फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्लास्टिक और स्टील से लेकर कपड़ों तक, किसी सतह पर कितनी देर जिंदा रहता है कोरोना वायरस?

Sun, 10 May 2020 06:28 PM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 10 May 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
how long coronavirus survive on plastic cover clothes steel, covid infection in Air
कोरोनावायरस के खिलाफ जागरूकता(File Photo) - फोटो : पीटीआई

नए कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते इन दिनों दुनिया भर में बड़े पैमाने पर सैनिटाइजेशन का काम चल रहा है। बाजारों में, सड़कों पर, घर की सोसाइटी में, यहां तक की एटीएम मशीन तक को सैनिटाइज किया जा रहा है। 



जिन दफ्तरों में अभी भी काम किया जा रहा है वहां कर्मचारियों के घुसने से पहले पूरे ऑफिस की अच्छे से साफ-सफाई हो रही है। कीटनाशक छिड़के जा रहे हैं। क्योंकि, माना ये जा रहा है कि कोरोना वायरस किसी भी चीज की सतह पर मौजूद हो सकता है।

सांस के सिस्टम पर हमला करने वाले किसी भी तरह के वायरस की तरह कोविड-19 भी खांसने या छींकने पर मुंह से निकलने वाली छोटी-छोटी बूंदो से फैलता है।

how long coronavirus survive on plastic cover clothes steel, covid infection in Air
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

कीटाणुओं से मुक्ति
सिर्फ एक बार खांसने पर मुंह से करीब तीन हजार बूंदें निकलती हैं। ये छोटी-छोटी बूंदें आस-पास रखे सामान, कपड़ों वगैरह की सतह पर गिरती हैं। और जो बूंदे बहुत ही ज्यादा छोटी होती हैं, वो हवा में ही तैरती रहती हैं।

यहां तक कि अगर कोई शौचालय से आकर हाथ नहीं धोता है और किसी चीज को छू लेता है, तो वो उस वस्तु को संक्रमित कर देता है। इसी तरह अगर कोविड-19 संक्रमित कोई व्यक्ति कहीं खांसता या छींकता है तो वो आस-पास का माहौल संक्रमित कर देता है।

इसीलिए, अमेरिका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन और WHO लगातार कहते रहे हैं कि अगर कोविड -19 को फैलने से रोकना है, तो आस-पास का वातावरण कीटाणु मुक्त बनाना जरूरी है।

how long coronavirus survive on plastic cover clothes steel, covid infection in Air
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

रिसर्च जारी है
हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि कितने लोग संक्रमित जगह छूने से कोरोना के शिकार हुए हैं। अभी तक साफ तौर पर ये भी पता नहीं चल पाया है कि कोविड-19 का वायरस इंसान के शरीर के बाहर कितनी देर जिंदा रहता है। कोरोना परिवार के अन्य वायरस जैसे सार्स (SARS) और मर्स (MERS) के वायरस मेटल, शीशा और प्लास्टिक पर 9 दिन तक जिंदा रहते हैं। 

बशर्ते कि संक्रमित जगह को साफ ना किया जाए। कम तापमान में तो कई वायरस 28 दिन से ज्यादा तक जिंदा रह सकते हैं। SARS-CoV-2 किसी चीज की सतह पर कितनी देर जिंदा रह सकता है, इस पर अभी रिसर्च जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how long coronavirus survive on plastic cover clothes steel, covid infection in Air
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
हवा में तीन घंटे तक

इस दिशा में अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) की रिसर्चर नीलजे वान डोरमलेन और उनके साथी पहला टेस्ट कर भी चुके हैं। इनकी रिसर्च के मुताबिक कोविड-19 वायरस खांसने के बाद हवा में तीन घंटे तक जिंदा रह सकता है।


जबकि खांसने पर मुंह से निकले 1 से 5 माइक्रोमीटर साइज के ड्रॉपलेट हवा में कई घंटों तक जिंदा रह सकते हैं। NIH की रिसर्च के मुताबिक SARS-CoV-2 वायरस, गत्ते पर 24 घंटे तक जिंदा रहता है। जबकि प्लास्टिक और स्टील की सतह पर 2 से 3 दिन तक जिंदा रहता है।

रिसर्च तो ये भी कहती हैं कि ये वायरस प्लास्टिक या लेमिनेटेड हैंडल या किसी सख्त सतह पर ज्यादा देर तक रह सकता है। जबकि तांबे की सतह पर ये वायरस चार घंटे में मर सकता है।
विज्ञापन
how long coronavirus survive on plastic cover clothes steel, covid infection in Air
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस
रिसर्च ये भी कहती हैं कि 62-71 फीसदी अल्कोहल वाले सैनिटाइजर से कोरोना के वायरस को मिनट भर में निष्क्रिय किया जा सकता है। इसके लिए 0.5 फीसद हाइड्रोजन परॉक्साइड ब्लीच या 0.1 फीसद सोडियम हाइपोक्लोराइट वाली घरेलू ब्लीच भी इस काम के लिए इस्तेमाल की जा सकती है।

इसके अलावा नमी और तेज तापमान भी इसे खत्म करने में सहायक हो सकते हैं। कुछ रिसर्च तो किसी भी सतह को कीटाणुरहित बनाने के लिए पराबैंगनी रोशनी का इस्तेमाल करने को भी कहती हैं लेकिन ये मानव की त्वचा के लिए घातक हैं।

कपड़ों की सतह तुरंत कीटाणुरहित बनाना थोड़ा मुश्किल है। वैसे अभी ये पता भी नहीं है कि कपड़ों पर ये वायरस कितनी देर जिंदा रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed