भारत समेट दुनियाभर के देशों में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान काफी तेजी से चल रहा है। देश में अब तक एक करोड़ 37 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉक्टर मनदीप भंडारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि देश के सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 80 फीसदी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और 60 फीसदी अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को टीका लगाया जा चुका है। सरकार अब एक मार्च से 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी टीका लगाना शुरू करेगी। इसके अलावा 45 साल से अधिक उम्र के वैसे लोगों को भी टीका लगाया जाएगा, जिन्हें पहले से कोई गंभीर बीमारी है। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना वायरस और टीकाकरण से जुड़े कुछ सवालों के जवाब...
{"_id":"60392f498ebc3ee9054652ad","slug":"coronavirus-vaccination-in-india-covid-19-coronavirus-question-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: बुजुर्गों के टीकाकरण की प्रक्रिया क्या है और आम आदमी को वैक्सीन कब तक उपलब्ध होगी? विशेषज्ञ से जानें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: बुजुर्गों के टीकाकरण की प्रक्रिया क्या है और आम आदमी को वैक्सीन कब तक उपलब्ध होगी? विशेषज्ञ से जानें
Sat, 27 Feb 2021 08:33 AM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 27 Feb 2021 08:33 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
कोरोना वायरस कैसे फैला है? इसके बारे में क्या कुछ पता चला है?
- दिल्ली स्थित एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया कहते हैं, 'अभी तक पता चला है कि कोरोना वायरस चमगादड़ से मानव में आया है। कई बार वायरस, जानवरों से मानव में आ जाते हैं। ऐसा ही एक वायरस स्वाइन फ्लू भी है। कोरोना वायरस एक नया वायरस था और किसी के पास इसके खिलाफ इम्यूनिटी नहीं थी। इस वायरस ने अपने आप को इस प्रकार बदला कि एक स्थान से दूसरे स्थान होते हुए मानव में बहुत तेजी से फैल गया। हालांकि यह भी सही है कि जानवरों में पाए जाने वाले कई वायरस मनुष्यों में जल्दी नहीं फैलते हैं, जैसे बर्ड फ्लू। यही कारण है कि बर्ड फ्लू महामारी नहीं बना है।'
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
बुजुर्गों के वैक्सीनेशन की प्रक्रिया क्या है?
- डॉ. रणदीप गुलेरिया कहते हैं, '60 साल से ऊपर के बुजुर्गों और 45 साल से ऊपर के कोमोरबिडिटी से ग्रसित लोगों को आगामी एक मार्च से वैक्सीन लगाई जाएगी। ऐसे लोग कोविन ऐप के जरिए भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा उसमें चेक भी कर सकते हैं कि उनका नाम है कि नहीं। जिन लोगों के पास स्मार्टफोन नहीं है और वैक्सीनेशन वर्ग में आते हैं, वे लोग एक आईडी कार्ड और फोटो के साथ केंद्र पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। उन्हें केंद्र द्वारा तारीख दी जाएगी और उनका नंबर आते ही उन्हें वैक्सीन लगाई जाएगी। अगर उस दिन नंबर नहीं आया तो अगली तारीख दी जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
जो बुजुर्ग टीकाकरण केंद्र तक नहीं जा सकते हैं, वो क्या करें?
- डॉ. रणदीप गुलेरिया कहते हैं, 'जो बुजुर्ग टीकाकरण केंद्र पर नहीं पहुंच पाएंगे, उनके लिए उपयुक्त इंतजाम किए जाएंगे। ऐसे लोगों को स्थानीय वॉलेंटियर्स या गांव के लोगों की मदद से वैक्सीन दी जाएगी। ऐसे बुजुर्गों को वैक्सीन सेंटर तक लाने-ले जाने का भी इंतजाम किया जा रहा है।'
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
आम आदमी को वैक्सीन कब तक उपलब्ध होगी?
- डॉ. रणदीप गुलेरिया कहते हैं, 'अभी तक वैक्सीन हाई रिस्क ग्रुप के लोगों को दी जा रही है। इसके साथ ही सप्लाई और डिमांड के अनुरूप अलग-अलग चरण बनाए गए हैं। जैसे कि पहले चरण में देखें तो अगर 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन देनी है तो 60 करोड़ डोज चाहिए। हालांकि आने वाले समय में कई और वैक्सीन आने वाली हैं। अगर ये सफल होती हैं तो वैक्सीन की सप्लाई आसान हो जाएगी।'