फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए हाथों व तलवों में अधिक पसीना आने का कारण, ऐसे करें उपचार

Tue, 23 Mar 2021 04:40 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 23 Mar 2021 04:40 PM IST
विज्ञापन
if you get excessive sweating in palms and feet then follow this tips in hindi
पसीना आना एक सामान्य क्रिया है - फोटो : Social Media

कई सारे लोगों को हाथों व तलवों में बहुत अधिक पसीना आता है। कई लोग तो इसे सामान्य मानते हुए पूरे जीवन नजरअंदाज करते हैं लेकिन कई लोगों का लगता है कि यह कोई बड़ी बीमारी का तो संकेत नहीं। पसीना आना एक सामान्य क्रिया है, जो गर्मियों के मौसम में तो सभी के साथ होती है। पसीना शरीर के तापमान को सामान्य पर रखता है।  जिनको हाथों व तलवों से अधिक पसीना आता है, उन्हें चिकित्सकीय भाषा में हाइपरहाइड्रोसिस होता है। अगली स्लाइड्स से डॉ नीता लाहौर, चर्मरोग विशेषज्ञ, महर्षि चरक हॉस्पिटल, नीमच से जानिए अधिक पसीना आने के कारण और उपचार।  

 

 

 

if you get excessive sweating in palms and feet then follow this tips in hindi
पसीना आने के कई सारे कारण देखे गए हैं - फोटो : Social media

पसीना आने के कारण
हाइपरहाइड्रोसिस को दो भागों में बांटा गया है, प्रारंभिक भाग में हाइपरहाइड्रोसिस का कोई खास कारण नजर नहीं आता है और इससे कोई नुकसान भी नहीं पहुंचता है लेकिन द्वितीय भाग में पसीना आने के कई सारे कारण देखे गए हैं जो कि बड़ी बीमारियों के संकेत देते हैं जैसे मधुमेह, मेनोपॉज, लो ग्लूकोज या हाइपरथायराइडिज्म हो सकता है इसलिए हाथों और तलवों में से पसीने बहने की इस समस्या को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। 

 

 

 

if you get excessive sweating in palms and feet then follow this tips in hindi
ध्यान करने से तनाव कम होता है - फोटो : social media

इस तरह करें उपचार-
ध्यान

ध्यान कई सारी समस्याओं का इलाज है। कई बार अत्यधिक पसीना आने के पीछे यह भी कारण होता है कि व्यक्ति तनाव में होता है या कोई बात बहुत परेशान कर रही होती है। ध्यान करने से तनाव कम होता है और तनाव के कम होने से पसीना भी अपने आप कम होने लगता है। इसलिए प्रतिदिन ध्यान का अभ्यास करके आप आसानी से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
if you get excessive sweating in palms and feet then follow this tips in hindi
गरम पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाएं - फोटो : social media

बेकिंग सोडा
दिन में एकबार गरम पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाएं और अपने हाथों व तलवों को उस पानी में कुछ देर के लिए डालकर रखें। थोड़ी देर जब आप हाथों और तलवों को इस तरह से डालकर रखेंगे तो पूरे दिन फिर आपको यह समस्या नहीं होगी। हाथों एवं तलवों से पसीना आना खुद-ब-खुद कम होने लगेगा। 

 

विज्ञापन
if you get excessive sweating in palms and feet then follow this tips in hindi
सादा भोजन करें - फोटो : Pixabay
तेज मसालों का सेवन न करें 
तेज मसालों का सेवन करने से भी शरीर में से अधिक पसीना निकलने लगता है। साथ ही प्याज, लहसुन और अन्य मसालों को खाने से भी बहुत पसीना होता है। इसलिए इनका सेवन कम करें। कोशिश करें कि अधिक से अधिक सादा भोजन करें। हाथों और तलवों में टमाटर का रस लगाने से भी यह पसीने की समस्या कम हो सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed