फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health tips: मेटाबॉलिज्म है ठीक तो शरीर रहेगा फिट, जानिए कैसे बढ़ाएं मेटाबॉलिज्म की दर, क्या हैं इसके लाभ?

Mon, 19 Sep 2022 11:04 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 19 Sep 2022 11:04 AM IST
विज्ञापन
How to Speed Up metabolism and what are its benefits, all you need to know in hindi
मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने वाले तरीके - फोटो : istock

शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए सभी लोगों को वह उपाय करते रहने की सलाह दी जाती है जिससे मेटाबॉलिज्म को ठीक रखा जा सके। मेटाबॉलिज्म में होने वाली दिक्कतों के कारण डायबिटीज जैसी क्रोनिक बीमारियों का जोखिम काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। मेटाबॉलिज्म वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा हमारा शरीर, खाने-पीने की चीजों को ऊर्जा में बदलता है। इस जटिल प्रक्रिया के माध्य्म से ही शरीर को कार्य करने के लिए आवश्यक ऊर्जा प्राप्त हो पाती है। कुछ गड़बड़ आदतें मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर सकती हैं जिसके कारण पाचन से लेकर कई तरह की अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के विकसित होने का खतरा हो सकता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मेटाबॉलिक सिंड्रोम ऐसी स्थितियों का एक समूह है  जिससे आपमें हृदय रोग, स्ट्रोक और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। नींद से लेकर व्यायाम की कमी की स्थिति, आपमें मेटाबॉलिक समस्याओं को बढ़ावा दे सकती है। सभी उम्र के लोगों को इसे ठीक रखने के उपाय करते रहना चाहिए।

आइए जानते हैं कि मेटाबॉलिज्म की दर ठीक रहना क्यों आवश्यक है और इसके लिए क्या किया जा सकता है?

How to Speed Up metabolism and what are its benefits, all you need to know in hindi
मेटाबॉलिज्म दर कम होने के कारण - फोटो : Pixabay

मेटाबॉलिज्म दर ठीक रहने के फायदे

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आपकी मेटाबॉलिज्म दर जितनी अधिक होगी, शरीर उतना ही स्वस्थ होगा। इसका कारण यह है कि मेटाबॉलिज्म की दर ठीक होने से आपके शरीर में विषाक्त पदार्थों और वसा को आसानी से कम करने में मदद मिल सकती है। तेज मेटाबॉलिज्म के माध्यम से हमारा शरीर मल त्याग, श्वसन और पेशाब के माध्यम से विषाक्त पदार्थों से बाहर निकालता है। शरीर को स्वस्थ रखने और मेटाबॉलिज्म की दर को ठीक रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। सभी उम्र के लोगों के लिए ये बातें आवश्यक हैं।

How to Speed Up metabolism and what are its benefits, all you need to know in hindi
नियमित योग करना सेहत के लिए बहुत आवश्यक - फोटो : istock

नियमित व्यायाम बहुत आवश्यक

सभी स्वास्थ्य विशेषज्ञ नियमित व्यायाम की सलाह देते हैं। यह न सिर्फ मेटाबॉलिज्म दर को ठीक रखने में सहायक है साथ ही इस आदत से आपमें कई गंभीर बीमारियों जैसे हृदय रोग, डायबिटीज और गठिया की समस्या का खतरा भी कम हो जाता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक आप धीरे-धीरे व्यायाम की शुरुआत करें और रोजाना 20-30 मिनट के अभ्यास की आदत बनाएं। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सप्ताह में कम से कम 150 मिनट का व्यायाम जरूर करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Speed Up metabolism and what are its benefits, all you need to know in hindi
स्वस्थ आहार के सेवन की बनाएं आदत - फोटो : Istock

आहार का ध्यान रखना जरूरी

मेटाबॉलिज्म दर को ठीक बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि स्वस्थ और पौष्टिक चीजों को आहार में शामिल किया जाए। इसके लिए फलों और सब्जियों, लीन प्रोटीन, साबुत अनाज और कम वसा वाले डेयरी उत्पादों के सेवन की आदत बनाएं। इसके अलावा नमक और चीनी का सेवन कम से कम मात्रा में करें। अध्ययनों में पाया गया है कि फैट वाली चीजों के अधिक सेवन की आदत आपके मेटाबॉलिज्म दर को प्रभावित कर सकती है। 

विज्ञापन
How to Speed Up metabolism and what are its benefits, all you need to know in hindi
सेंडेंटरी लाइफस्टाइल बहुत नुकसानदायक - फोटो : istock

बैठें कम-अधिक खड़े रहने की बनाएं आदत

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं बैठने के दौरान मांसपेशियां शिथिल रहती हैं वहीं खड़े रहने पर मांसपेशियों की सक्रियता बनी रहती है। यदि आपकी डेस्क जॉब है, तो थोड़ी-थोड़ी देर पर आसपास घूम लें। ज्यादा देर तक खड़े रहने की आदत आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसी तरह अच्छी नींद लेना सुनिश्चित करें। नींद का समय निर्धारित करें और रोजाना उसी समय पर सोने की आदत बनाएं, ऐसा करके आप मेटाबॉलिज्म को ठीक रख सकते हैं। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed