फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आम के आम गुठलियों के दाम: शरीर का कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित कर वजन कम करने का असरदार उपाय

Mon, 04 May 2020 12:08 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 04 May 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
Quick Weight Loss tips Eating mangoes can be helpful in obesity treatment
फलों का राजा-आम

मोटापा आज के दौर में एक बड़ी समस्या है। हर कोई अपना वजन संतुलित रखना चाहता है, लेकिन जिस तरह की हमारी जीवनशैली, हमारा खानपान हो गया है, ऐसे में वजन पर नियंत्रण रख पाना मुमकिन नहीं हो पाता। हमलोगों में से अधिकतर लोग अपने लिए समय ही नहीं निकाल पाते और वजन कम करने के लिए योग और व्यायाम नहीं कर पाते। बहुत सारे लोग सोचते हैं कि केवल खाना कम कर के मोटापा से छुटकारा पाया जा सकता है, जबकि ऐसा संभव नहीं है। आपको वर्कआउट तो करना ही पड़ेगा। हां, वजन कम करने में मदद करने वाले कुछ कारगर तरीके होते हैं। आप शायद यह जानकर थोड़ा चौंक सकते हैं कि वजन कम करने में फलों का राजा आम हमारी बहुत मदद करता है। गर्मियों का मौसम आ चुका है और फल बाजार में आम भी बिकना शुरू हो गया है। आम के गूदे के साथ इसकी गुठली के भी फायदे हैं। तो आइए जानते हैं, वजन कम करने में आम हमारी किस तरह मदद करता है।

Quick Weight Loss tips Eating mangoes can be helpful in obesity treatment

ये तो हम सभी जानते हैं कि वजन बढ़ाने यानी मोटापा का बड़ा कारण अनियंत्रित कोलेस्ट्रॉल होता है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं- गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल। अनियमित जीवनशैली और गलत खानपान के कारण हमारे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बनना कम हो जाता है, जबकि बैड कोलेस्ट्रॉल ज्यादा बनने लगता है। इस कारण डायबिटीज और दिल की बीमारियां होने का खतरा होता है। आम में विटामिन सी और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है। 

Quick Weight Loss tips Eating mangoes can be helpful in obesity treatment

फलों का राजा आम भला किसे पसंद नहीं होता। फल के रूप में तो यह बेहद लजीज है ही, इसे कई अन्य तरीकों से भी खाया जा सकता है। कुछ लोग अमझोरा यानी आम की सब्जी बना कर भी खाते हैं। वहीं आम के खट्टे और मीठे अचार भी बनते हैं। आम की चटनी, आम पन्ना, अमौट, आम पापड़, कैंडी और खटाई के रूप में भी लोग इसे खूब पसंद करते हैं। इससे अमचूर पाउडर भी बनाया जाता है। इस तरह आम को हम कई फूड आइटम के रूप में खाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Quick Weight Loss tips Eating mangoes can be helpful in obesity treatment

आपने भी महसूस किया होगा कि आम खाने के बाद हमारा पेट बहुत भरा हुआ लगता है और हमें जल्दी भूख भी नहीं लगती। इस तरह लोग ओवर ईटिंग यानी ज्यादा खाना खाने से बचते हैं।आम में पाए जाने वाले एंजाइम्स प्रोटीन के ब्रेक डाउन में भी मदद करते हैं, जिससे खाना जल्दी पच जाता है। बात करें आम की गुठलियों की तो इसमें पए जाने वाले रेशे शरीर में मौजूद एक्सट्रा फैट को कम करने में बेहद मददगार होते हैं। 

विज्ञापन
Quick Weight Loss tips Eating mangoes can be helpful in obesity treatment
weight loss - फोटो : pixa

वजन कम करने इच्छुक लोगों के लिए नियमित रूप से अमचूर पाउडर का भी सेवन करना फायदेमंद होता है। अमचूर पाउडर में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से लोगों का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। अमचूर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी कम होती है। साथ ही यह हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed