फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यदि आपको भी लंबे समय से है गले में खराश तो हो जाइए सावधान, हो सकता है कैंसर

Thu, 26 Nov 2020 09:33 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 26 Nov 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
If you are having throat irritation, it must be a sign of cancer
throat cancer - फोटो : Social Media

कोई भी बड़ी बीमारी अचानक ही किसी के भी शरीर पर अधिकार नहीं जमाती है। शरीर को पहले संकेत मिलते हैं। गले का कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जो कि पिछले सालों में बहुत हद तक बढ़ चुका है। जैसे- जैसे लोगों ने अपनी जीवनशैली को हल्के में लेना शुरू किया इस तरह की बड़ी-बड़ी बीमारियों ने पुरुषों और महिलाओं को बराबरी से अपनी गिरफ्त में लिया है। गले का कैंसर मनुष्य के गले को पूरी तरह से खराब कर देता है। कई बार ये इंसानों को उनकी बुरी आदतों के कारण भी हो जाता है। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए क्या है यह कैंसर, इसके लक्षण और इससे बचने के उपाय। 

If you are having throat irritation, it must be a sign of cancer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

क्या होता है गले का कैंसर
गले का कैंसर एक तरह का ट्यूमर होता है जिसे कि आंग्लभाषा में थ्रोट कैंसर भी कहा जाता है। व्यक्ति के गले में एक नली होती है जो कि नाक के पीछे होती है, यह हड्डी बहुत मजबूत नहीं होती है। गले के कैंसर में इस हड्डी पर प्रभाव पड़ता है। गले में कैंसर की शुरुआत कोशिकाओं से होती है। पहले गले का कैंसर पुरुषों को अधिक होता था लेकिन अब इसके लक्षण बराबरी से महिलाओं में भी नजर आते हैं। 

If you are having throat irritation, it must be a sign of cancer
धूमपान से होता है गले का कैंसर - फोटो : social media

वजह
गले के कैंसर के होने के पीछे बहुत सारी वजह हैं लेकिन सबसे प्रमुख वजहों में से एक है शराब का सेवन। जो लोग लंबे समय से शराब का सेवन कर रहे हैं, उनमें तो इसके होने की संभावना और भी बढ़ जाती है। इसके अलावा तम्बाकू का सेवन, धूमपान, एसिड रिफ्लक्स, गले को भरपूर पोषक तत्व न मिल पाने से भी यह बीमारी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
If you are having throat irritation, it must be a sign of cancer
गले में खराश - फोटो : Pixabay

लक्षण
यदि लंबे समय से आपको गले में खराश बनी हुई है तो नजरअंदाज न करें। सांस लेने में समस्या, आवाज में परिवर्तन, गले के साथ कान में दर्द, गले में छाले, अचानक से वजन का घटना, भोजन निगलने में कठिनाई, अगर इस तरह के कोई भी लक्षण नजर आते हैं तो संभल जाइए और चिकित्सक से परामर्श लें।

विज्ञापन
If you are having throat irritation, it must be a sign of cancer
फलों का करें सेवन - फोटो : Pixabay

बचाव के उपाय
यदि आपको बताए गए लक्षणों में से कोई भी लक्षण लंबे समय से नजर आ रहा है तो सबसे पहले धूमपान और शराब के सेवन को बंद करें। अपने आहार में ताजे फल, दूध और हरी सब्जियां शामिल करें, तला-गला बिल्कुल न खाएं। रोजाना व्यायाम करें। गरम पानी के गरारे करें। इन सब प्रारंभिक उपायों को करने के बाद भी यदि लक्षण जस के तस ही हैं तो डॉक्टर से परामर्श लें। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed