फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ी खबर: कोरोना के बीच अब इस बीमारी से देश में पहली मौत, अलर्ट पर डॉक्टर

Wed, 21 Jul 2021 02:43 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Wed, 21 Jul 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
First human infection and death case in India from bird flu, all you want to know
बर्ड फ्लू के कारण मौत का मामला आया सामने - फोटो : Social media

दुनिया के तमाम देशों में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। भारत में भी कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कोरोना से डर और आशंकाओं के बीच मंगलवार को देश में सामने आए एक मौत के मामले ने स्वास्थ्य विभाग को चिंता में डाल दिया है। रिपोर्टस के मुताबिक दिल्ली के एम्स में मंगलवार को एक 11 वर्षीय लड़के की मौत हो गई, मौत के पीछे की वजह बर्ड फ्लू का संक्रमण बताया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक देश में इंसानों में बर्ड फ्लू संक्रमण और इससे होने वाली मौत का यह पहला मामला है। सामान्य तौर पर पक्षियों में होने वाली यह बीमारी दुलर्भ मामलों में इंसानों में संक्रमण का कारण बन सकती है।


डॉक्टरों के मुताबिक कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच इस साल की शुरुआत में कई राज्यों में अचानक एवियन इन्फ्लूएंजा का प्रकोप देखा गया था, हालांकि इंसानों में बर्ड फ्लू का यह पहला मामला हो सकता है। जिस लड़के की मौत हुई है उसे कोरोना संक्रमण के संदेह में पिछले दिनों अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आइए आगे की स्लाइडों में इस संक्रमण के बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं।

First human infection and death case in India from bird flu, all you want to know
इंसानों में बर्ड फ्लू संक्रमण का मामला - फोटो : Social media

कोरोना संक्रमण के संदेह में किया गया था भर्ती
एम्स के डॉक्टरों के मुताबिक जून के अंत में 11 वर्षीय इस लड़के को एम्स के बाल रोग विभाग में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में इसमें कोविड-19 का संदेह था, हालांकि जांच में उसका रिपोर्ट निगेटिव आया। परीक्षणों के दौरान उसमें ल्यूकेमिया और निमोनिया के लक्षण भी देखे गए। बाद में सैंपल को जांच के लिए पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजा गया, जहां इसके बर्ड फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि की गई। 20 जुलाई को बच्चे की मौत हो गई। डॉक्टर इंसानों में बर्ड फ्लू के मामले को दुर्लभ मानते हैं, क्योंकि जैसा नाम से स्पष्ट है कि यह संक्रमण ज्यादातर पक्षियों में ही होता है।

First human infection and death case in India from bird flu, all you want to know
पक्षियों में बर्ड फ्लू के मामले - फोटो : Social media
बर्ड फ्लू के बारे में जानिए?
बर्ड फ्लू (एवियन फ्लू या एवियन इन्फ्लूएंजा) को इन्फ्लूएंजा वायरस का एक स्ट्रेन माना जाता है। यह संक्रमण मुख्य रूप से जंगली और पालतू पक्षियों में होता है, हालांकि कुछ बेहद ही दुर्लभ मामलों में यह इंसानों को भी संक्रमित कर सकता है। बर्ड फ्लू संक्रमण के शिकार लोगों को सामान्यतौर पर सर्दी-बुखार, गले में खराश और मतली आने जैसी समस्या हो सकती है। कुछ मामलों में लक्षण बढ़कर निमोनिया, सांस की समस्या और एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम जैसी समस्याएं भी पैदा कर सकते हैं। बर्ड फ्लू को बेहद संक्रामक रोग माना जाता है, यह पक्षियों में तेजी से फैलता है, हालांकि मनुष्यों में इसका संक्रमण होना असामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
First human infection and death case in India from bird flu, all you want to know
इंसानों में बर्ड फ्लू का संक्रमण कैसे होता है (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

इंसानों में बर्ड फ्लू के मामले
न्यूज एजेंसी राउटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में 15 जुलाई को चीन ने सिचुआन प्रांत में 55 वर्षीय पुरुष में बर्ड फ्लू (H5N6 स्ट्रेन) के मानव संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। इस मामले के सामने आने के साथ ही स्थानीय अधिकारियों ने मुर्गी पालन केंद्रों को बंद करने का आदेश दिया था। स्थानीय स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस मामले को बेहद दुर्लभ बताया था। वहीं भारत में इंसानों में इस तरह के पहले मामले के सामने आने के बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की टीम ने ट्रेसिंग शुरू कर दी है जिससे यह पता लगाया जा सके कि बच्चे के संपर्क में आए किसी अन्य में तो बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं हैं?

विज्ञापन
First human infection and death case in India from bird flu, all you want to know
बर्ड फ्लू के लक्षणों को समझिए - फोटो : Amar Ujala
कितना गंभीर हो सकता है बर्ड फ्लू का संक्रमण
बर्ड फ्लू का संक्रमण इंसानों के लिए कितना गंभीर हो सकता है, इस बारे में जानने के लिए अमर उजाला ने लखनऊ के एक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ पंकज उपाध्याय से बातचीत की। डॉ पंकज बताते हैं कि वैसे तो इंसानों में बर्ड फ्लू का संक्रमण होना असामान्य है, हालांकि अगर यह संक्रमण हो जाए तो इसे कोरोना से भी घातक माना जा सकता है। बर्ड फ्लू के कारण मृत्युदर 60-70 फीसदी तक हो सकती है। मुख्यरूप से संक्रमित पक्षियों की लार, श्लेष्मा या मल के संपर्क में आने के कारण यह संक्रमण इंसानों को हो सकता है। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि यह सामान्यतौर पर एक इंसान से दूसरे तक फैलने का खतरा कोरोना जैसा नहीं होता है।

--------------------
नोट: यह लेख मीडिया रिपोर्टस और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ पंकज उपाध्याय से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed