फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: कमजोर इम्युनिटी वालों के लिए दिक्कत बढ़ा सकता है कोरोना, जानिए जोखिमों से कैसे रहें सुरक्षित?

Tue, 27 Dec 2022 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 27 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Immunity Against Coronavirus Disease, Know How To Boost Immune System
कोरोना संक्रमण के जोखिमों को जानिए - फोटो : PTI

कोरोना संक्रमण का जोखिम जिस तरह से दुनिया के कई देशों में बढ़ता हुआ देखा जा रहा है, उसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अध्ययनों में पाया गया है कि वैसे तो BF.7 वैरिएंट से संक्रमण की स्थिति में गंभीर रोग के मामले कम देखे जा रहे हैं पर जिन लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर है, या फिर जो कोमारबिडिटी के शिकार हैं, यह वैरिएंट उनके लिए समस्याकारक भी हो सकता है।  इस तरह के जोखिम को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को लगातार कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करते रहने की सलाह देते हैं।



डॉक्टर्स कहते हैं, कोरोना से बचाव के उपायों के साथ एक बार फिर से सभी लोगों को इम्युनिटी बढ़ाने वाले तरीकों को प्रयोग में लाना शुरू कर देना चाहिए।

कोरोना की पिछली लहरों के दौरान लोगों ने कई प्रकार के इम्युनिटी बूस्टर तरीकों का प्रयोग किया था। विशेषज्ञ कहते हैं, प्रतिरक्षा को मजबूत करना सतत प्रक्रिया है, इसके लिए लगातार प्रयास करते रहने की आवश्यकता होती है। जीवनशैली और आहार संबंधी कुछ बदलाव इसमें आपके लिए मददगार हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि इम्युनिटी बढ़ाने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?

Immunity Against Coronavirus Disease, Know How To Boost Immune System
स्वस्थ आहार से होने वाले लाभ - फोटो : istock

स्वस्थ आहार का सेवन करें

हार्वर्ड हेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार शरीर को स्वस्थ रखने और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने के लिए स्वस्थ आहार का सेवन करना सबसे आवश्यक है। इसके लिए भोजन में फल और सब्जियां, प्रोटीन वाले आहार, साबुत अनाज और डेयरी उत्पादों को शामिल करना चाहिए । संतृप्त वसा, कोलेस्ट्रॉल, नमक और अधिक मात्रा में चीनी के सेवन से बचें। स्वस्थ भोजन करने से शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं जो इष्टतम प्रतिरक्षा प्रणाली बनाने में मददगार हैं।

Immunity Against Coronavirus Disease, Know How To Boost Immune System
योग के अभ्यास से लाभ - फोटो : Pixabay

व्यायाम-योग जरूरी

नियमित रूप से शारीरिक गतिविधि जिसमें योग-व्यायाम शामिल हैं, ये आपको बेहतर महसूस करने, अच्छी नींद लेने और चिंता को कम करने में मदद करती है। स्वस्थ आहार के साथ, नियमित रूप से शारीरिक गतिविधि करना हार्मोन्स को संतुलित रखने और वजन को नियंत्रित करने में सहायक है, इससे इम्युनिटी पावर मजबूत होती है और बीमारियों का खतरा कम होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Immunity Against Coronavirus Disease, Know How To Boost Immune System
शराब से कमजोर होती है इम्युनिटी पावर - फोटो : iStock

शराब-धूम्रपान सेहत के दुश्मन

धूम्रपान और शराब को सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है, इनका सेवन शरीर की बीमारी से लड़ने की क्षमता को कमजोर कर देती है। धूम्रपान से रुमेटीइड आर्थराइटिस, फेफड़ों की बीमारियों सहित प्रतिरक्षा प्रणाली की समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा शराब का सेवन प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर सकता है, ऐसे लोगों में संक्रमण और बीमारियों के विकसित होने का जोखिम अधिक देखा जाता रहा है।

विज्ञापन
Immunity Against Coronavirus Disease, Know How To Boost Immune System
अच्छी नींद बेहतर इम्युनिटी के लिए जरूरी - फोटो : istock

अच्छी नींद बहुत आवश्यक

 इम्युनिटी को मजबूत रखने के लिए आहार और व्यायाम के साथ अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है। अध्ययनों से पता चलता है कि नींद की कमी प्रतिरक्षा प्रणाली को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है। जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती है उनमें चिंता-तनाव जैसे मनोरोगों के साथ हृदय रोग-ब्लड प्रेशर का खतरा भी अधिक होता है। रोजाना 6-8 घंटे की नींद लेना सुनिश्चित करें। 




---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed