फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्क फ्रॉम होम से शरीर के इन हिस्सों में कहीं आपको भी तो नहीं होने लगा है दर्द? जानिए कारण 

Tue, 11 May 2021 08:43 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 11 May 2021 08:43 AM IST
विज्ञापन
work from home health issues in hindi
कई सारी समस्याओं ने भी हमें घेर लिया है - फोटो : pixabay

Medically reviewed by Dr. Vishesh Akole

डॉ विशेष अकोले, जनरल फिजिशियन

संत रविदास हॉस्पिटल, इंदौर

डिग्री- एम.बी.बी.एस

अनुभव- 28 वर्ष
कोरोना की दूसरी लहर ने एकबार फिर लोगों को घर पर बैठा दिया है। लोग अपने ऑफिस का काम घर से ही कर रहे हैं। ऐसे में घर से काम करने के कई सारे फायदे हैं। पिछली बार जब घर से काम करने का मौका मिला था तो लोगों को बहुत अच्छा भी लगा था लेकिन ऐसे में हमारे काम करने का तरीके और दिनचर्या में परिवर्तन आ जाने की वजह से कई सारी समस्याओं ने भी हमें घेर लिया है। अगली स्लाइड्स से जानिए घर पर काम करने के तरीके से होने लगती हैं कौनसी समस्याएं। 

work from home health issues in hindi
शरीर का सारा वजन कंधों पर ही आ जाता है - फोटो : Social media

कंधे का दर्द
घर पर काम करने से लोगों को कंधे का दर्द होने लगा है इसके पीछे मुख्य कारण है कि बैठने का तरीका। जब हम ऑफिस में बैठकर काम करते हैं तो एक तरह की कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं लेकिन घर पर हम अपनी सुविधानुसार किसी भी तरह बैठकर काम करने लगते हैं। कई बार हम घंटों कंधों को झुकाकर बैठे रहते हैं। कई बार ऐसी किसी स्थिति में बैठ जाते हैं कि शरीर का सारा वजन कंधों पर ही आ जाता है। 

work from home health issues in hindi
लंबे समय एक से बैठकर काम न करें - फोटो : pixabay

घुटने का दर्द
ऑफिस में कई सारी नौकरियों में कर्मचारियों को कुर्सी पर बैठकर अर्थात पैरों को लटकाकर काम करना होता है। ऐसे में यदि घर से काम करने पर आप लंबे समय पांवों को मोड़कर बैठते हैं या सुखासन में बैठते हैं तो बिल्कुल संभावना है कि आपको घुटने में दर्द हो सकता है, विशेषकर जब आप घुटने के बल कहीं गिर चुके हैं या आपका वजन अधिक है इसलिए लंबे समय एक से बैठकर काम न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
work from home health issues in hindi
बार-बार दर्द महसूस हो सकता है - फोटो : Social Media

कूल्हे का दर्द
यदि हम नीचे बैठकर काम करते हैं तो कई बार हमारा शरीर अकड़ने लगता है। इस वजह से कूल्हों में दर्द होने लगता है इसलिए बहुत जरूरी है कि जब भी आप जहां बैठकर काम कर रहे हैं तो वो जगह आरामदायक हो और यदि जमीन पर बैठकर काम करते हैं तो बहुत जरूरी है कि कुछ बिछाकर बैठें नहीं तो आपको उठने-बैठने में भी बार-बार दर्द महसूस हो सकता है। 

विज्ञापन
work from home health issues in hindi
कई बार एसिडिटी की समस्या होती है - फोटो : social media

सिर दर्द
घर पर काम करते वक्त सिर दर्द इसलिए होता है क्योंकि यदि घर पर आप खाना खाकर सीधा काम करने बैठ जाते हैं तो कई बार एसिडिटी की समस्या होती है, ऑफिस में आप अक्सर लंच के बाद थोड़ा टहल लेते हैं लेकिन घर पर आप ऐसा कुछ कर नहीं पाते हैं। ऑफिस में अपने काम के लिए बार-बार आपको जगह से उठना होता है लेकिन घर पर आप अन्य लोगों को भी बोल देते हैं तो एक जगह से उठते नहीं हैं। 
नोट- यह लेख संत रविदास हॉस्पिटल के डॉक्टर विशेष अकोले से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर विशेष अकोले पिछले 28 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री जी.एस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उत्तर प्रदेश से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed