फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जोड़ों के दर्द से हैं परेशान, तो ये घरेलू उपाय दे सकते हैं आराम

Tue, 02 Feb 2021 04:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 02 Feb 2021 04:15 PM IST
विज्ञापन
If you are troubled by joint pain then these home remedies can give relief
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हमें हमारे शरीर में कई बार अलग-अलग तरह के दर्द का सामना करना पड़ता है। कभी पीठ दर्द तो कभी सिरदर्द हमें काफी परेशान करके रखता है। लेकिन बात जब जोड़ों के दर्द की आती है तो इससे ग्रसित लोगों की संख्या काफी ज्यादा देखी जाती है। ज्यादातर लोग इस समस्या के शिकार हैं और कई ऐसी दवाओं का सेवन भी करते हैं जिनसे उन्हें इस दर्द से छुटकारा मिल सके। लेकिन कई बार ये दवाएं भी उनके काम नहीं आ पाती। लेकिन आपको घबराने या निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपको जोड़ों को दर्द में काफी आराम मिल सकता है।

Trending Videos
If you are troubled by joint pain then these home remedies can give relief
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

जोड़ों के दर्द में आराम पाने के लिए इसमें हमारी मदद पपीता कर सकता है। वैसे तो पपीता पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है और इसके सेवन से हमारी सेहत अच्छी रहती है। इसके साथ ही पपीता जोड़ों के दर्द में राहत देने के लिए भी जाना जाता है। पपीते में काफी अच्छी मात्रा में विटामिन- सी पाया जाता है और यही विटामिन- सी हमारे इम्यून सिस्टम को तो बेहतर बनाता ही है, साथ ही ये हमें जोड़ों के दर्द में आराम भी देता है। इसलिए ऐसे लोगों को पपीते के सेवन की सलाह दी जाती है।

If you are troubled by joint pain then these home remedies can give relief
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लहसुन हमारे खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए जाना जाता है। दाल हो या फिर सब्जी अगर उसमें लहसुन का तड़का लग जाए तो फिर खाने का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि ये लहसुन हमें जोड़ों के दर्द में आराम भी दे सकता है। इसमें ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो मानव शरीर के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है। इसलिए जिन लोगों को जोड़ों के दर्द की शिकायत होती है, उन्हें लहसुन का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। कच्चा लहसुन खाने से भी काफी फायदा मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
If you are troubled by joint pain then these home remedies can give relief
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आपको जोड़ों के दर्द में आराम नहीं मिल रहा है, तो आप ये कर सकते हैं कि एक गिलास पानी में एप्पल साइडर विनिगर मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसे पीने से आपको आराम मिल सकता है। इसके अलावा ब्रोकली खाने से भी गठिया में आराम मिलता है। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो जोड़ों के दर्द में राहत देने के लिए जाने जाते हैं। इसलिए आप नाश्ते में या किसी भी समय ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं, ताकि आपको इसका फायदा मिल सके।

विज्ञापन
If you are troubled by joint pain then these home remedies can give relief
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

अगर आप व्यायाम करते हैं तो हमेशा ध्यान देना चाहिए कि जो आप जूते पहनते हैं, वो सही साइज के हों। ऐसा करने से आप मोटापे को नियंत्रित करके भी जोड़ों के दर्द में आराम पा सकते हैं। इसके अलावा ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो विटामिन- ई से भरपूर हो। वहीं, बादाम हमें काफी फायदा दे सकता है, क्योंकि इसमें पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड सूजन और गठिया के लक्षणों को कम करने में काफी मददगार होता है। मूंगफली और मछली खाने से भी जोड़ों के दर्द में राहत मिल सकती है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed