फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: ओमेगा-3 का भंडार है ये छोटी सी चीज, अखरोट को भी कर देगी फेल

Mon, 08 Sep 2025 08:01 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 08 Sep 2025 08:01 PM IST
सार

ओमेगा-3 फैटी एसिड हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। इस पोषक तत्व के लिए अक्सर शाकाहारी लोग चिया सीड्स और अखरोट का सेवन करते हैं। इसलिए आइए इस लेख में ये जानते हैं कि इन दोनों से में से किसमें अधिक ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है?

विज्ञापन
Chia Seeds vs Walnuts Which Has More Omega-3 Fatty Acids Explained
चिया सीड्स vs अखरोट - फोटो : Adobe Stock

Chia Seeds vs Walnuts: ओमेगा-3 फैटी एसिड हमारे शरीर के लिए एक बेहद जरूरी पोषक तत्व है। यह दिमाग की सेहत, दिल को हेल्दी रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अक्सर लोग इसे मछली या अंडे से प्राप्त करते हैं, लेकिन शाकाहारी लोग भी इसकी कमी को पूरा करने के लिए कई प्राकृतिक स्रोतों का उपयोग करते हैं। इनमें सबसे ज्यादा लोकप्रिय चिया सीड्स और अखरोट हैं। ये दोनों ही अपने पोषक गुणों के लिए जाने जाते हैं। 



ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि इन दोनों में से किसमें अधिक ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है और कौन-सा उनके लिए बेहतर है? आइए इस लेख में इन दोनों की तुलना करके जानते हैं कि कौन-सा 'सुपरफूड' आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

Chia Seeds vs Walnuts Which Has More Omega-3 Fatty Acids Explained
चिया सीड्स - फोटो : Freepik.com

चिया सीड्स: ओमेगा-3 का पावरहाउस
चिया सीड्स छोटे काले बीज होते हैं, जो ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक बेहतरीन स्रोत हैं। लगभग 30 ग्राम चिया सीड्स में लगभग 5 ग्राम ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। ओमेगा-3 के अलावा, चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। इन्हें पानी में भिगोकर या स्मूदी, दही और सलाद में मिलाकर खाया जा सकता है।


ये भी पढ़ें- Health Tips: सेडेंटरी लाइफस्टाइल की वजह से हमारे स्वास्थ्य में होते हैं ये नकारात्मक बदलाव, जरूर जानें
Chia Seeds vs Walnuts Which Has More Omega-3 Fatty Acids Explained
अखरोट - फोटो : Freepik
अखरोट: दिमाग के लिए वरदान
अखरोट को 'ब्रेन फूड' भी कहा जाता है और यह ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक और महत्वपूर्ण शाकाहारी स्रोत है। लगभग 30 ग्राम अखरोट में सिर्फ 2 ग्राम तक ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। चिया सीड्स की तरह, अखरोट भी प्रोटीन, फाइबर और विटामिन ई से भरपूर होता है, जो दिमाग की कोशिकाओं को पोषण देता है और याददाश्त को बेहतर बनाता है।

ये भी पढ़ें- Nepal Social Media Ban: 'क्रांति का जरिया' रहे सोशल मीडिया को लेकर नेपाल में क्रांति, प्रदर्शन के पीछे के मनोवैज्ञानिक पहलू को समझिए
विज्ञापन
विज्ञापन
Chia Seeds vs Walnuts Which Has More Omega-3 Fatty Acids Explained
चिया सीड्स - फोटो : Freepik.com
तुलना
जब सीधे तौर पर तुलना की जाए, तो चिया सीड्स में अखरोट की तुलना में ज्यादा ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। जहां 30 ग्राम चिया सीड्स में 5 ग्राम ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, वहीं इतनी ही मात्रा में अखरोट में लगभग 2 ग्राम ही होता है। इसलिए, अगर आपका मुख्य उद्देश्य सिर्फ ओमेगा-3 की मात्रा बढ़ाना है, तो चिया सीड्स एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: सेडेंटरी लाइफस्टाइल की वजह से हमारे स्वास्थ्य में होते हैं ये नकारात्मक बदलाव, जरूर जानें
विज्ञापन
Chia Seeds vs Walnuts Which Has More Omega-3 Fatty Acids Explained
अखरोट - फोटो : Freepik
दोनों हैं फायदेमंद
हालांकि चिया सीड्स में ज्यादा ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अखरोट कम फायदेमंद है। दोनों ही अपने-अपने तरीके से सेहत के लिए बहुत अच्छे हैं। चिया सीड्स जहां पाचन और हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहतर हैं, वहीं अखरोट दिमाग को स्वस्थ रखने में विशेष रूप से सहायक है। सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप इन दोनों को अपनी डाइट में शामिल करें ताकि आपको दोनों के फायदे मिल सकें। आप सुबह की स्मूदी में चिया सीड्स मिला सकते हैं और दोपहर के स्नैक्स में अखरोट खा सकते हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed