फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अध्ययन: कैंसर से मौत का खतरा होगा कम, वैज्ञानिकों ने इन दो व्यायामों को बताया बेहद कारगर

Sun, 15 Aug 2021 04:57 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 15 Aug 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
how to prevent cancer, aerobic and strength training exercises for cancer patients
कैंसर के खतरे को कैसे कम करें? (सांकेतिक) - फोटो : istock

कोरोना संक्रमण ने प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष दोनों तरह से लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित किया है। दूसरी लहर में संक्रमण ने शरीर के कई अंगों पर असर डाला, वहीं इलाज के अभाव में कई गंभीर रोगियों के मामलों की संख्या में भी इस दौरान इजाफा देखने को मिला है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक आंकड़े बताते हैं कि पिछले एक साल में कई तरह के कैंसर के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि महामारी के दौरान इलाज की उचित व्यवस्था के अभाव और रोग पर ध्यान न देने के कारण कई लोगों में कैंसर के मामले चौथे चरण तक भी पहुंच गए हैं।


डॉक्टर कहते हैं, कैंसर जैसे गंभीर रोग का समय पर निदान और इलाज आवश्यक है। कोरोना महामारी ने कैंसर रोगियों के लिए बड़ी मुसीबत पैदा कर दी है। इलाज में हो रही देरी स्थिति को और गंभीर बना सकती है। इसी को लेकर हाल ही में किए गए एक अध्ययन में विकल्प के तौर पर वैज्ञानिकों ने उन दो व्यायाम के बारे में बताया है जिनका अभ्यास कैंसर के खतरे को कम कर सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में इन व्यायाम के कैंसर में लाभ के बारे में जानते हैं।

how to prevent cancer, aerobic and strength training exercises for cancer patients
महामारी के दौरान बढ़ गया है खतरा - फोटो : Pixabay

कैंसर के खतरे को समझिए
मायो क्लिनिक की रिपोर्ट के अनुसार, कैंसर असामान्य कोशिकाओं के विकास के कारण होने वाली गंभीर बीमारी है। कैंसर अक्सर शरीर के एक साइट में छोटे ट्यूमर के रूप में शुरू होता है जो धीरे-धीरे सामान्य कोशिकाओं में बढ़ता जाता है। कैंसर के बढ़ने के साथ इसका उपचार बहुत मुश्किल हो जाता है। हर प्रकार के कैंसर का नाम आमतौर पर उन कोशिकाओं के नाम पर रखा जाता है जिनमें यह शुरू होता है। आंकड़ों के मुताबिक यह रोग दुनिया में मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण है। हालांकि हाल के वर्षों में कैंसर स्क्रीनिंग, उपचार में आधुनिकता और रोकथाम में सुधार के चलते कैंसर रोगियों के जीवित रहने की दर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
शोधकर्ताओं का मानना है कि दो प्रकार के व्यायामों का संयोजन कैंसर के रोगियों की गंभीरता और मौत के जोखिम को कम करने में सहायक हो सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

how to prevent cancer, aerobic and strength training exercises for cancer patients
कैंसर में फायदेमंद हो सकते हैं कुछ प्रकार के व्यायम - फोटो : Social media

व्यायाम से कम हो सकता है कैंसर का खतरा
साओ पाउलो स्थित फेडरल यूनिवर्सिटी में डिपार्टमेंट ऑफ प्रीवेंटिव मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ लिएंड्रो रेज़ेंडे कहते हैं, शारीरिक गतिविधि कई प्रकार के कैंसर के जोखिम को कम कर सकती है। इस बारे में जानने के लिए डॉ रेज़ेंडे और उनकी टीम ने 12 अध्ययनों की समीक्षा की। इस अध्ययन में 1.3 मिलियन (13 लाख) लोगों के डेटा की जांच की गई। वैज्ञानिकों ने पाया कि कई प्रकार के व्यायाम कैंसर से मृत्यु के जोखिम को 14 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं।
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और एरोबिक व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने से कैंसर से मृत्यु का जोखिम 28 प्रतिशत तक कम हो जाता है। वहीं साल 2016 के एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि जो लोग रोजाना व्यायाम करते हैं, उनमें फेफड़े, किडनी, कोलन, मलाशय, मूत्राशय और स्तन कैंसर के विकसित होने का खतरा कम होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to prevent cancer, aerobic and strength training exercises for cancer patients
कैंसर में फायदेमंद हैं कई तरह के एरोबिक व्यायाम (सांकेतिक) - फोटो : Social media

एरोबिक व्यायाम कैंसर रोगियों के लिए फायदेमंद
विशेषज्ञों के मुताबिक एरोबिक व्यायाम शरीर के ऑक्सीजन अवशोषित करने और अन्य अंगों तक पहुंचाने की क्षमता में सुधार करती है। एरोबिक व्यायाम न केवल वजन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं साथ ही मोटापे को भी कम करते हैं। मोटापे को कैंसर का एक बड़ा कारण माना जाता है। इन सबके अलावा एरोबिक व्यायाम नींद के पैटर्न को ठीक रखने में सहायक हैं, जिससे शरीर की ऊर्जा बढ़ाती है। यह व्यायाम एंडोर्फिन हार्मोन को भी बढ़ा देते हैं जिससे रोगियों के आत्मविश्वास में भी सुधार होता है। यही कारण है कि कैंसर रोगियों को एरोबिक व्यायाम करने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
how to prevent cancer, aerobic and strength training exercises for cancer patients
स्ट्रेथ ट्रेनिंग अभ्यास के कैंसर में लाभ (सांकेतिक) - फोटो : pixabay

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग अभ्यास के भी हैं लाभ
अमेरिकन कॉलेज ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन के सलाह के अनुसार सभी लोगों को सप्ताह में 2-3 बार स्ट्रेंथ ट्रेनिंग अभ्यास जरूर करने चाहिए। यह अभ्यास न केवल आपकी मांसपेशियों को टोन करते हैं, साथ ही हड्डियों के घनत्व, शरीर की मुद्रा और गतिशीलता में भी सुधार करते हैं। कैंसर रोगियों के लिए यह सभी अति आवश्यक होते हैं।
नियमित शारीरिक व्यायाम हमारी प्रतिरक्षा और लिंफैटिक सिस्टम को मजबूत करने में सहायक है। प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होने से संक्रमण और कैंसर की कोशिकाएं बढ़ने नहीं पाती हैं। वहीं लिंफैटिक सिस्टम शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।


--------------
स्रोत और संदर्भ: 
Combination of two exercises may lower risk of death from the deadly disease

अस्वीकरण नोट: यह लेख साओ पाउलो स्थित फेडरल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन की रिपोर्ट के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed