फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: डाइट में इन चीजों को शामिल करने से बढ़ सकता है आपका स्पर्म काउंट, डॉक्टर ने दिया सुझाव

Mon, 08 Sep 2025 08:42 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 08 Sep 2025 08:42 PM IST
सार

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंफर्टिलिटी की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अगर पुरुषों में इनफर्टिलिटी की बात की जाए तो बहुत से लोगों का स्पर्म काउंट कम हो रहा है। ऐसे में स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ चीजें शामिल कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
How To Increase Sperm Count Expert Recommended Foods Health Diet Foods to Eat
पुरुषों में स्पर्म काउंट - फोटो : Adobe Stock

Foods to Increase Fertility: आज की बदलती जीवनशैली में पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है, जिसका एक प्रमुख कारण स्पर्म काउंट में कमी है। इस समस्या से न सिर्फ दंपति के माता-पिता बनने का सपना अधूरा रह जाता है, बल्कि यह पुरुषों के आत्मविश्वास को भी प्रभावित करता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि यह एक लाइलाज समस्या है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि सही खान-पान और जीवनशैली में बदलाव करके इस समस्या को काफी हद तक दूर किया जा सकता है।



इसी सिलसिले में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में गायनाकॉलॉजिस्ट और आईवीएफ एक्सपर्ट डॉक्टर शोभा गुप्ता ने पुरुषों के लिए कुछ खास सुझाव दिए हैं, जिसके बारे में सभी लोगों को जानना चाहिए। उनका कहना है कि कुछ प्राकृतिक चीजों को अपनी डाइट में शामिल करके स्पर्म काउंट और उसकी गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सकता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि डॉक्टर शोभा गुप्ता ने किन चीजों का सेवन करने की सलाह दी है।

How To Increase Sperm Count Expert Recommended Foods Health Diet Foods to Eat
स्पर्म क्वालिटी - फोटो : Freepik.com

शतावरी और अश्वगंधा का पाउडर
डॉक्टर शोभा गुप्ता के अनुसार, शतावरी और अश्वगंधा दोनों ही आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां हैं जो पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। अश्वगंधा तनाव को कम करने और टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे स्पर्म काउंट और गतिशीलता में सुधार होता है। शतावरी भी प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है। रोजाना इन दोनों का पाउडर दूध या पानी के साथ लेने से लाभ मिलता है।


ये भी पढ़ें- World Physiotherapy Day: लकवा से विकलांगता ही नहीं मानसिक स्वास्थ्य पर भी खतरा, फिजियोथेरेपी से दोनों में सुधार संभव
 
How To Increase Sperm Count Expert Recommended Foods Health Diet Foods to Eat
नींबू पानी - फोटो : Adobe Stock

नींबू पानी
नींबू पानी को एक साधारण ड्रिंक न समझें, यह विटामिन C से भरपूर होता है, जो स्पर्म की गुणवत्ता के लिए बहुत जरूरी है। विटामिन C एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो स्पर्म को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाता है। रोज सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से न सिर्फ शरीर डिटॉक्स होता है, बल्कि स्पर्म की सेहत भी बेहतर होती है।


ये भी पढ़ें- World Physiotherapy Day 2025: फिजियोथेरेपी से जुड़े इन मिथकों को कहीं आप भी तो नहीं मानते हैं सच, जानें हकीकत
विज्ञापन
विज्ञापन
How To Increase Sperm Count Expert Recommended Foods Health Diet Foods to Eat
अखरोट - फोटो : Freepik
अखरोट और बादाम
अखरोट और बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड स्पर्म की संरचना और कार्यक्षमता में सुधार करता है, जबकि एंटीऑक्सीडेंट्स उन्हें नुकसान से बचाते हैं। रोजाना मुट्ठी भर अखरोट और बादाम का सेवन करने से स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

 
विज्ञापन
How To Increase Sperm Count Expert Recommended Foods Health Diet Foods to Eat
केला - फोटो : Freepik.com
केला
केले में ब्रोमेलेन नामक एक दुर्लभ एंजाइम और विटामिन B होता है, जो पुरुष प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। यह स्पर्म की गुणवत्ता और संख्या दोनों में सुधार करता है। इसके अलावा, केला ऊर्जा का एक बेहतरीन स्रोत है और यह थकान को भी दूर करता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed