आयुर्वेद में बताए गए तरीकों से खानपान पर ध्यान दिया जाए तो बहुत सी बीमारियों के लिए हमें डॉक्टर के पास जाना ही न पड़ें। क्योंकि किसी भी बीमारी का प्रारंभिक इलाज तो संभव होता है लेकिन अगर बीमारी बड़ा रूप ले ले तो फिर मुसीबत बन सकता है। आज आयुर्वेद के खजाने से एक ऐसी ही औषधि को लेकर आएं हैं जिसका सेवन करने से तमाम बीमारियों में राहत मिल सकती है।
{"_id":"5d6283a28ebc3e018309f5bc","slug":"how-to-use-munakka-for-beneficial-effect","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुराने से पुराना बुखार भी हो जाता है ठीक, मुनक्के का सेवन कई तकलीफों से दिला सकता है निजात","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
पुराने से पुराना बुखार भी हो जाता है ठीक, मुनक्के का सेवन कई तकलीफों से दिला सकता है निजात
Mon, 26 Aug 2019 08:21 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Mon, 26 Aug 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pixa
- फोटो : pixa
आंखो के लिए है फायदेमंद
आंखों के लिए मुनक्के का सेवन बहुत फायदेमंद है। रात में भिगोकर सुबह इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन होता है जो उसी तरह से फायदा करता है जैसे गाजर और चुकंदर को खाने से होता है।
- फोटो : pixa
बच्चों के लिए
अगर बच्चों में रोग-प्रतिरोधक क्षमता की कमी है और बार-बार बीमार हो जाते हैं तो उन्हें पांच से छह मुनक्के का सेवन करने को देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
गले के लिए भी है फायदेमंद
अगर गले में खराश या खुश्की हो तो मुनक्के को भिगोकर खाना चाहिए। मुनक्के में एंटी बैक्टीरियल गुण होता है जो गले की हर तकलीफ को दूर करता है।
विज्ञापन
- फोटो : pixa
कब्ज में देता है आराम
पेट में कब्ज की शिकायत हो तो भी मुनक्के का सेवन करना चाहिए। ये पेट की पाचन शक्ति को मजबूत करता है।