फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: बिना एक्सरसाइज के भी आसानी से घटा सकते हैं वजन, बड़े कारगर हैं यह उपाय

Wed, 21 Jul 2021 04:16 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Wed, 21 Jul 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
how to weight loss without exercise, these tips may be helpful
वजन कम करने के तरीके (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
हम में से ज्यादातर लोगों के लिए वजन कम करना बड़ी चुनौती बनी हुई है। बढ़े हुए वजन की समस्या न सिर्फ शारीरिक, साथ ही मानसिक रूप से भी लोगों को परेशान करती है। मौजूदा समय में खराब जीवनशैली और खान-पान पर ध्यान न रखने के कारण लोगों में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। जिम में आधे से ज्यादा लोग आपको वजन कम करने वाले व्यायाम करते हुए दिख जाएंगे। इतना ही नहीं कुछ लोग वजन कम करने के लिए कई तरह की दवाइयों का भी सेवन करते हैं, फिर भी उन्हें लाभ नहीं मिलता है।

फिटनेस विशेषज्ञ कहते हैं कि लोगों के बीच एक धारणा लंबे समय से चली आ रही है कि बिना वर्कआउट किए वजन कम नहीं किया जा सकता है। वर्कआउट निश्चित ही वजन घटाने में सहायक उपाय हो सकते हैं लेकिन आप बगैर वर्कआउट के भी आसानी से वजन को नियंत्रित कर सकते हैं। आइए इस लेख में ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जानते हैं, जिनसे आप बिना वर्कआउट किए वजन को आसानी से कम कर सकते हैं।
 
how to weight loss without exercise, these tips may be helpful
जल्दबाजी में न करें भोजन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

तेज गति से खाना-खाना बंद कीजिए
वजन कम करने के लिए पौष्टिक आहार के सेवन के साथ भोजन करने का सही तरीका भी बेहद जरूरी है। कुछ लोग बहुत जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं, विशेषज्ञ कहते हैं इस आदत से कैलोरी में उसी तरह से इजाफा होता है जैसे कि जंक फूड खाने से। वजन कम करने के लिए सबसे पहले आपको खाने के तरीके पर विशेष ध्यान देना चाहिए। भोजन को धीरे-धीरे चबाकर खाएं। इससे न सिर्फ भोजन को पचाने में आसानी होती है, साथ ही यह वजन को बढ़ने नहीं देता है।

how to weight loss without exercise, these tips may be helpful
स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन करें - फोटो : file photo

पौष्टिक आहार का सेवन बेहद जरूरी
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन सभी लोगों के लिए बेहद जरूरी है। अस्वस्थ्यकर भोजन जैसे तैलीय खाद्य और जंक फूड के सेवन से बचें। खाने में हरी पत्तेदार सब्जियों की मात्रा बढ़ाएं। पौष्टिक आहार का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। अपने लिए वजन कम करने वाले आहारों के चयन के लिए किसी आहार विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to weight loss without exercise, these tips may be helpful
अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी - फोटो : social media

अच्छी नींद लेना आवश्यक
डॉक्टरों की मानें तो अधिक तनाव लेने औऱ नींद पूरी न कर पाने की आदत वजन को प्रभावित कर सकती है। नींद की कमी और तनाव के कारण मस्तिष्क में गंभीर हार्मोनल असंतुलन पैदा हो सकता है जिसके कारण लोगों को वजन अचानक से बढ़ सकता है। इसलिए इन दोनों आदतों को नियंत्रित करें, नींद पूरी करने के साथ तनाव बिल्कुल न लें। तनाव महसूस होने पर पानी पिएं। अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीजिए औऱ विटामिन से पूरक आहारों का सेवन करें। यह मस्तिष्क को शांत रखने के साथ वजन कम करने में काफी सहायक हो सकते हैं। 

विज्ञापन
how to weight loss without exercise, these tips may be helpful
खुद से बनाएं खाना (प्रतीकात्मक) - फोटो : Social media

खुद से बनाएं भोजन
वजन कम करने के लिए कई स्वास्थ्य विशेषज्ञ खुद से भोजन बनाने की सलाह देते हैं। आपको लग सकता है कि यह सलाह अप्रत्यक्ष रूप से काम करने के लिए दिया जाता है लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। इसके पीछे विशेषज्ञों का तर्क है, जब हम भोजन पकाते हैं तो किस सामग्री का इस्तेमाल कितना करना है, इसका ध्यान रखते हैं। इस तरह से आप अधिक मसालों और तेल के सेवन से खुद को सुरक्षित कर सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि घर पर, विशेष रूप से अपने हाथ से बनाया खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है और वजन बढ़ने से रोकता है।


------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed