फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: बारिश में भीग गए हैं तो जरूर बरतें ये चार सावधानियां, वरना हो सकता है सर्दी-जुकाम

Sun, 06 Jul 2025 07:22 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 06 Jul 2025 07:22 PM IST
सार

बारिश में भीगने के बाद अक्सर सर्दी जुकाम का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए लोगों को कुछ सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
if you get wet in the rain take these precautions otherwise you may catch a cold in hindi
बारिश में भीगना - फोटो : Adobe Stock

Barish Me Bhigne ke Baad kya karen: मानसून का मौसम जितना सुहाना होता है, ये उतनी ही स्वास्थ्य चुनौतियां को लेकर आता है। मानसून में कभी भी बारिश हो जाती है, ऐसे में कई बार लोगों को बारिश में भीगकर अपना काम करना पड़ता है। बारिश में भीगना कुछ लोगों को रोमांचक भी लगता है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि बारिश भीगने से सर्दी-जुकाम, फ्लू और अन्य मौसमी बीमारियों के खतरा बढ़ा जाता है।



गीले कपड़े की वजह से ठंड लगती है, जिससे हम आसानी से संक्रमणों का शिकार बन सकते हैं। ऐसे में, अगर आप कभी बारिश में अनजाने में भीग जाते हैं, तो आपको कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है। आइए इस लेख में उन सावधानियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

if you get wet in the rain take these precautions otherwise you may catch a cold in hindi
भीगने के बाद जरूर नहाएं - फोटो : Adobe Stock

तुरंत कपड़े बदलें
बारिश में भीगने के बाद सबसे पहले गीले कपड़ों को उतारकर सूखे और गर्म कपड़े पहनें। गीले कपड़े शरीर का तापमान कम करते हैं, जिससे सर्दी-जुखाम का खतरा बढ़ता है। कपड़े बदलने के बाद शरीर को अच्छी तरह पोंछ लें और अगर संभव हो तो गुनगुने पानी से नहाएं। यह न केवल शरीर को गर्म रखता है, बल्कि त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया को भी हटाता है।


ये भी पढ़ें- Heart Health: हृदय रोगों के खतरे को आधे से भी कम कर देती है ये एक आदत, आज से ही करिए शुरुआत
 
if you get wet in the rain take these precautions otherwise you may catch a cold in hindi
पीने का पानी - फोटो : Adobe Stock

गुनगुना पानी पिएं
भीगने के बाद शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म पेय जैसे हर्बल चाय, अदरक की चाय, या गुनगुना पानी पिएं। अदरक और तुलसी की चाय इम्यूनिटी को बूस्ट करती है और सर्दी-जुकाम से बचाव करती है। इसमें शहद मिलाने से गले की खराश में भी राहत मिलती है। ठंडे पेय या कोल्ड ड्रिंक्स से परहेज करें, क्योंकि ये शरीर को और ठंडा कर सकते हैं।


ये भी पढ़ें- Diabetes Care Tips: डायबिटीज के मरीजों के लिए बेस्ट होता है ये तीन आटा? डाइट में कर सकते हैं शामिल
 
विज्ञापन
विज्ञापन
if you get wet in the rain take these precautions otherwise you may catch a cold in hindi
नींबू पानी - फोटो : Adobe Stock

इम्यूनिटी बढ़ाने वाला आहार लें
बारिश में भीगने के बाद इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ जैसे संतरा, नींबू, या आंवला खाएं। गर्म सूप, जैसे टमाटर या वेजिटेबल सूप, न केवल शरीर को गर्म रखता है, बल्कि पोषण भी प्रदान करता है। हल्दी वाला दूध पीना भी इम्यूनिटी बढ़ाने और सूजन कम करने में मदद करता है।

विज्ञापन
if you get wet in the rain take these precautions otherwise you may catch a cold in hindi
पैरों को गर्म रखें - फोटो : Adobe Stock

पैरों को गर्म रखें
पैरों का ठंडा रहना सर्दी-जुकाम का एक प्रमुख कारण हो सकता है। भीगने के बाद पैरों को अच्छी तरह सुखाएं और मोजे पहनें। गुनगुने पानी में नमक डालकर पैरों को 10-15 मिनट तक डुबोने से रक्त संचार बेहतर होता है और ठंड का प्रभाव कम होता है। यह तरीका थकान को कम करने में भी सहायक होता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed