फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शरीर में हो रही है खुजली, सूख रही है त्वचा तो फौरन डॉक्टर को दिखाएं, इस गंभीर बीमारी के हैं लक्षण

Thu, 18 Jul 2019 01:43 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 18 Jul 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
How do you get psoriasis
डॉक्टर - फोटो : pixabay

सोरायसिस, त्वचा की बीमारी है। इसमें त्वचा पर मोटी परत जम जाती है और त्वचा सूख जाती है। उसमें लाल धब्बे पड़ जाते हैं। त्वचा पर बहुत ज्यादा खुजली और दर्द होने लगता है।सही वक्त पर इस बीमारी का इलाज हो जाए तो यह ठीक हो जाती है। सोरायसिस छूत की बीमारी नहीं है। यह कई कारणों से हो सकती है। यह बीमारी जेनेटिक भी होती है। इसके अलावा ज्यादातर पौष्टिक आहार न लेने, स्किन में भरपूर मात्रा में नमी न होने और स्किन की ठीक से केयर न करने की वजह से भी सोरायसिस होता है।


 

How do you get psoriasis
खुजली

इस बीमारी में त्वचा पर  लाल धब्बे पड़ जाते हैं और कई बार खून भी निकलने लगता है। त्वचा सूख जाती है। जलन और खुजली होने लगती है। स्किन की परत मोटी हो जाती है और सूजन आ जाती है। अगर त्वचा में इस तरह के लक्षण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। यह बीमारी गले के इंफेक्शन,खराश  स्किन की चोट, खरोंच,घाव, कीड़े के काटने, तनाव, स्मोकिंग और ज्यादा शराब पीने से भी हो सकती है।
 

How do you get psoriasis
healthy food

अगर आप इस बीमारी से ग्रसित हैं तो आपको अपने खानपान में भी सुधार करने की जरूरत होती है। ओमेगा- 3 फैटी एसिड के सेवन से सोरायसिस और खुजली में लाभ मिलता है। जैतून और सोया का तेल, फ्लैक्सीड और मक्का में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसे अपने भोजन में शामिल करें। इस बीमारी के होने पर फौरन डॉक्टरी सलाह लें और इसका इलाज कराएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed