स्वस्थ और लंबी आयु कौन नहीं चाहता है, पर क्या आज के समय में यह इतना आसान है? ज्यादातर लोगों का जवाब होगा, शायद नहीं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का भी मानना है कि जीवनशैली की खराबी और खान-पान ठीक न होने के कारण धीरे-धीरे लोगों की उम्र घटती जा रही है। उम्र के आधे पड़ाव तक पहुंचते-पहुंचते शरीर को कई ऐसे रोग घेर लेते हैं जो बाकी की जिंदगी भर परेशान करते हैं। 50 की आयु तक लोग तमाम तरह की बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। हालांकि इस संबंध में हार्वर्ड विश्वविद्यालय के एक अध्ययन ने लोगों को नई उम्मीद दी है। अध्ययनकर्ताओं के मुताबिक इंसान की जिंदगी में 50 साल की आयु एक महत्वपूर्ण संख्या है। यहां से आप एक नई जिंदगी की शुरुआत कर सकते हैं। अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि इस आयु में स्वस्थ आदतों का अभ्यास करके न सिर्फ आप गंभीर बीमारियों से बचे रह सकते हैं, साथ ही यह आदतें आपके लंबे और स्वस्थ जीवन के सपने को भी पूरा करने में बेहद मददगार हो सकती हैं।
सलाह: इन पांच आदतों से मिलेगी लंबी और रोग मुक्त जिंदगी, अध्ययन में दावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या कहती है स्टडी
हार्वर्ड चेन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के नेतृत्व में किए गए एक अध्ययन में प्रोफेसर एमी रोएडर बताती हैं कि 50 साल की आयु में पांच महत्वपूर्ण आदतों को जीवन का हिस्सा बनाकर टाइप-2 मधुमेह, कार्डियोवैस्कुलर बीमारी और यहां तक कि कैंसर जैसे रोगों से भी खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है। आइए इस लेख में इन आदतों के बारे में जानते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हमारे स्वास्थ्य का काफी हद तक निर्धारण आहार से किया जा सकता है। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के अनुसार अमेरिका में हर चार में से एक व्यक्ति की मृत्यु हृदय रोगों के कारण होती है। मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और खराब आहार को हृदय रोगों का मुख्य कारक माना जाता है। इसमें भी पहले तीन का मुख्य कारण आहार का सही न होना माना जाता है। अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि 50 की आयु में भी आहार को ठीक करके इस तरह की गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।
अध्ययन में विशेषज्ञों ने बताया कि रोजाना व्यायाम करने से न सिर्फ वजन और कुछ बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है, साथ ही यह शरीर को फिट रखने में भी सहायक है। शरीर जितना फिट रहेगा, आप उतने ही स्वस्थ रहेंगे। यही कारण हैं कि सभी लोगों को रोजाना व्यायाम करने की सलाह दी जाती है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआईएच) के अनुसार, 18.5 से 24.9 के बीच के बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) को आदर्श माना जाता है। 18.5 से कम बीएमआई का मतलब वजन की कमी और 25 और 29.9 के बीच के बीएमआई को अधिक वजन माना जाता है। शरीर का वजन अधिक होने से हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, टाइप 2 मधुमेह, पित्त की पथरी, सांस लेने में समस्या और कई तरह के कैंसर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के विकसित होने का अधिक खतरा रहता है। इसलिए सभी लोगों को बीएमआई पर नियंत्रण रखना जरूरी है।