फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञों की सलाह: भोजन में इस तेल को शामिल करके 60 फीसदी तक कम कर सकते हैं हृदय रोगों का खतरा

Thu, 28 Oct 2021 03:44 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 28 Oct 2021 03:44 PM IST
विज्ञापन
how olive oil is beneficial for heart health,  know what study says
हृदय को कैसे रखें स्वस्थ? - फोटो : Pixabay

खराब जीवनशैली और खान-पान में गड़बड़ी के कारण हाल के वर्षों में हृदय रोगों के मामले तेजी से बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। करीब एक दशक पहले तक जिन हृदय रोगों को उम्र के साथ होने वाली बीमारी के रूप में जाना जाता था, कम उम्र के लोगों में भी अब उनका निदान किया जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना, हर आयु वर्ग के लोगों में हृदय रोगों के खतरे को बढ़ाता रहा है। रक्त में कोलेस्ट्रॉल की बढ़ी हुई मात्रा के कारण कोरोनरी आर्टरी डिजीज, हृदय गति रुकने, स्ट्रोक या दिल के दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।  कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा हुआ स्तर रक्त वाहिकाओं को अवरुद्ध कर देती हैं, जिससे अंगों में रक्त परिसंचरण बाधित हो जाता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यदि केवल खाने की ही आदतों को सुधार लिया जाए तो हृदय रोगों को जोखिम को 60 फीसदी तक कम किया जा सकता है। आहार में हमेशा उन चीजों को शामिल करें जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक होती हों। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक अपने रोजाना के खाद्य तेल में बदलाव करके आपको इस दिशा में काफी लाभ मिल सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

how olive oil is beneficial for heart health,  know what study says
हृदय के स्वास्थ्य का रखें ख्याल - फोटो : iStock

कैसा होना चाहिए आहार?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हृदय को स्वस्थ रखने के लिए आहार में वसा यानी कि फैट की मात्रा को नियंत्रित रखने पर ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए। सामान्य तौर पर वसा दो प्रकार की होती है- संतृप्त और असंतृप्त। बहुत ज्यादा नमकीन या बहुत मीठे खाद्य पदार्थों में संतृप्त वसा जबकि  नट्स, बीज और ऑलिव ऑयल आदि में असंतृप्त वसा पाई जाती है। असंतृप्त वसा के सेवन को स्वास्थ्य विशेषज्ञ सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद मानते हैं। 

how olive oil is beneficial for heart health,  know what study says
ऑलिव ऑयल के फायदे - फोटो : Pixabay

ऑलिव ऑयल का सेवन हृदय रोगों में लाभकारी
मेडिकल जर्नल में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार खाने में अन्य तेलों को मुकाबले यदि जैतून के तेल यानी कि ऑलिव ऑयल का सेवन किया जाए तो इसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता सकता है। जैतून का तेल बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। हार्वर्ड विशेषज्ञों ने बताया कि भोजन के लिए जैतून के तेल का प्रयोग करना आपकी सेहत के लिए ज्यादा लाभदायक हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how olive oil is beneficial for heart health,  know what study says
ऑलिव ऑयल का करें सेवन - फोटो : Pixabay

जैतून के तेल के फायदे
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जैतून के तेल में 75 फीसदी मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है। मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में प्रभावी माना जाता है। इसके अलावा ऑलिव ऑयल में एंटीऑक्सिडेंट और एंटीइंफ्लामेटरी गुण भी पाए जाते हैं जो हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अध्ययनों में पाया गया है कि जैतून के तेल का सेवन कैंसर और मनोभ्रंश के जोखिम को भी कम कर सकता है। 

विज्ञापन
how olive oil is beneficial for heart health,  know what study says
हृदय को बनाए रखें स्वस्थ - फोटो : iStock

ऑलिव ऑयल से कई बीमारियों का जोखिम होता है कम
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक आहार में जैतून के तेल को कई तरह से शामिल करके अधिकतम लाभ प्राप्त किया जा सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए जैतून के तेल को सलाद में या फिर भोजन को पकाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। ऑलिव ऑयल के सेवन कैंसर और लिवर की बीमारियों को कम करने में भी फायदेमंद माना जाता है। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed