फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: दिनभर रहना चाहते हैं खुश और ऊर्जावान, तो नाश्ते में जरूर शामिल कीजिए यह चीजें

Tue, 09 Nov 2021 12:27 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 09 Nov 2021 12:27 PM IST
विज्ञापन
how to stay happy all day long, food that increase serotonin level
खुश रहने के उपाय - फोटो : pexels.com

कामकाज और दौड़भाग की इस जिंदगी में लोगों में तनाव और चिंता जैसी मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं काफी बढ़ती जा रही हैं। यही कारण है कि पहले की तुलना में लोगों में अब खुशी की कमी देखने को मिल रही है। मानसिक रोग विशेषज्ञों के मुताबिक ज्यादातर लोगों में सेरोटेनिन की कमी देखने को मिलती है, जिसके कारण उनका खुश रह पाना थोड़ा मुश्किल होता जा रहा है। सेरोटोनिन एक रासायनिक संदेशवाहक है जो मूड स्टेबलाइजर के रूप में कार्य करता है। यह नींद के पैटर्न को ठीक बनाए रखने में मदद करने के साथ-साथ आपके मूड को ठीक और खुश रखता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो आहार और जीवनशैली में बदलाव करके सेरोटेनिन की कमी को पूरा किया जा सकता है। व्यायाम करने से सेरोटेनिन का स्तर बढ़ता है, वहीं आहार में कुछ चीजों को शामिल करके भी आसानी से सेरोटेनिन के स्तर को बढ़ाकर खुश रहा जा सकता है। आइए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में आगे की स्लाइडों में जानते हैं।

how to stay happy all day long, food that increase serotonin level
रोजाना खाइए नट्स - फोटो : Pixabay
नट्स का करें सेवन
अध्ययनों से पता चलता है कि नट्स और सीड्स ट्रिप्टोफैन और प्रोटीन के प्राकृतिक स्रोत होते हैं। ट्रिप्टोफैन, सेरोटोनिन के उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण है। इसके लिए आप नाश्ते में किसी भी सूखे मेवे या सीड्स का सेवन कर सकते हैं। अखरोट और बादाम जैसे मेवे सेहत के लिए विशेष लाभदायक माने जाते हैं। 
how to stay happy all day long, food that increase serotonin level
अंडे हैं फायदेमंद - फोटो : iStock
रोजाना खाइए अंडे
साल 2015 के अध्ययन से पता चलता है कि अंडे में पाया जाने वाला प्रोटीन ट्रिप्टोफैन के स्तर को बढ़ावा देता है जिससे खुशी प्रदान करने वाले हार्मोन सेरोटोनिन का उत्पादन भी बढ़ता है। नाश्ते में अंडों का सेवन प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है जो शरीर की मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to stay happy all day long, food that increase serotonin level
अनानास खाने के लाभ - फोटो : PIXABAY
अनानास का सेवन है फायदेमंद
कई अध्ययनों से स्पष्ट होता है कि अनानास में सेरोटोनिन को बढ़ावा देने वाले यौगिक पाए जाते हैं। मूड को ठीक रखने के अलावा अनानास का रोजाना सेवन पाचन को भी ठीक रखने में महत्वपूर्ण हो सकता है। अनानास में पाए जाने वाले पोषक तत्व मस्तिष्क को स्वस्थ बनाए रखते हैं। रोजाना इस फल का सेवन सेहत के लिहाजे से फायदेमंद हो सकता है।
 
विज्ञापन
how to stay happy all day long, food that increase serotonin level
खाइए पनीर - फोटो : instagram
टोफू औऱ सोयाबीन
टोफू, सोया से बना होता है और यह ट्रिप्टोफैन से भरपूर माना जाता है। हाल के वर्षों में सोया मिल्क की लोकप्रियता काफी बढ़ी है और इसे शाकाहारी लोगों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। टोफू का सेवन सेरोटोनिन को बढ़ावा देने के साथ तनाव और चिंता का कारण बनने वाले हार्मोन के स्राव को नियंत्रित करने में सहायक माना जाता है। 


------------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed