फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: दीपावली पर इन बातों को लेकर बरतें सावधानी, ताकि सेहत से न होने पाए कोई समझौता

Thu, 04 Nov 2021 11:33 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 04 Nov 2021 11:33 AM IST
विज्ञापन
how to celebrate safe diwali, must follow these tips
दिवाली 2021, जानिए आवश्यक टिप्स - फोटो : istock

देशभर में आज दीपावली का त्योहार पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दीपावली को जो बातें खास बनाती हैं, वह हैं मिठाइयां, आतिशबाजी और एक दूसरे से प्यार बांटना। इन सब के साथ आपको आज के दिन अपनी सेहत को लेकर भी विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता होती है। वैसे तो दिवाली को खुशियों और उत्साह का पर्व माना जाता है, हालांकि पहले से ही कुछ प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए इस त्योहार में बरती गई थोड़ी सी भी लापरवाही गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना के इस दौर में दिवाली का त्योहार मनाते समय लोगों को और भी सावधान हो जाने की आवश्यकता होती है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि किन बातों को ध्यान में रखते हुए बिना की परेशानी में पड़े आप इस त्योहार का पूरा आनंद उठा सकते हैं।

how to celebrate safe diwali, must follow these tips
दिवाली में मास्क है जरूरी - फोटो : iStock

पटाखों के धुएं से करें बचाव
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक चूंकि पटाखों में कई प्रकार के रसायन होते हैं, ऐसे में जलने के बाद इससे निकलने वाला धुंआ सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। विशेषकर अस्थमा जैसे सांस के मरीजों के लिए ऐसा वातावरण गंभीर समस्याएं खड़ी कर सकता है। जिन लोगों को सांस की समस्या है उन्हें अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। इसके अलावा बाहर जाते समय सभी लोगों को हमेशा मास्क लगाकर रखना चाहिए।

how to celebrate safe diwali, must follow these tips
बढ़ने न पाए शुगर की समस्या - फोटो : iStock

बढ़ने न पाए डायबिटीज की दिक्कत
दिवाली के दिन को खास बनाती हैं मिठाइयां और पकवान, लेकिन जिन लोगों को डायबिटीज की दिक्कत है उन्हें विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता होती है। मिठाइयां, ब्लड शुगर के स्तर को तेजी से बढ़ा देती है, जिससे गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं। डायबिटीज के रोगियों को दिवाली में ब्लड शुगर को बढ़ाने वाले किसी भी चीज से परहेज करना चाहिए। हमेशा कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजें ही खाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to celebrate safe diwali, must follow these tips
सेनेटाइजर तेजी से पकड़ती है आग - फोटो : iStock

सेनेटाइजर को लेकर बरतें सावधानी
कोरोना के इस दौर में हाथों की स्वच्छता के लिए सेनेटाइजर के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है, लेकिन दिवाली के दिन दीया या पटाखों को जलाने से पहले सुनिश्चित करें कि हाथों में  सेनेटाइजर न लगा हो। सेनेटाइजर तेजी से आग पकड़ता है, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है, इस बात का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।

विज्ञापन
how to celebrate safe diwali, must follow these tips
कोरोना को लेकर बरतें सावधानी - फोटो : Pixabay

कोरोना को न करें नजरअंदाज
दिवाली के उत्सव में कोरोना के खतरे को नजरअंदाज करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। दीपावली के समय चूंकि हर तरफ भीड़-भाड़ अधिक होती हैं, ऐसे में कोरोना का खतरा भी अधिक हो सकता है। सभी लोगों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग और हाथों की स्वच्छता जैसे कोरोना से बचाव के उपायों को हमेशा ध्यान में रखकर ही त्योहार के उत्सव में शामिल होना चाहिए। 


----------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed