फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोविड-19 अलर्ट: बच्चों में दिखने वाले ये तीन लक्षण हो सकते हैं घातक, दिखते ही करें ये उपाय

Sat, 24 Jul 2021 09:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 24 Jul 2021 09:02 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus update These symptoms seen in children can be fatal take these measures as soon as they appear
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डॉ. परवेश मलिक 


फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस लगभग पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुका है और कई देशों में तो इस वायरस की दो लहरें तक आ चुकी हैं। इनमें से एक भारत भी है। यहां भी इस कोरोना वायरस की दो लहरें आ चुकी हैं। वहीं, विशेषज्ञ तीसरी लहर के आने की आशंका काफी पहले ही जाहिर कर चुके हैं। वैसे तो इस लहर से हर किसी को खतरा है, लेकिन व्यस्कों के मुकाबले बच्चों के लिए ये तीसरी लहर काफी घातक बताई जा रही है। ऐसे में जरूरी है कि हम बच्चों का खास ख्याल रखें। तो चलिए आपको तीन ऐसे लक्षणों के बारे में बताते हैं, जो कोरोना होने का संकेत देते हैं और इन लक्षणों के दिखते ही हमें डॉक्टर से संपर्क करना और जांच करवाने जैसे जरूरी कदम उठाने चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Coronavirus update These symptoms seen in children can be fatal take these measures as soon as they appear
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इन तीन लक्षणों को न करें नजरअंदाज:-

-अगर आपके बच्चे को तेज बुखार आ रहा है, तो इस लक्षण को हल्के में लेने की भूल न करें। इस दौरान आप जब बच्चे की छाती या पीठ को छूएंगे, तो आपको ये गर्म महसूस होगी।

-बच्चा अगर लगातार खांसी कर रहा है, तो ये भी सही नहीं है। बच्चे को एक घंटे से अधिक या दिन में ज्यादा बार या फिर कई दिनों से खांसी हो रही है, तो ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है।

Coronavirus update These symptoms seen in children can be fatal take these measures as soon as they appear
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

-अगर आपके बच्चे को गंध महसूस नहीं हो रही है या ये बेहद कम महसूस हो रही है। इसके अलावा उन्हें किसी चीज में स्वाद नहीं आ रहा है, तो आपको काफी सावधान रहने की जरूरत है। ये भी बच्चों में कोरोना का एक लक्षण होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus update These symptoms seen in children can be fatal take these measures as soon as they appear
बच्चों में कोरोना(सांकेतिक) - फोटो : i stock

लक्षण दिखते ही उठाएं ये कदम:-

-बच्चों में अगर आपको ऊपर बताए गए, लक्षणों में से कोई भी लक्षण नजर आता है तो सबसे पहले आपको अपने बच्चे को खुद से अलग कर देना चाहिए।

-बच्चे को एक अलग कमरे में रखें, उसे मास्क पहनाकर रखें और घर के बाकी सदस्य भी मास्क पहनें

विज्ञापन
Coronavirus update These symptoms seen in children can be fatal take these measures as soon as they appear
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

-इसके बाद बच्चे का कोरोना टेस्ट जरूर करवाएं। टेस्ट न होने तक कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करें।

-जांच के बाद अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है या फिर निगेटिव। दोनों ही स्थिति में डॉक्टर द्वारा बताई गई बातों का पालन करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed