Tue, 11 May 2021 08:58 AM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 11 May 2021 08:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अदरक के फायदे
- अदरक को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। इसमें एंटी-बायोटिक के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। यह न सिर्फ पाचन तंत्र के लिए सही रहता है बल्कि यह खांसी को भी कम करता है और हृदय के लिए भी लाभदायक होता है। इसमें इम्यूनिटी बढ़ाने की क्षमता भी होती है। भारत में लोग अदरक की चाय पीना खूब पसंद करते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
लहसुन के फायदे
- लहसुन को उसके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसे 'प्राकृतिक एंटी-बायोटिक' भी कहा जाता है। लहसुन को सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं में तो फायदेमंद माना ही जाता है, साथ ही यह प्रतिरक्षा तंत्र को बढ़ाने में भी मदद करता है, जिससे बीमारियों से लड़ने की क्षमता मजबूत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
हल्दी के फायदे
- हल्दी एक चमत्कारिक मसाला है, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेदिक हर्बल दवाएं बनाने में किया जाता है। इसमें इम्यूनिटी बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं, इसीलिए दूध में हल्दी पाउडर मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अदरक, लहसुन और हल्दी की चाय बनाने के लिए सामग्री
- आधा इंच अदरक
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर या आधा इंच कच्ची हल्दी
- लहसुन की दो कलियां
- डेढ़ कप पानी