फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sleep Tips: नींद पूरी न होना कई गंभीर बीमारियों का बढ़ा देती है खतरा, ऐसे लक्षण हैं तो हो जाइए अलर्ट

Mon, 12 Aug 2024 07:25 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 12 Aug 2024 07:25 PM IST
विज्ञापन
how lack of sleep affects the body why good sleep is important for health
नींद न पूरी होने की समस्या - फोटो : istock

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए, स्वस्थ आहार और व्यायाम की तरह अच्छी नींद की भी जरूरत होती है। वयस्कों को रात में 6-8 घंटे की निर्बाध नींद लेने की सलाह दी जाती है। अगर किसी कारणवश आप एक रात भी नींद पूरी नहीं कर पाते हैं तो अगले दिन थकान, सुस्ती, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। वहीं अगर नींद की यह समस्या अक्सर बनी रहती है तो इसके कारण ब्लड प्रेशर बढ़ने से लेकर शरीर में और भी कई प्रकार की दिक्कतों का खतरा हो सकता है।



जिन लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाती या फिर अनिद्रा जैसी बीमारियों के शिकार होते हैं, उनमें इसके दुष्प्रभाव दिखने लगते हैं। अगर आप भी नींद न आने या अच्छी नींद न ले पाने की समस्याओं से परेशान हैं तो इस बारे में किसी डॉक्टर से मिलकर समस्या का सही निदान और इलाज जरूर कराएं। कई बार यह अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भी हो सकती है।

how lack of sleep affects the body why good sleep is important for health
नींद की समस्या - फोटो : istock

नींद पूरी न होने का असर

जो लोग रात में अच्छी नींद नहीं ले पाते हैं उन्हें निर्णय लेने में कठिनाई, चिड़चिड़ापन और दिन के समय काम में मन न लगने की दिक्कतें हो सकती हैं। नींद संबंधी विकारों के कारण अक्सर दिन में थकान महसूस होते रहने, अनियमित श्वास की समस्या या एकाग्रता की कमी होने लगती है। अगर कुछ दिनों से नींद पूरी नहीं हो पा रही है तो इसके कारण व्यवहार से संबंधित समस्याएं जैसे चिड़चिड़ापन और अधिक गुस्सा आते रहने की भी दिक्कत हो सकती है।

how lack of sleep affects the body why good sleep is important for health
अनिद्रा के लक्षण - फोटो : istock

स्ट्रेस-एंग्जाइटी का खतरा

नींद विकार-अनिद्रा के शिकार लोगों में समय के साथ मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित विकारों का जोखिम भी बढ़ सकता है। ऐसे लोगों में एंग्जाइटी-स्ट्रेस की समस्या होना काफी आम है जो डिप्रेशन के खतरे को भी बढ़ाने वाली हो सकती है। रोज बनी रहने वाली नींद की कमी भी मोटापा, मधुमेह-हृदय रोग के साथ जीवन की गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।

बच्चों में नींद की कमी, सीखने की क्षमता, याददाश्त और व्यक्तित्व परिवर्तन का भी कारण बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how lack of sleep affects the body why good sleep is important for health
नींद पूरी न होना - फोटो : istock

नींद विकारों के इन लक्षणों के बारे में जानिए

यदि आप इन लक्षणों में से दो या इससे अधिक समस्याओं का अनुभव करते हैं तो आपको स्लीप डिस्ऑर्डर हो सकता है। जिसपर गंभीरता से ध्यान देने और इलाज की जरूरत होती है।

  • टीवी देखते समय या पढ़ते समय थोड़ी देर में ही नींद आने लगना।
  • काम-पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होना।
  • काम के प्रदर्शन में कमी आना।
  • अक्सर दूसरों का कहना- तुम नींद में दिख रहे हो
  • याददाश्त में कमी महसूस करना।
  • अपनी भावनाओं को प्रबंधित करने में कठिनाई होना।
  • दिन में बहुत तेज नींद आना।




--------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed