फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3-D मूवी देखने का हैं शौक तो हो जाएं सावधान, ये शौक पड़ सकता है सेहत पर भारी

Wed, 05 Jul 2017 01:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Wed, 05 Jul 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
If you are fond of watching 3d movies then be careful,it can affect your health
3d effect
थ्री डी मूवी देखने के शौकीन लोग ये बात जान लें कि उनका ये शौक उनकी सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। आजकल बच्चे हों या बड़े, थ्री डी मूवी का क्रेज हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। लेकिन शायद ही आप ये बात जानते होंगे कि आपका ये शौक धीरे-धीरे आपकी सेहत को अंदर से खोखला बना रहा है। इसके साइड इफ़ेक्ट कई बार इतने खराब होते हैं कि व्यक्ति चलने फिरने लायक तक नहीं रहता।   


 
If you are fond of watching 3d movies then be careful,it can affect your health
3-d effect
डॉक्टर रजनी बताती हैं कि दरअसल ज्यादा थ्री डी मूवी देखने से शरीर में वेस्टिबुलर सिस्टम और आंखों की मसल के बीच सही तालमेल न बैठने की वजह से ऐसी स्थिति पैदा होती है। सरल शब्दों में कहा जाए तो हमारी आंखों से होती हुई एक नस हमारे दिमाग तक जाती है जो हमारी आंखों की गतिविधियों को कंट्रोल करती है जिसे Occulomotor नाम से जाना जाता है। 
If you are fond of watching 3d movies then be careful,it can affect your health
3-d effect
डॉक्टर रजनी बताती हैं कि अधिक थ्री डी मूवी देखने की वजह से इसका असर न सिर्फ दिमाग पर पड़ता है बल्कि शरीर की मूवमेंट भी प्रभावित होती है। जिसकी वजह से व्यक्ति को उल्टी आना, चक्कर,आंखों का बेलेंस बिगड़ना, डबल विजन की शिकायत के साथ गर्दन और घुटनों में भी दर्द हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
If you are fond of watching 3d movies then be careful,it can affect your health
3-d effect
एक रिसर्च में बताया गया कि जॉन नाम का एक व्यक्ति थ्री डी मूवी देखने गया। पहले तो जॉन को मूवी देखने के लिए दिए गए चश्में को एडजस्ट करने में ही 10 मिनट लग गए क्योंकि वो उ चश्में में काफी असहज फील कर रहा था। इसके बाद जब उसने मूवी देखनी शुरु की तो उसे कुछ धुंधला दिखाई देना लगा। साथ ही उसके घुटनों में भी काफी दर्द शुरू हो गया।

जॉन ने बताया कि ये सब तब हो रहा था जब वो बीच-बीच में इधर उधर देखकर दिमाग पर प्रेशर को कम करने की कोशिश कर रहा था। हालांकि फिल्म के खत्म होने के 10 मिनट बाद भीउसे नार्मल होने में एक्ट्रा 10 मिनट लगे।  
विज्ञापन
If you are fond of watching 3d movies then be careful,it can affect your health
3-d effect
उपाय-

इस तरह की दिक्कत से बचने के लिए डॉक्टर्स अक्सर थ्री डी मूवी के शौकिन लोगों को कम मूवी देखने की सलाह देते हैं। साथ ही लोगों को हमेशा ये एडवाइज किया जाता है कि वो अपनी डाइट का खास ध्यान रखें। यदि आपको बेलेंस मेंटेन करने में दिक्कत होती हो या अक्सर चक्कर आते हो अपने फिजियोथेरेपिस्ट या फिर फिजिशियन को दिखाएं। साथ ही समय-समय पर अपनी आंखों की जांच करवाते रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed