फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीरियड्स आने से पहले यदि होते हैं बहुत अधिक मूड स्विंग्स तो इन बातों का रखें ख्याल

Sat, 27 Feb 2021 09:04 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 27 Feb 2021 09:04 AM IST
विज्ञापन
if you are getting frequent  mood swings before periods then follow these tips
उदासीनता से घिरी हुई सी रहने लगती हैं - फोटो : file photo

पीरियड्स आते-आते कई सारी महिलाओं के साथ यह होता है कि अपने आप उनके स्वभाव में परिवर्तन होने लगता है। वे न चाहकर भी थोड़ी चिढ़चिढ़ी, उदासीनता से घिरी हुई सी रहने लगती हैं। इसी व्यवहार को मूड स्विंग्स की संज्ञा दी गई है। मन से खुश रहना इंसान के लिए बहुत जरूरी होता है। मूड स्विंग्स यदि बहुत अधिक होते हैं, तो वे मानसिक रूप से व्यक्ति पर प्रभाव डालने लगते हैं इसलिए जरूरी है कि इस पर काम किया जाए। अगली स्लाइड्स में सीनियर नेचुरोपैथ से जानिए किन बातों का ध्यान रखकर इस समस्या से निजात पाई जा सकती है। 


चिकित्सकीय सलाह
डॉ श्रीविद्या नंदकुमार,सीनियर नेचुरोपैथ 
जिंदल नेचरक्योर इंस्टीट्यूट
 

 

 

 

if you are getting frequent  mood swings before periods then follow these tips
इनसे काॅर्टिसोल का उत्पादन बढ़ता है - फोटो : Pixabay

पेय पदार्थों का सेवन सावधानी से करें
एल्काॅहल, कैफीन और चीनी युक्त पेय पदार्थ हमारे शरीर में हाॅर्मोनों का संतुलन बिगाड़ सकते हैं, क्योंकि इनसे काॅर्टिसोल का उत्पादन बढ़ता है, जिसका असर अण्डाश्यों की कार्य प्रणाली पर पड़ता है। अगर आपको प्यास लगे, तो सादा, मिनरल या नारियल पानी पीएं। अगर आप एनर्जी चाहती हैं तो ग्रीन टी पीएं। इसमें कैफीन की सही मात्रा और एमिनो एसिड एल-थिएनिन होता है, जो दिमाग की कार्यप्रणाली को चुस्त बनाता है।

if you are getting frequent  mood swings before periods then follow these tips
हम तनाव में अपने स्वास्थ्य की अनदेखी करते हैं - फोटो : pixabay

तनाव का बेहतर प्रबंधन करें
अक्सर हम तनाव में अपने स्वास्थ्य की अनदेखी करते हैं, प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों का सेवन करने लगते हैं और नींद पूरी नहीं करते। इस वजह से तनाव और बढ़ जाता है जिसका असर हमारे मन पर पड़ता है। तनाव से शरीर में काॅर्टिसोल ज्यादा बनता है जिससे थकान होती है। ऐसा होने पर शरीर की बीमारियों की लड़ने की क्षमता कम हो जाती है और हम चिढ़चिढ़े होने लगते हैं। मन को सही रखने के लिए शाॅवर लें, सैर करें या योगा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
if you are getting frequent  mood swings before periods then follow these tips
यह पिट्युटरी हाॅर्मोन को स्टिमुलेट करता है - फोटो : pixabay

धूम्रपान छोड़ दें
तंबाकू का कई हाॅर्मोनों पर बुरा असर पड़ता है। युनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग के शोधकर्ताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि तंबाकू के सेवन से थाॅयराईड का स्तर बिगड़ जाता है, यह पिट्युटरी हाॅर्मोन को स्टिमुलेट करता है और कोर्टिसोल को बढ़ाता है, जिस वजह से महिलाओं को ज्यादा मूड स्विंग्स होने लगते हैं। अगर आप धूम्रपान छोड़ने की योजना बना रहे हैं तो यह सबसे अच्छा समय है।

 

विज्ञापन
if you are getting frequent  mood swings before periods then follow these tips
विटामिन सी, बी5, इल्युथेरो और रोडिओला ऐसे हबर्स हैं जो शरीर को एनर्जी देते हैं - फोटो : social media
पूरक आहार और हर्बस का सेवन करें
विटामिन सी, बी5, इल्युथेरो और रोडिओला ऐसे हबर्स हैं जो शरीर को एनर्जी देते हैं और मन को अच्छा रखते हैं। ये न्यूरोट्रांसमिटर्स को सपोर्ट करते हैं और तनाव दूर करने वाले हाॅर्मोन बढ़ाते हैं। ये शरीर में हाॅर्मोंनों का प्राकृतिक संतुलन बनाने में मदद करते हैं। मैका एक और शक्तिशाली बूटी है जो सेहतमंद लिपिडो को बढ़ाने में मदद करती है। मैका पाउडर को अपनी ग्रीन टी में मिलाकर यदि पीने लगेंगे तो जल्द ही मूड स्विंग्स की इस समस्या से राहत मिल जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed