फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Healthy Diet: आहार में क्यों जरूरी हैं फाइबर वाली चीजें, क्या हो अगर शरीर में हो जाए इसकी कमी?

Mon, 12 Aug 2024 03:16 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 12 Aug 2024 03:16 PM IST
विज्ञापन
fiber rich foods and their benefits know how to get fiber from foods in hindi
फाइबर वाली चीजें - फोटो : istock

अच्छी सेहत के लिए आहार को ठीक रखना सबसे जरूरी माना जाता है। आपका आहार जितना पौष्टिक होगा सेहत के लिए इससे उतने ही लाभ मिल सकते हैं। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ भोजन की थाली में रंग-बिरंगी सब्जियों, फलों को जरूर शामिल करने की सलाह देते हैं। कई प्रकार के विटामिन्स, मिनरल्स से भरपूर चीजें क्रोनिक बीमारियों के खतरे से आपको बचाने में मददगार हो सकती हैं।



डायटिशियन कहते हैं, सुनिश्चित करें कि आपके आहार में फाइबर की भरपूर मात्रा हो, ये अच्छी सेहत के लिए बहुत आवश्यक है। फलों, सब्जियों, साबुत अनाज में डाइट्री फाइबर की भरपूर मात्रा होती है।

आइए जानते हैं कि फाइबर हमारे लिए क्यों आवश्यक है? इसकी कमी हमारी सेहत को किस प्रकार से प्रभावित कर सकती है?

fiber rich foods and their benefits know how to get fiber from foods in hindi
आहार में शामिल करें फाइबर - फोटो : istock

क्यों जरूरी है आहार में फाइबर?

फाइबर वाली चीजों के सेवन के कई प्रकार के लाभ हैं। पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने से लेकर, वजन कंट्रोल करने, शुगर-कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में फाइबर वाली चीजों के सेवन से लाभ पाया जा सकता है। फाइबर युक्त भोजन लंबे समय तक आपका पेट भरा रखता है, जिससे भूख कम लगती है और कैलोरी इंटेक को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

अध्ययनों में पाया गया है कि फाइबर का नियमित सेवन कई तरह के कैंसर, विशेष रूप से पेट और आंत के कैंसर के जोखिम को कम करने में भी सहायक हो सकता है। इसलिए दैनिक आहार में फाइबर वाली चीजों को शामिल करना सुनिश्चित करें।

fiber rich foods and their benefits know how to get fiber from foods in hindi
शुगर को कैसे करें कंट्रोल? - फोटो : istock

ब्लड शुगर-कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने का आसान तरीका

दैनिक आहार में फाइबर वाली चीजों को शामिल करके शुगर-कोलेस्ट्रॉल दो बड़ी समस्याओं को आसानी से कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। घुलनशील फाइबर पानी में घुलकर आपके पेट में जेल जैसा पदार्थ बनाता है, जिससे पाचन धीमा हो जाता है। यह आपके रक्त शर्करा और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है। घुलनशील फाइबर सेब, केले, जई, मटर, काली बीन्स, स्प्राउट्स और एवोकाडो में पाया जाता है।

इसी तरह से घुलनशील फाइबर आपके रक्तप्रवाह में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम कर देता है जिससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने और इसके कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
fiber rich foods and their benefits know how to get fiber from foods in hindi
पाचन के लिए फायदेमंद - फोटो : istock

फाइबर की कमी से क्या होता है?

अगर शरीर में फाइबर की कमी हो जाए तो इसके कारण स्वास्थ्य पर कई तरह के नकारात्मक असर हो सकते हैं। फाइबर की कमी का सबसे बड़ा दुष्प्रभाव पाचन स्वास्थ्य पर देखा जाता है। आहार में फाइबर की कमी होने से  पेट के निचले हिस्से में दर्द, कब्ज-अपच जैसी समस्याएं बनी रहती हैं। इसके अलावा लंबे समय तक फाइबर की बनी रहने वाली दिक्कतों के कारण शुगर और कोलेस्ट्रॉल भी अक्सर बढ़ा रहता है, जिससे सेहत पर कई तरह के नकारात्मक असर हो सकते हैं।

विज्ञापन
fiber rich foods and their benefits know how to get fiber from foods in hindi
फाइबर वाली चीजों का करें सेवन - फोटो : istock

कैसे प्राप्त करें फाइबर

वयस्क पुरुषों को प्रतिदिन 38-40 ग्राम वहीं महिलाओं को 25-30 ग्राम की मात्रा में फाइबर की आवश्यकता होती है। आहार में कई चीजों को शामिल करके आसानी से इसकी पूर्ति की जा सकती है।

साबुत अनाज उत्पाद, फल-सब्जियां, बीन्स और मटर,नट्स और बीज इसका सबसे अच्छा स्रोत माने जाते हैं। केले और सेब जैसे फल भी फाइबर से भरपूर होते हैं, इन्हें आहार का हिस्सा बनाना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। 


--------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed