फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: बेहतर सेहत के लिए इन दिनों आहार में जरूर शामिल करें ये फल, कई बीमारियों से रहेंगे सुरक्षित

Tue, 15 Mar 2022 12:08 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 15 Mar 2022 12:08 PM IST
विज्ञापन
how fruits are important for us, benefits of kiwi and apple in hindi
बेहतर सेहत के लिए रोज खाइए फल - फोटो : iStock

स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी लोगों को रोजाना आहार में फलों-सब्जियों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। फल-सब्जियां, शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति करने में सहायक माने जाते हैं। फलों में मौजूद विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट्स आपको कई तरह की बीमारियों के खतरे से बचाने में सहायक माने जाते हैं। यही कारण है हम सभी को दैनिक आहार में मौसमी फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। इस मौसम में भी बाजार में कई ऐसे फल मौजूद होते हैं जिनका नियमित रूप से सेवन करके आप कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।



अध्ययनों से पता चलता है कि मौसमी फल आवश्यक विटामिन्स और खनिजों का उत्कृष्ट स्रोत होते हैं और इनमें फाइबर की भी उच्च मात्रा पाई जाती है। इतना ही नहीं कई फलों में फ्लेवोनोइड सहित स्वास्थ्य वर्धक एंटीऑक्सिडेंट की विस्तृत श्रृंखला होती है, जो हृदय रोग, कैंसर, सूजन और मधुमेह होने के खतरे को कम कर सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि इस मौसम में किन फलों का नियमित रूप से सेवन करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है?

how fruits are important for us, benefits of kiwi and apple in hindi
कीवी फल है सेहत के लिए फायदेमंद - फोटो : Pixabay

कीवी है कई पोषक तत्वों से भरपूर
कोरोना के इस दौर में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली की मजबूती के लिए विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन की अधिक सलाह दी जाती है। कीवी फल का नियमित सेवन इसमें आपके लिए मददगार हो सकता है। कीवी विटामिन-सी का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो इम्युनिटी पावर बढ़ाने के साथ रक्तचाप को स्वस्थ बनाए रखने, स्ट्रोक और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में भी आपके लिए काफी मददगार हो सकता है। कीवी में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के लिए कई तरह से स्वास्थ्यवर्धक हो सकते हैं।

how fruits are important for us, benefits of kiwi and apple in hindi
सेब है सेहत के लिए बहुत फायदेमंद - फोटो : Getty Images

बहुत लाभदायक है रोजाना सेब खाना
सेब एक अविश्वसनीय रूप से पौष्टिक फल है जो कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। सेब फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। मधुमेह, हृदय रोग और कैंसर सहित क्रोनिक बीमारियों के जोखिम को कम करने में सेब खाने के लाभ पाए गए हैं। यही कारण है कि कहा जाता रहा है कि 'एन एप्पल ए डे कीप्स थे डॉक्टर अवे'। सेब, वजन को भी नियंत्रित रखने में सहायक है। आंत और मस्तिष्क के स्वास्थ्य में सुधार करने में भी अध्ययनों में सेब के लाभ पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
how fruits are important for us, benefits of kiwi and apple in hindi
सेहत के लिए अंगूर खाने के लाभ - फोटो : iStock

कई बीमारियों से सुरक्षित रखने में सहायक है अंगूर
इस मौसम में उपलब्ध फलों में अंगूर का सेवन आपके लिए कई तरह से स्वास्थ्य लाभ दे सकता है। अंगूर पोटैशियम का एक अच्छा स्रोत हैं। पोटैशियम, शरीर में तरल पदार्थ को संतुलित करने में मदद करता है। अंगूर खाने से उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने, हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। अधिकांश लोगों को पोटैशियम की कमी हो जाती है, अंगूर खाने से इस कमी को पूरा करने में मदद मिल सकती है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed