फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बचाव: कैसे जानें आपको कोरोनावायरस का संक्रमण है या नोरोवायरस का? ऐसे कर सकते हैं अंतर

Sat, 24 Jul 2021 11:39 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 24 Jul 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
how to differentiate between covid and norovirus symptoms, all you need to know
संक्रमित रोगी की देखभाल जरूरी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

दुनिया के कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नोरोवायरस संक्रमण ने भी डॉक्टरों की चिंता बढ़ा दी है। इंग्लैंड में पिछले दिनों नोरोवायरस के सामने आए 154 मामलों के बाद से स्वास्थ्य संगठन अलर्ट पर हैं। नोरोवायरस को 'विंटर वामिटिंग बग' के नाम से भी जाना जाता है। नोरोवायरस, कैलिसिविरिडे फैमिली का वायरस है। यह वायरस दुनियाभर में गैस्ट्रोएंटेराइटिस प्रकोप के 50 फीसदी मामलों के लिए जिम्मेदार हो सकता है।  इस बीमारी के कारण हर साल अमेरिका में करीब 70 हजार लोगों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ती है, जिसमें से 700-800 लोगों की मौत हो जाती है। 


रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के अनुसार दस्त, उल्टी-मतली और पेट दर्द नोरोवायरस के सामान्य लक्षण हो सकते हैं। कोरोना के नए वैरिएंट्स के लक्षण भी इससे मिलते जुलते हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल हैं कि आखिर यह कैसे पता किया जा सकता है कि व्यक्ति नोरोवायरस से संक्रमित है या फिर कोरोनावायरस से? आइए आगे की स्लाइडों में विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं कि इन दोनों संक्रमणों के लक्षणों में कैसे अंतर किया जा सकता है?

how to differentiate between covid and norovirus symptoms, all you need to know
कई देशों में बढ़ा नोरोवायरस संक्रमण का खतरा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

नोरोवायरस के बारे में जानिए
कई पश्चिमी देशों में सर्दियों के मौसम में हर बार नोरोवायरस के मामले बढ़ जाते हैं, हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि साल के किसी भी समय इसका संक्रमण हो सकता है। नोरोवायरस संक्रमण में पेट की आंतों में सूजन आ जाती है, जिसके कारण लोगों को कई तरह की जटिलताओं का अनुभव हो सकता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि संक्रमित व्यक्ति के मल और उल्टी के संपर्क में आने वाले लोगों को इस संक्रमण का खतरा हो सकता है। नोरोवायरस से बचाव के लिए सभी लोगों को दूषित भोजन और पानी पीने से मना किया जाता है। ऐसे समय में लोगों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। नोरोवायरस 60 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान पर भी जीवित रह सकते हैं। समुद्री इलाकों में ज्यादातर लोगों में शेलफिश खाने के कारण इस संक्रमण का खतरा रहता है।

how to differentiate between covid and norovirus symptoms, all you need to know
नोरोवायरस संक्रमण के लक्षण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
नोरोवायरस के क्या लक्षण होते हैं?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को संक्रमण होता है उनमें जी मिचलाना-मतली सबसे आम लक्षण हो सकता है। संक्रमण बढ़ने के साथ लोगों को अन्य कई तरह की समस्याओं का भी अनुभव हो सकता है। सीडीसी के मुताबिक लोगों में यह लक्षण आमतौर पर 1-3 दिनों तक बने रहते हैं। कुछ लोगों को 3 दिनों से अधिक समय तक दस्त की दिक्कत भी रह सकती है।
  • उल्टी-पेट दर्द
  • पेट में ऐंठन
  • लगातार दस्त आना
  • कमजोरी और सुस्त महसूस करना
  • बुखार और ठंड लगने की समस्या
  • शरीर, विशेषरूप से सिर में दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन
how to differentiate between covid and norovirus symptoms, all you need to know
कोरोनावायरस का संक्रमण (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

कोरोनावायरस और नोरोवायरस के सामान्य लक्षण
कोरोनावायरस के सामान्य लक्षणों में लोगों को बुखार, सूखी खांसी, सिरदर्द, स्वाद और गंध न आने की समस्या हो सकती हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि नोरोवायरस और कोरोनावायरस के कई लक्षण (बुखार, सूखी खांसी, सिरदर्द, मतली, उल्टी और दस्त) समान हो सकते हैं, इससे दोनों के बीच अंतर करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि दोनों संक्रमणों के जोखिम कारक भिन्न अवश्य हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि नोरोवायरस और कोरोनावायरस में अंतर कैसे किया जाए?

विज्ञापन
how to differentiate between covid and norovirus symptoms, all you need to know
संक्रमण की करें पहचान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social media

कोरोनावायरस और नोरोवायरस में कैसे करें अंतर?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक चूंकि दोनों संक्रमणों के ज्यादातर लक्षण समान होते हैं ऐसे में इनमें अंतर करना थोड़ा कठिन हो सकता है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि कोरोनावायरस के संक्रमण में ऊपरी श्वसन तंत्र संबंधी समस्याएं ज्यादा होती है जबकि नोरोवायरस में लोगों को पेट से जुड़ी दिक्कतों का खतरा अधिक होता है। गंध और स्वाद न आने की समस्या दोनों में अंतर करने का सबसे आसान तरीका है, यह दिक्कत सिर्फ कोरोना के संक्रमण में ही होती है। इसके अलावा कोविड-19 में सीने में दर्द और सांस न आने की दिक्कत अधिक होती है जबकि नोरोवायरस में इस तरह की समस्याएं नहीं होती हैं। 
डॉक्टरों के मुताबिक कोरोनावायरस और नोरोवायरस, दोनों ही प्रकार के संक्रमण सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हैं, ऐसे में इस तरह के लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

-------
नोट: यह लेख रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) की वेबसाइट से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed