फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: शरीर को फिट रखने के लिए लिवर की सेहत का रखें ख्याल, इन चीजों के सेवन से लिवर होता है मजबूत

Fri, 18 Feb 2022 12:03 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 18 Feb 2022 12:03 PM IST
विज्ञापन
how to make liver strong, what to eat and drink for liver health
लिवर को स्वस्थ कैसे रखें? - फोटो : iStock

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए भोजन का सही से पाचन होना आवश्यक होता है, और भोजन का बेहतर पाचन तभी हो सकता है जब आपका लिवर स्वस्थ हो। लिवर को शरीर का 'पावरहाउस' कहा जाता है। यह प्रोटीन, कोलेस्ट्रॉल और पित्त के उत्पादन से लेकर विटामिन, खनिजों और कार्बोहाइड्रेट के भंडारण जैसे आवश्यक कार्य करता है। लिवर का स्वस्थ रहना, संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। लिवर में होने वाली बीमारी या किसी भी तरह की समस्या का असर मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर सकता है जिसके कारण टाइप-2 डायबिटीज जैसे रोगों का खतरा बढ़ जाता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जीवनशैली और आहार की गड़बड़ी के कारण लिवर का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। अल्कोहल और जंक फूड की आदतें लिवर को गंभीर क्षति पहुंचा सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि इस अंग को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हम उन उपायों और आहार का सेवन करें जिससे लिवर मजबूत होता है। आइए आगे की स्लाइडों में लिवर को स्वस्थ बनाने और इसे मजबूत करने वाले उपायों के बारे में जानते हैं।

how to make liver strong, what to eat and drink for liver health
लिवर के लिए फायदेमंद है अंगूर - फोटो : Pixabay

अंगूर खाना है फायदेमंद
अध्ययनों से पता चलता है कि लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अंगूर खाना फायदेमंद हो सकता है। यह फल एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है जो स्वाभाविक रूप से लिवर की रक्षा करते हैं। अंगूर में पाए जाने वाले दो मुख्य एंटीऑक्सीडेंट इसे काफी लाभदायक बनाते हैं।
जानवरों पर किए गए अध्ययन में पाया गया है कि यह एंटीऑक्सिडेंट्स लिवर इंजरी से बचाने में मदद करते हैं। चूहों पर किए गए अध्ययन में उन्हें उच्च वसायुक्त आहार दिया गया था। अंगूर का रस चूहों के लिवर में वसा की मात्रा को कम करने और आवश्यक एंजाइमों की संख्या में वृद्धि करने में फायदेमंद पाया गया। 

how to make liver strong, what to eat and drink for liver health
कॉफी पीना सेहत के लिए लाभदायक - फोटो : Pixabay

लिवर के लिए फायदेमंद है कॉफी
अगर आप सोचते हैं कि कॉफी सेहत के लिए नुकसानदायक है तो इसके लाभ भी जान लीजिए। अध्ययनों में पाया गया है कि सीमित मात्रा में कॉफी पीने से लिवर के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। कॉफी, लिवर के लिए फायदेमंद है, खासकर फैटी लीवर की बीमारी में इसे लाभदायक माना जाता है। अध्ययनों की समीक्षा में पाया गया है कि रोजाना कॉफी का सेवन लिवर की क्रोनिक बीमारियों के खतरे को कम कर सकती है। साल 2014 के एक अध्ययन से पता चलता है कि कॉफी लिवर एंजाइमों को बढ़ावा देती है जिसके कारण इसका सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to make liver strong, what to eat and drink for liver health
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं? - फोटो : iStock

फैटी फिश का करें सेवन
लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए मछलियों  का सेवन करना भी फायदेमंद माना जाता है। फैटी फिश या फिश ऑयल की खुराक लेने से नॉन अल्कोहॉलिक फैटी लीवर डिजीज (एनएएफएलडी) जैसी स्थितियों के प्रभाव को कम करने में मदद मिल सकती है। वसायुक्त मछलियां ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करती हैं। लिवर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए इनके सेवन को काफी लाभदायक बताया जाता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। बताए गए तरीके वैकल्पिक उपचार हैं, इन्हें दवाइयों का विकल्प नहीं माना जा सकता। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed