फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Health Day: लिवर-किडनी और फेफड़ों की 40% बीमारियों के लिए ये दो गड़बड़ आदतें जिम्मेदार, तुरंत करें सुधार

Sun, 07 Apr 2024 11:16 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 07 Apr 2024 11:16 AM IST
विज्ञापन
how smoking affects lungs and kidney health alcohol and liver problems in hindi
किडनी की बीमारी - फोटो : istock

लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी को कई प्रकार की बीमारियों का कारक माना जाता है। पिछले कुछ दशकों में इसके कारण जिन अंगों की समस्या बढ़ते हुए देखा गया है, लिवर-किडनी और फेफड़े उनमें प्रमुख हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लगभग हर उम्र के व्यक्ति में इससे संबधित विकारों के मामले बढ़ते देखे जा रहे हैं। इन अंगों की बीमारियां गंभीर स्थिति में जानलेवा दुष्प्रभावों वाली भी हो सकती हैं, इसलिए अपनी दिनचर्या को ठीक रखना सभी लोगों के लिए बहुत आवश्यक हो जाता है।



वैश्विक स्तर पर होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से  विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रायोजन के तहत हर साल 7 अप्रैल को  विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दिनचर्या की कुछ गड़बड़ आदतें शरीर के अंगों के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि लिवर-किडनी और फेफड़ों के लिए किन आदतों को हानिकारक माना जाता है जिससे सभी लोगों को दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जाती है।

how smoking affects lungs and kidney health alcohol and liver problems in hindi
किडनी की समस्याएं - फोटो : iStock

लिवर-किडनी और फेफड़ों की बीमारियों का खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लिवर-किडनी और फेफड़ों की बीमारियों के कारण हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। इन अंगों की करीब 40 फीसदी बीमारियों के लिए जिन दो आदतों को सबसे खतरनाक पाया गया है वह है- शराब और धूम्रपान।

डॉक्टर कहते हैं, ये दोनों आदतें कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों का कारण बन सकती हैं। इसके कारण किडनी फेलियर से लेकर लिवर और फेफड़ों के कैंसर तक का जोखिम हो सकता है। अगर इनमें सुधार कर लिया जाए तो कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से खुद को सुरक्षित किया जा सकता है।

how smoking affects lungs and kidney health alcohol and liver problems in hindi
धूम्रपान से होने वाले नुकसान - फोटो : istock

धूम्रपान  से किडनी-फेफड़ों की बीमारी

धूम्रपान हमारी सेहत को कई प्रकार से क्षति पहुंचाती है। इससे सबसे ज्यादा नुकसान लंग्स और किडनी को रहता है। धूम्रपान से निकलने वाले धुंआ में कई प्रकार के हानिकारक रसायनों का मिश्रण होता है जिससे फेफड़ों की मांसपेशियों को गंभीर क्षति होने, यहां तक कि फेफड़ों में कैंसर विकसित होने तक का जोखिम बढ़ जाता है।

धूम्रपान की आदत फेफड़ों के साथ किडनी को भी नुकसान पहुंचाती देखी गई है। अध्ययनों में पाया गया है कि धूम्रपान के कारण रक्त वाहिकाओं को नुकसान हो सकता है, जिससे किडनी में रक्त का प्रवाह बाधित हो जाता है और किडनी की बीमारियों का खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how smoking affects lungs and kidney health alcohol and liver problems in hindi
अल्कोहल से होने वाले नुकसान - फोटो : Pixabay

शराब से लिवर कैंसर का खतरा

अध्ययनकर्ता बताते हैं, धूम्रपान की ही तरह से शराब का सेवन भी संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। इससे लिवर की बीमारियों और गंभीर स्थिति में कैंसर बढ़ने का खतरा भी देखा जाता रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, लंबे समय तक शराब पीने वाले लोगों में लिवर की बीमारियों के विकसित होने, इंफ्लामेशन और हेपटाइटिस जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

अल्कोहल का अधिक सेवन करने वाले लोगों में लिवर फेलियर की समस्या होने का भी खतरा बढ़ा हुआ देखा जाता रहा है।

विज्ञापन
how smoking affects lungs and kidney health alcohol and liver problems in hindi
लिवर और किडनी की बीमारियां - फोटो : istock

क्या है विशेषज्ञों की सलाह?

डॉक्टर कहते हैं, जिस तरह से युवा-वयस्कों में शराब और धूम्रपान की आदत बढ़ती जा रही है इससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम हो सकता है। इन दोनों आदतों से ही अगर दूरी बना ली जाए तो आप इन अंगों से संबंधित करीब 40 फीसदी बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। लिवर-किडनी शरीर से विषाक्त को दूर करने में मदद करती हैं, ऐसे में इन अंगों में होने वाली समस्याओं के कारण शरीर में विषाक्तता बढ़ने और इसके कारण होने वाली जटिलताओं का खतरा भी हो सकता है जिससे निरंतर बचाव के लिए प्रयास करते रहने की जरूरत है।  



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed