फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: फास्ट फूड्स एक नहीं कई अंगों को पहुंचाते हैं नुकसान, जानिए इससे होने वाली स्वास्थ्य समस्याएं

Tue, 15 Aug 2023 07:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 15 Aug 2023 07:30 PM IST
विज्ञापन
how fast food can affect your body, risk of weight gain and cardiovascular disease
फास्ट फूड्स के क्या नुकसान हैं? - फोटो : iStock

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को आहार की गुणवत्ता पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है। हम जिस तरह की चीजों का सेवन करते हैं उसका सेहत पर सीधा असर होता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि हमारे शरीर को सबसे ज्यादा नुकसान फास्ट और प्रोसेस्ड फूड्स से होता है। इस तरह की चीजें न सिर्फ तेजी से शरीर के वजन को बढ़ाने वाली हो सकती हैं, साथ ही इसके कारण कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों का खतरा भी हो सकता है। फास्ट फूड्स का शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत पर असर देखा जाता है। 



फास्ट और जंक फूड्स में कैलोरी की अधिकता होती है, इसके कारण तेजी से वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है। इसके अलावा इस तरह की चीजें हृदय स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक प्रभावों वाली मानी जाती हैं।

आइए फास्ट फूड्स से सेहत को होने वाली समस्याओं के बारे में जानते हैं।

how fast food can affect your body, risk of weight gain and cardiovascular disease
वजन बढ़ने की समस्या - फोटो : istock

वजन बढ़ने का रहता है खतरा

फास्ट फूड्स के कारण जिन स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम सबसे अधिक होता है उनमें तेजी से वजन बढ़ना प्रमुख है। बर्गर, फ्राइज और तली भुनी चीजों में वसा, कैलोरी और अत्यधिक मात्रा में संसाधित कार्ब्स हो सकते हैं। अगर आप इसे अक्सर खाते हैं तो इससे वजन तेजी से बढ़ने का खतरा रहता है। वजन बढ़ने के कारण कई प्रकार की क्रोनिक स्वास्थ्य समस्याओं जैसे हृदय रोग और डायबिटीज का भी जोखिम हो सकता है।

how fast food can affect your body, risk of weight gain and cardiovascular disease
ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या - फोटो : Pixabay

बढ़ सकता है आपका ब्लड प्रेशर

अगर आप अक्सर फास्ट फूड्स का सेवन करते हैं तो यह आपके ब्लड प्रेशर को भी बढ़ाने वाली समस्या हो सकती है। इस तरह की चीजों में सोडियम की अधिकता होती है, जो सीधे तौर पर हाइपरटेंशन के प्रमुख कारणों में से एक है। विशेषज्ञ इसका कम से कम मात्रा में सेवन करने की सलाह देते हैं।

बहुत अधिक सोडियम न सिर्फ आपके रक्तचाप को बढ़ाती है साथ ही इससे आपकी रक्त वाहिकाओं को भी नुकसान पहुंचाता है। इससे हार्ट फेलियर, दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how fast food can affect your body, risk of weight gain and cardiovascular disease
फास्ट फूड्स से बढ़ सकता है शुगर लेवल - फोटो : iStock

डायबिटीज रोगियों के लिए भी इससे नुकसान

फास्ट फूड्स और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों में कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है, जिसे आपका शरीर शर्करा में तोड़ता है। शरीर में रक्त शर्करा का अनियंत्रित स्तर होना कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिमों को बढ़ाने वाला माना जाता है। समय के साथ लगातार बढ़े रहने वाली शर्करा की स्थिति अग्न्याशय (वह अंग जो इंसुलिन बनाता है) के लिए दिक्कतों को बढ़ाने वाली हो सकती है। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed