फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: बच्चों में पाई जा रही इस अजीब बीमारी ने क्या भारत में दस्तक दे दी है?

Thu, 21 May 2020 09:55 AM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 21 May 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
hyper inflammatory syndrome: Coronavirus Effect on Children, kawasaki disease causes in child enters india
कोरोना संक्रमण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पेक्सेल्स

अब तक तो यही कहा जाता रहा है कि बच्चों में कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं पाए जाते लेकिन चेन्नई में आठ साल के एक बच्चे में कोरोना का गंभीर लक्षण यानी हाइपर इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम पाया गया है। हाइपर इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम के मामले में अगर तत्काल प्रभाव से चिकित्सीय सुविधा नहीं मिले तो शरीर के कई अंग काम करना बंद कर सकते हैं। इसके कई लक्षण कावासाकी बीमारी की तरह होते हैं जिसमें रक्त वाहिकाओं में सूजन आ जाती है।

hyper inflammatory syndrome: Coronavirus Effect on Children, kawasaki disease causes in child enters india
बच्चे की थर्मल स्क्रीनिंग करते कर्मचारी(File Photo) - फोटो : अमर उजाला

चेन्नई में कांची कमाकोटी चाइल्ड्स ट्रस्ट अस्पताल के निदेशक डॉक्टर एस. बालासुब्रमण्यन कहते हैं, "जब वायरस शरीर में घुसता है तो इसकी रक्षा करने वाले सभी हथियार इससे लड़ने के लिए तैयार हो जाते हैं। अगर किसी शख्स का शरीर जोरदार तरीके से इस पर प्रतिक्रिया देता है तो इसमें उसके शरीर में भारी मात्रा में प्रोटीन पैदा होता है जो संक्रमण से लड़ने के लिए जरूरी है। जिसके बदले में ये शरीर को नुकसान पहुंचाने लगता है। इस तरह से टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम का बच्चों पर असर पड़ता है।"

hyper inflammatory syndrome: Coronavirus Effect on Children, kawasaki disease causes in child enters india
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आठ वर्षीय बच्चे को एक दूसरे बच्चे के साथ अस्पताल तब लाया गया था जब उनका बुखार नियंत्रण में नहीं आ रहा था। डॉक्टर बालासुब्रमण्यन के साथी डॉक्टर बाला रामचंद्रन कहते हैं, "बच्चे को लगातार बुखार था, गले और जबान में सूजन थी, होंठ फट रहे थे और वो पूरी तरह से बेहद बीमार लग रहा था। पिछले अस्पताल ने उसका कोविड-19 का टेस्ट किया था लेकिन उसमें वो निगेटिव आया था। तब यह उसके बुखार का चौथा दिन था। नौवें दिन उसी लैब की रिपोर्ट में उसे पॉजिटिव पाया गया।" डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे का इलाज किया गया और उसे 15 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
hyper inflammatory syndrome: Coronavirus Effect on Children, kawasaki disease causes in child enters india
Coronavirus Test - फोटो : Social Media

अमेरिका-यूरोप में आ चुके हैं ऐसे मामले
इस तरह के मामले यूरोप और अमेरिका में बाल रोग विशेषज्ञों को परेशान करते रहे हैं। मेडिकल जर्नल लैंसेट में सात मई को छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल के मध्य में लंदन के साउथ टेम्स रिट्राइवल सर्विस में आठ बच्चों में ऐसा पाया गया था जिनमें कोविड-19 के साथ-साथ अन्य बीमारियों के लक्षण थे। इसके बाद यूरोप के अन्य इलाकों के साथ-साथ अमेरिका से ऐसे मामलों के बारे में पता चला। डॉक्टर रामचंद्रन कहते हैं, "हम उन जैसे मामलों को देख रहे हैं।

विज्ञापन
hyper inflammatory syndrome: Coronavirus Effect on Children, kawasaki disease causes in child enters india
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

कावासाकी बीमारी में प्रतिरक्षा तंत्र पर हमला होता है, यह किस कारण से है इसके बारे में मालूम नहीं है। यह शरीर के सभी अंगों पर असर डालता है और इसकी शुरुआत दिल से होती है। टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम एक तरह का बैक्टीरियल संक्रमण है जिसका एंटीबायोटिक से इलाज होता है। डॉक्टर रामचंद्रन कहते हैं कि दोनों एक-दूसरे में समा जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed