फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: नींद नहीं आती है तो मान लें विशेषज्ञ की ये पांच बातें, घोड़े बेचकर सोते रह जाएंगे आप

Fri, 05 Sep 2025 08:42 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 05 Sep 2025 08:42 PM IST
सार

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अच्छी नींद लेना एक बड़ी चुनौती बन गई है। अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोग नींद न आने की समस्या से परेशान रहते हैं। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि अगर आपको नींद नहीं आती है तो आपको क्या करना चाहिए।

विज्ञापन
If you can't sleep then Follow these five tips said by the expert neend na aane par kya karen
नींद नहीं आना - फोटो : Adobe Stock
loader

Tips for Good Sleep: हर इंसान को रोज समय से सोना और जागना चाहिए, इससे उस व्यक्ति का संपूर्ण स्वास्थ्य अच्छा रहता है। अच्छी और गहरी नींद हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत से लोग अनिद्रा यानी इंसोम्निया की समस्या से जूझ रहे हैं। नींद न आने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे तनाव, गैजेट्स का ज्यादा इस्तेमाल और अनियमित दिनचर्या।

अगर आप भी रात में घंटों करवटें बदलते रहते हैं और आपको नींद नहीं आती, तो ये लेख आपको जरूर पढ़नी चाहिए। 'Why We Sleep' के लेखक, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, बर्कले के न्यूरोसाइंस और साइकॉलजी के प्रोफेसर डॉ. मैथ्यू वॉकर ने कुछ ऐसे टिप्स दिए हैं जो आपकी नींद की गुणवत्ता को बेहतर बना सकते हैं। आइए इस लेख में उन्हीं में से पांच प्रमुख आदतों के बारे में जानते हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने सोने के पैटर्न को सुधार सकते हैं और एक अच्छी नींद पा सकते हैं।

If you can't sleep then Follow these five tips said by the expert neend na aane par kya karen
नींद - फोटो : Freepik.com

सोने और जागने का समय निश्चित करें
हमारे शरीर की अपनी एक जैविक घड़ी होती है, जिसे सर्कैडियन रिदम कहते हैं। इसे सही रखने के लिए रोजाना एक ही समय पर सोने और जागने की आदत डालें, यहां तक कि छुट्टी वाले दिन भी। ऐसा करने से आपका शरीर एक रूटीन में आ जाता है और आपको समय पर नींद आने लगती है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Matt Walker (@drmattwalker)


If you can't sleep then Follow these five tips said by the expert neend na aane par kya karen
Tea - फोटो : Adobe stock

अल्कोहल और कैफीन से परहेज करें
बहुत से लोग सोचते हैं कि अल्कोहल (शराब) पीने से अच्छी नींद आती है, लेकिन यह एक गलत धारणा है। शराब पीने से भले ही शुरुआत में सुस्ती महसूस हो, लेकिन यह स्लीप साइकिल को बाधित करती है और आपकी नींद बार-बार टूट सकती है। इतना ही नहीं सोने से पहले चाय या कॉफी का सेवन भी आपके नींद की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। इससे सुबह आप थका हुआ महसूस करते हैं। इसलिए अच्छी नींद के लिए सोने से पहले अल्कोहल से बचें।


ये भी पढ़ें- Diet Tips: रेड मीट में होता है भरपूर आयरन, फिर भी इसे क्यों माना जाता है सेहत के लिए हानिकारक?
विज्ञापन
विज्ञापन
If you can't sleep then Follow these five tips said by the expert neend na aane par kya karen
किताब - फोटो : Adobe Stock

सोने से पहले किताब पढ़ें
अगर आपको रात में नींद नहीं आ रही हो, तो फोन या टीवी देखने के बजाय किताब पढ़ें। फोन और लैपटॉप की स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी दिमाग को सक्रिय रखती है और मेलाटोनिन हार्मोन के उत्पादन को रोकती है, जो नींद के लिए जरूरी होता है। वहीं किताब पढ़ने से दिमाग शांत होता है और नींद आने में मदद मिलती है।


ये भी पढ़ें- High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर के लिए सिर्फ नमक ही 'विलेन' नहीं, ये चीजें भी बढ़ा सकती हैं खतरा
विज्ञापन
If you can't sleep then Follow these five tips said by the expert neend na aane par kya karen
मेडिटेशन के कई सारे फायदे - फोटो : Freepik.com

सोने से पहले ध्यान करें
सोने से पहले मेडिटेशन या ध्यान करना बहुत फायदेमंद होता है। यह आपके दिमाग को शांत करता है और दिन भर के तनाव को कम करता है। गहरी साँस लेने का अभ्यास भी करें, इससे मन हल्का होता है और शरीर आराम की मुद्रा में आ जाता है। यह एक प्राकृतिक तरीका है जो आपको जल्दी नींद लाने में मदद करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed