फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weight Loss: वजन कम करने के लिए सिर्फ आहार में बदलाव करना ही काफी नहीं, इन तीन जरूरी बातों का भी रखें ध्यान

Tue, 15 Nov 2022 06:36 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 15 Nov 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
how to lose weight what habits to follow for this, vajan kaise kam kare
वजन कम करने के लिए क्या जरूरी है? - फोटो : pixabay

बढ़ता हुआ वजन या मोटापा मौजूदा समय की गंभीर समस्याओं में से एक है। आंकड़ों के मुताबिक दुनिया की लगभग 13 फीसदी आबादी इस समस्या की शिकार है। अध्ययनों में मोटापे को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बताया गया है। इसके कारण डायबिटीज, हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम काफी बढ़ जाता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी उम्र के लोगों को वजन पर कंट्रोल करने की सलाह देते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं, बच्चों में बढ़ती मोटापे की समस्या और भी गंभीर हो सकती है, इसपर सभी माता-पिता को विशेष ध्यान देते रहने की आवश्यकता होती है। 



वजन बढ़ने के कई कारक हो सकते हैं समय रहते उनकी पहचान कर इससे बचाव के तरीकों को अपनाना जरूरी हो जाता है। वजन कम करने के लिए लोग तमाम प्रकार के तरीकों को प्रयोग में लाते रहते हैं, इंटरमिटेंट फास्टिंग से लेकर आहार में बदलाव को इसमें प्रभावी माना जाता रहा है। पर सिर्फ आहार में बदलाव करके ही वजन को कंट्रोल नहीं किया जा सकता है। इसके लिए दिनचर्या की कुछ और भी आदतों पर ध्यान देना आवश्यक हो जाता है।

आइए जानते हैं कि वजन बढ़ने के क्या कारण होते हैं और इसे कंट्रोल करने के लिए आहार के अलावा और किन बातों पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता होती है?

how to lose weight what habits to follow for this, vajan kaise kam kare
युवाओं में मोटापे की समस्या - फोटो : istock

वजन बढ़ाने वाले कारक

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मोटापा आमतौर पर अधिक खाने और बहुत कम चलने या शारीरिक सक्रियता की कमी के कारण होता है। यदि आप उच्च मात्रा में कैलोरी, फैट वसा और मीठी चीजों का सेवन अधिक करते हैं, लेकिन व्यायाम और शारीरिक गतिविधि कम है तो अतिरिक्त ऊर्जा का अधिकांश भाग शरीर में फैट के रूप में बढ़ता जाता है। ये मोटापा का कारण बन सकता है।

मोटापे की समस्या से बचे रहने के लिए आहार में बदलाव के अलावा दिनचर्या की आदतों को ठीक रखना भी आवश्यक माना जाता है। आइए जानते हैं कि इसके लिए किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए?

how to lose weight what habits to follow for this, vajan kaise kam kare
व्यायाम से कम होता है वजन - फोटो : iStock

नियमित व्यायाम की आदत बनाना जरूरी

वजन कम करने के लिए आहार को ठीक रखने के साथ-साथ नियमित रूप से व्यायाम की आदत बनाना भी बहुत आवश्यक है। कैलोरी बर्न करने के लिए व्यायाम बहुत आवश्यक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं सभी लोगों को सप्ताह में कम से कम 150 मिनट के मध्यम स्तरीय व्यायाम की आदत जरूर बनानी चाहिए। अगर आप जिम नहीं जा सकते तो वॉकिंग, रनिंग, साइकिलिंग जैसे अभ्यास करके भी लाभ पा सकते हैं। ये आदत वजन कम करने के साथ लाइफस्टाइल से संबंधित कई अन्य बीमारियों से भी बचाने में मदद करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to lose weight what habits to follow for this, vajan kaise kam kare
पानी पीते रहने के फायदे - फोटो : istock

शरीर को रखें हाइड्रेटेड

वजन कम करने के लिए शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत आवश्यक माना जाता है। इसलिए रोजाना 3-4 लीटर पानी पीने की आदत बनाएं। पानी पीने से पाचन ठीक रहता है और शरीर से विषाक्तता कम होती है। यह अतिरिक्त फैट को बनने से रोकने में भी आपके लिए मददगार है। पानी पीते रहने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है जिससे शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों के अवशोषण में भी सुधार होता है। 

विज्ञापन
how to lose weight what habits to follow for this, vajan kaise kam kare
वजन कम करने के लिए अच्छी नींद जरूरी - फोटो : istock

पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी

कई अध्ययन साबित करते हैं कि पर्याप्त नींद लेने से आपको वजन घटाने की प्रक्रिया में मदद मिलती है। नींद की कमी न सिर्फ वजन बढ़ने का कारण हो सकती है साथ ही इसका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, रात के जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने की आदत बनाएं। रात को देर से सोने से आपकी शुगर क्रेविंग बढ़ जाती है जिससे शरीर में कैलोरी बढ़ने का खतरा रहता है। पर्याप्त और समय पर नींद आपको स्वस्थ और फिट रखने में सहायक है। 



----------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed