फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिसर्च: ज्यादा पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानिए सही तरीका

Mon, 04 May 2020 08:58 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 04 May 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
how much water should drink for healthy lifestyle
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पानी हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी तत्व है, इस बात को हम सभी अच्छे से जानते हैं। पानी पीने से शरीर न सिर्फ हाइड्रेट रहता है बल्कि सही ढंग से काम भी करता है। हमारे शरीर के कुल वजन का 60 फीसदी भार पानी ही होता है। यूं कहें तो हमारे शरीर के मूलभूत जरूरतों में पानी एक है। इसी वजह से विशेषज्ञ स्वस्थ इंसान को कम से कम 2 लीटर पानी पीने का सलाह देते हैं। लेकिन कई लोग प्यास न लगने के बावजूद भी काफी मात्रा में पानी पी लेते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसादायक हो सकता है। हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक नया शोध किया है, जिसमे पानी पीने को लेकर कई त्वपूर्ण बातें सामने आई हैं।

how much water should drink for healthy lifestyle
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पानी पीना तो जरूरी है मगर सही मात्रा में
शरीर को सुचारु ढंग से काम करने के लिए हमें भोजन की आवश्यकता होती है। लेकिन भोजन से मिलने वाले पोषक तत्वों को शरीर के जरूरी हिस्सों में पहुंचाने का काम पानी करता है। पानी से ही हमारे शरीर में मिनरल्स, विटामिन्स, ग्लूकोज और अमिनो एसिड का सही अवशोषण होता है। अगर शरीर में पानी की सही मात्रा न रहे तो हमारे शरीर को पोषत तत्व नहीं मिल पाएंगे। इसके अलावा पानी ही शरीर से गंदगी और जहरीले पदार्थों को पेशाब के रास्ते बाहर निकालने का काम करता है।

how much water should drink for healthy lifestyle
पानी - फोटो : फाइल फोटो

कब पीना चाहिए पानी?
पानी से होने वाले फायदों के बारे में जानकर बहुत से लोग दिनभर में कई बार जबरदस्ती पानी पीते रहते हैं। लेकिन वैज्ञानिकों ने अध्ययन करने के बाद ऐसा न करने की सलाह दी है। वैज्ञानिकों के मुताबिक आपको पानी तभी पीना चाहिए जब प्यास लगे। बिना प्यास लगे पानी पीने से कई बार शरीर में पानी की मात्रा बढ़ जाती है, जो कई तरह के स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है। इस नए रिसर्च को National Academy of Sciences के द्वारा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how much water should drink for healthy lifestyle
पानी - फोटो : फाइल फोटो

कैसे हुई रिसर्च?
इस रिसर्च के लिए वैज्ञानिकों ने लोगों के समूह को दो भागों में बांटा और 2 तरह से पानी पीने की सलाह दी। एस समूह को सलाह दिया गया कि वो पानी तब पीएं जब उन्हें प्यास लगी हो या किसी काम को करने से थकान होने पर। वहीं दूसरे समूह को बिना प्यास लगे भी पानी पीने की सलाह दी गई। इसके साथ ही दोनों को समूह को समझाया गया कि वो इस बात को नोट करें कि उन्हें पानी पीना कितना आसान और मुश्किल रहा।

शोधकर्ताओं के अनुसार लोगों ने बताया कि बिना प्यास लगे पानी पीने में 3 बार परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद वैज्ञानिकों ने सभी लोगों का पानी पीने के दौरान फंक्शनल मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (fMRI) टेस्ट किया और पानी पीने दौरान मस्तिष्क में चलने वाली गतिविधियों को नोटिस किया। वैज्ञानिकों ने पाया कि जब कोई व्यक्ति जबरदस्ती पानी पीता है, तो उसके दाहिने मस्तिष्क का हिस्सा अचानक एक्टिव हो जाता है, जो कि अच्छी बात नहीं है।

विज्ञापन
how much water should drink for healthy lifestyle
पानी - फोटो : Pixabay

जबरदस्ती पानी पीने से होने वाले नुकसान
जबरदस्ती पानी पीना सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। शरीर में पानी की ज्यादा मात्रा हाइपोनैट्रीमिया की समस्या पैदा कर सकती है। इस समस्या में व्यक्ति के खून में सोडियम की मात्रा बहुत कम हो जाती है, जिसका सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। आपको पानी उसी समय पीना चाहिए जब आपको प्यास लगी हो और शरीर को पानी की जरूरत हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed