फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीरियड्स में होता है चिड़चिड़ापन तो आजमाएं ये नुस्खा, मिल जाएगा छुटकारा

Sun, 25 Aug 2019 01:47 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sun, 25 Aug 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
mood swing in periods, try these tips to get rid off
- फोटो : pixa
महिलाओं में मासिक धर्म का आना शरीर की एक साधारण प्रक्रिया है। लेकिन हर महीने आने वाले इस पीरियड का असर जितना बाहर दिखता है, उससे कहीं ज्यादा शरीर के अंदर  होता रहता है। मासिक धर्म के समय पेट और कमर में दर्द, घबराहट, भूख न लगना जैसी समस्याएं होती हैं। इसके साथ ही जो सबसे ज्यादा समस्या होती है वो है चिड़चिड़ापन या फिर मन का उदास होना। हर महीने जब आप पीरियड के दौर से गुजर रहीं होती है तब मूड खराब होने की समस्या न केवल आपको परेशान करती है बल्कि आपके दोस्तों, रिश्तेदारों और आसपास रहने वाले लोगों को भी इससे नुकसान उठाना पड़ता है। अगर आप हमेशा होने वाले इस चिड़चिड़ेपन से निजात पाना चाहती हैं तो इन नुस्खों को जरूर आजमाएं। तो आइए जाने कौन से हैं वो नुस्खे जो चिड़चिड़ेपन को खत्म करने में मदद करेंगे।

 

mood swing in periods, try these tips to get rid off
- फोटो : pixa

सेहतमंद खाना खाएं

जब भी मासिक धर्म आने वाला हो तो तला-भुना या गरिष्ठ भोजन करने की बजाए थोड़ा सेहतमंद खाना खाएं। ऐसा भोजन जिसमें मैग्नीशियम और कार्बोहाईड्रेट ज्यादी मात्रा में हों। इसके लिए आप केले का सेवन कर सकती हैं। इसमें मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में होता है और इससे ऊर्जा भी खूब मिलती है। इसके साथ ही दिन भर में थोड़ा-थोड़ा खाना खाएं। इससे शरीर में शुगर का स्तर सामान्य बना रहेगा।


 
mood swing in periods, try these tips to get rid off
- फोटो : pixa
व्यायाम करें

पेट में दर्द, पैर में दर्द, मन उदास होना जैसे बहुत से कारण हैं जिनकी वजह से आप व्यायाम नहीं करना चाहेंगी। लेकिन व्यायाम करने से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन का स्त्राव तेजी से होता है जिससे मूड ठीक करने में मदद मिलती है। तो अबकी जब आपको पीरियड आए तो व्यायाम की अनदेखी न करें। व्यायाम आप किसी भी रूप में कर सकती हैं वो चाहे साइकिलिंग हो, तैराकी, डांस या फिर जागिंग हो। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
mood swing in periods, try these tips to get rid off
कॉफी, एल्कोहल और मीठे से रहें दूर

पीरियड आने वाले हो तो कॉफी, मीठे पदार्थ, सोडा और इसके साथ एल्कोहल से दूर रहना चाहिए। क्योंकि इन सब चीजों का सेवन करने से दिमाग में तनाव और अवसाद बढ़ता है। अगर खुद को चिड़चि़ड़ेपन या मूड स्विंग जैसी समस्याओं से बचाना है तो इन सबसे दूरी पीरियड के समय जरूरी है।


 
विज्ञापन
mood swing in periods, try these tips to get rid off
- फोटो : pixa
दिमाग को करें शांत

मस्तिष्क को शांत रखने और उदासी से बचाने के लिए अपने गुस्से और भावनाओं पर काबू करने का प्रयास करें। इसके लिए आप योग और ध्यान जैसी क्रियाएं करने का अभ्यास करें।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed